Connect with us

कोरबा

नत्थूलाल यादव बने जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष, मनोज चौहान को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Published

on

कोरबा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी रेणुगोपाल, 24 अकबर रोड नई दिल्ली से जारी पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 10 जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों को बदल कर नई नियुक्ति की गई है। कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के शहर एवं ग्रामीण अध्यक्षों की भी नई नियुक्ति की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के स्थान पर अयोध्यापुरी दर्री निवासी नत्थूलाल यादव को नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के स्थान पर पाली ब्लॉक के परसदा निवासी मनोज चौहान को नया ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कोरबा जिला में नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की संभावना जताई जा रही है। श्री यादव एवं श्री चौहान संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है, इनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कांग्रेस ने इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री यादव एवं श्री चौहान ने प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक मोहित केरके्टटा सहित वरिष्ठ जनों का आभार जताया हैं।

एक परिचय – नत्थूलाल यादव
जिला कांग्रेस कमेटी के नए शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव का पूरा परिवार कांग्रेसी है। श्री यादव हायर सेकेण्डरी तक शिक्षित हैं और संगठन में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। इनकी नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा मिलेगी। श्री यादव को इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस संगठन एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। श्री यादव 2020 से यादव समाज के अध्यक्ष का भी दायित्व निभा रहे हैं। वे पिछड़ा वर्ग संगठन के भी वरिष्ठ सदस्य हैं। श्री यादव में अपनी मातृ संस्था के प्रति अगाध प्रेम के कारण ही उन्हें संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नई नियुक्ति होने के बाद श्री यादव ने कहा है वे संगठन की मजबूती के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे।

एक परिचय – मनोज चौहान
मनोज चौहान कई वर्षों तक पाली-तानाखार क्षेत्र में बतौर विधायक प्रतिनिधि का दायित्व निभा रहे थे और वर्तमान में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के पद का निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए है। 54 वर्षीय श्री चौहान एमएससी गणित तक शिक्षा ग्रहण किया और वे 1993 से छात्र जीवन से कांग्रेस में सक्रिय हैं। ब्लॉक पाली के परसदा गांव निवासी मनोज चौहान को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाये जाने के बाद ग्रामीण कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी। श्री चौहान ने एआईसीसी के मास्टर टेªनर भी हैं। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई

Published

on

होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना

कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। 

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।        

Continue Reading

कोरबा

होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

Published

on

जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च

हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Continue Reading

कोरबा

आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।

जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।

नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत

घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677