देश
लुधियाना में कारोबारी के घर 15 राउंड फायरिंग:5 करोड़ की फिरौती मांगी, कौशल चौधरी ग्रुप लिखी पर्ची छोड़ गए बाइक सवार
Published
3 days agoon
By
Divya Akash
लुधियाना,एजेंसी। पंजाब के लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ है। कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है।
नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है।
- बाइक पर आए बदमाश, जीएनई कॉलेज की ओर भागे: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 3 बजे की है। बदमाश बाइक पर सवार थे और लोहारा पुल की दिशा से आए थे। फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले।कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली। जिस पर 5 करोड़ लिखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। सभी सीनियर अधिकारी आए हैं। इससे पहले कभी कोई धमकी नहीं आई थी।
- पुलिस से सुरक्षा की मांग की: नंद लाल ने कहा कि 15 गोलियों के खोल मौके से मिले हैं। 1 जिंदा कारतूस मिला है। मेरे कैलाश चौधरी से कोई नाता नहीं है। मैं खुद देश की सेवा करने वाला व्यक्ति हूं। मैंने पुलिस को सुरक्षा के लिए कहा है। पुलिस से कहा कि जब तक मामला गरमाया है तब तक सुरक्षा की जाए।
- घर के बाहर शीशें टूटे: वारदात के समय मैं अपने रिश्तेदार के साथ घर पर था। परिवार राजस्थान दीपावली के कारण गया हुआ है। गोलियां लगने से घर के बाहर शीशे टूटे हैं।

फायरिंग को लेकर जानकारी देते पूर्व फौजी और कारोबारी नंदलाल।
कौन है गैंगस्टर कौशल चौधरी
कौशल गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव का रहने वाला है। जमीन विवाद और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। अब वह बंबीहा सिंडिकेट के साथ मिलकर इंटरनेशनल लेवल पर अपना गैंग संचालित कर रहा है। उसकी पत्नी मनीषा चौधरी भी लेडी डॉन के नाम से फेमस है। दोनों गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद हैं और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहे हैं। उसके खिलाफ हत्या, फिरौती और अन्य संगीन अपराधों के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

गैंगस्टर कौशल चौधरी- फाइल फोटो।
You may like
देश
अमेरिका जा रहा एअर इंडिया विमान रास्ते से मुंबई लौटा:3 घंटे बाद पायलट को खराबी का शक हुआ, दोनों तरफ की उड़ानें रद्द
Published
1 hour agoon
October 22, 2025By
Divya Akash
मुंबई,एजेंसी। मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-191 को उड़ान के 3 घंटे बाद तकनीकी खराबी के बाद बुधवार को लौटना पड़ा। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह खराबी क्या थी।
फ्लाइट रडार-24 के मुताबिक विमान ने मुंबई एयरपोर्ट से देर रात 1ः15 बजे उड़ान भरी थी। करीब तीन घंटे बाद क्रू को खराबी की आशंका हुई। इसके बाद इसे मुंबई लैंड कराने का फैसला लिया गया। लैंडिंग के बाद विमान को जांच के लिए सर्विस से बाहर कर दिया गया। इस कारण मुंबई और नेवार्क के बीच चलने वाली AI-191 और AI-144 (नेवार्क-मुंबई) दोनों फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि
मुंबई में फंसे यात्रियों के लिए होटल और दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की गई है, जबकि नेवार्क में मौजूद यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह इमेज फ्लाइट रडार से ली गई है।
17 अक्टूबर को हांगकांग एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान में दिक्कत आ गई थी
हांगकांग से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में गुरुवार सुबह दिक्कत आ गई। फ्लाइट AI315 के उड़ान से पहले उसमें एक पुर्जे को रिसैट किया गया।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद डेटा के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान की फ्लाइट AI315 को हांगकांग एयरपोर्ट से सुबह लगभग 8.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई और यह लगभग 11.30 बजे रवाना हुआ।
एअर इंडिया का ये वही विमान था जिसमें 18 दिन पहले भी समस्या आई थी। तब यह विमान अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रहा था। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की।
7 अक्टूबर को एअर इंडिया विमान से पक्षी टकराया था
एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के इंजन से मंगलवार को एक पक्षी टकराने (बर्ड हिट) से फ्लाइट को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन ने चेन्नई से कोलंबो जाने वाली वापसी उड़ान को फिलहाल रद्द कर दिया है।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान जब चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, तभी उसके इंजन से पक्षी टकरा गया, जिससे विमान के इंजन से आवाज आने लगी। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतार लिया।
खेल
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद
Published
2 hours agoon
October 22, 2025By
Divya Akash
पानीपत,एजेंसी। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) बन गए हैं। बुधवार को दिल्ली में अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें उपाधि दी। इस दौरान उनकी मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहीं।
हरियाणा में पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।
अलंकरण समारोह की तस्वीरें…

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज चोपड़ा।

नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी।

समारोह के फोटो सेशन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज, उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा और चाचा भीम चोपड़ा।
14 मई को टेरिटोरियल आर्मी में दी गई थी उपाधि
भारतीय सेना ने 14 मई को नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। नीरज को यह सम्मान खेल में असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कमिटमेंट के लिए दिया गया था। राजपत्र के मुताबिक यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई थी।
लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज
नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीत चुके हैं।
नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुके हैं।
2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार, 2021 में खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
16 मई 2025 को क्रॉस किया था 90 प्लस का मार्क
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंककर करियर का बेस्ट थ्रो किया था। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 का थ्रो किया।
इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
देश
महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी:लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत, कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, सब साफ हो जाएगा
Published
2 hours agoon
October 22, 2025By
Divya Akash
पटना,एजेंसी। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस और RJD के बीच सीटों और साझा घोषणा पत्र को लेकर खींचतान बढ़ गई है। मामला सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को पटना भेजा है।
गहलोत बुधवार सुबह पटना पहुंचे। उन्होंने RJD प्रमुख तेजस्वी यादव और लालू यादव से उनके आवास पर एक घंटे मुलाकात की। गहलोत ने कहा, ‘हमारी लालू जी और तेजस्वी यादव से अच्छी बातचीत हुई है। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।”
उन्होंने कहा कि हम एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। बिहार में कुल 243 सीटें हैं, और कभी-कभी 5-7 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। हम साथ मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने भी तेजस्वी से बात की है।
तेजस्वी के 3 चुनावी घोषणाएं
तेजस्वी ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गठबंधन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- गठबंधन पर कल बात करेंगे। 12 सीटों पर महागठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चुनावी ऐलान भी किए।
पहला- सीएम जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी दर्जा दिया जाएगा। इनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए महीने की जाएगी।
दूसरा- सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा।
तीसरा- हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

रायपुर : अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

रायपुर : गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा2 years ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा1 year ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- Uncategorized3 weeks ago
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- छत्तीसगढ़2 years ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट