Connect with us

कोरबा

36 घंटे में 04 सफल प्रसव : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने तथा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में महज 36 घंटे के भीतर 04 गर्भवती महिलाओं का सफल एवं सामान्य प्रसव कराया गया।
इनमें श्रीमती शांति (पत्नी संदीप, ग्राम अंडी कछार), श्रीमती प्रीति (पत्नी अमर, ग्राम रलिया), श्रीमती कोमल (पत्नी मुनीश, ग्राम रिस्दी) एवं श्रीमती सकीना (पत्नी संजय, ग्राम उमेदीभाठा) शामिल हैं। इनमें से एक गर्भवती, श्रीमती प्रीति, प्रथम प्रसवा थीं। प्रसव उपरांत सभी जच्चा एवं बच्चा पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है। परिजनों ने अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में 24×7 प्रसव सुविधा उपलब्ध है तथा यहाँ प्रतिमाह औसतन 15 से 20 सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक केन्द्र में कुल 194 सामान्य प्रसव संपन्न कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रसवपूर्व जाँच, देखभाल एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने 36 घंटे में 04 सफल प्रसव कराकर उत्कृष्ट कार्य करने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि कंवर, भिलाई बाजार के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते रहने की अपील की। साथ ही जिलेवासियों से आग्रह किया गया है कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराएँ, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677