छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में SIR के बाद बढ़े 2.34 लाख वोटर्स:अब 1 करोड़ 87 लाख मतदाता, दुर्ग में सबसे ज्यादा 30 हजार नए वोटर जुड़े
Published
5 hours agoon
By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत नाम जोड़ने, हटाने के लिए बुलाए गए दावे-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में वोटरों की संख्या 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है। ड्राफ्ट के बाद 2 लाख 34 हजार 994 वोटरों की संख्या बढ़ी है।
वहीं, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्य में कुल 1 लाख 8 हजार 807 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। इनमें ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनमें किसी की मौत हो चुकी है, जो कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा रायपुर में 30 हजार वोटरों के नाम कटे हैं, कोरबा में 15 हजार और दुर्ग में 7 हजार वोटरों के नाम कटे हैं।
SIR प्रक्रिया 4 महीने तक चली। 21 फरवरी 2026 को जारी राज्य की अंतिम मतदाता सूची में ड्राफ्ट से पहले 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता थे। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाता हुए। अब अंतिम प्रकाशन के बाद 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 वोटर्स हो गए हैं। सबसे ज्यादा 30 हजार वोटर्स दुर्ग जिले में बढ़े हैं। जबकि सबसे कम रायपुर में वोटरों की संख्या बढ़ी है, यहां सिर्फ 521 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं।

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरा हो गया है। इस काम के लिए 27 हजार से ज्यादा BLO की ड्यूटी लगी थी।
छत्तीसगढ़ में 27 हजार से ज्यादा BLO ने किया सर्वे
SIR के पूरे अभियान में 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची को अपडेट किया गया। इश दौरान करीब 1.84 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया।
दावे-आपत्तियों का तय समय में निराकरण
23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली गईं। सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी विधानसभा-वार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।
राजनीतिक दलों को मुफ्त में उपलब्ध कराई गई सूची
हर जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त प्रिंटेड और एक बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। SIR के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी सूची में अपडेट किए गए हैं।
4 महीने चला अभियान
27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड पर चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक अधिकारियों, BLO और बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।
ऑनलाइन भी देख सकते हैं अपना नाम
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर किया गया है। इसके अलावा यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकते हैं।
ऐसे करें अपने नाम की जांच, इस वेबसाइट पर पूरी जानकारी
तिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट raipur.gov.in, वोटर पोर्टल की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर उपलब्ध है।
वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो क्या करें?
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। त्रुटि सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरें। अंतिम सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
You may like
कोरबा
स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं शोक सभा संपन्न
Published
4 hours agoon
February 22, 2026By
Divya Akashकोरबा। दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 05:00 बजे से 06:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति हवन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ तथा शांति हवन विधिवत सम्पन्न किया गया। हवन उपरांत भजन संध्या आयोजित की गई। इसके पश्चात शोक सभा में उपस्थित सभी जनों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोक सभा में स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों और दृढ़ पारिवारिक मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। माताजी की स्मृतियाँ सदा शक्ति, संबल और प्रेरणा देती रहेंगी।
उक्त कार्यक्रम में विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री; तोखन साहू, केन्द्रीय राज्य मंत्री; गजेंद्र यादव, विधि मंत्री; छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण रमेश बैस, पूर्व राज्यपाल; सुशांत शुक्ला, विधायक; महाधिवक्ता; पुलिस महानिदेशक; उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव; वरिष्ठ अधिवक्तागण; प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी; रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के अधिकारी; छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी; जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी; अधिवक्तागण; उच्च न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
Published
4 hours agoon
February 22, 2026By
Divya Akashएसआईएचएम नया रायपुर में ब्रोशर प्रतियोगिता और पर्यटन शिक्षा प्रदर्शनी में 300 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी
राज्य व राष्ट्रीय विजेताओं को मिला सम्मान, प्रदर्शनी और करियर मार्गदर्शन का सफल आयोजन






रायपुर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय इंडिया टूरिज्म, मुंबई द्वारा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रायपुर (एसआईएचएम) के सहयोग से ‘देखो अपना देश’ ब्रोशर निर्माण प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण समारोह एवं पर्यटन शिक्षा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में भारत के विविध पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यटन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से उन्हें परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्र कुमार साहू, विधायक अभनपुर तथा पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक मोहम्मद फारूक मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त पश्चिम एवं मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की डीजीएम सुश्री पूनम शर्मा, आईएचएम रायपुर के वरिष्ठ लेखा अधिकारी समीर मिश्रा तथा संस्थान के प्राचार्य विवेक आचार्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को मिला सम्मान
समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के विजेताओं को नकद पुरस्कार (चेक), पदक, किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्यभर से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दुधली के छात्रों ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर एसईसीएल एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर कवर्धा ने राज्य स्तर पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमतरी ने राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार अर्जित किया।
पर्यटन शिक्षा प्रदर्शनी में करियर अवसरों की जानकारी
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग में उपलब्ध विविध और बढ़ते करियर अवसरों पर विशेष प्रस्तुति दी गई। छात्रों एवं शिक्षकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिससे सहभागिता और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा मिला। प्रदर्शनी में होटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था। प्रतिभागियों को एसआईएचएम रायपुर परिसर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा। छात्रों ने रिसेप्शन प्रबंधन, खाद्य एवं बेकरी निर्माण, फ्रूट एवं वेजिटेबल कार्विंग, फ्लावर डेकोरेशन, टॉवेल आर्ट तथा मॉकटेल निर्माण जैसी व्यावहारिक गतिविधियों का प्रदर्शन देखा और आतिथ्य उद्योग की बारीकियों को समझा।
युवाओं में पर्यटन जागरूकता की सशक्त पहल
‘देखो अपना देश’ पहल के माध्यम से छात्रों में भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के प्रति रुचि और गर्व की भावना विकसित हुई है। यह आयोजन न केवल रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं को पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं से भी जोड़ता है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ‘देखो अपना देश’ पहल वर्ष 2020 में प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य देशवासियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध परंपराओं से परिचित कराना तथा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को अपने ही देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे भारत की अद्भुत विविधता को निकट से जान सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में योगदान दे सकें। ‘देखो अपना देश’ अभियान के अंतर्गत वेबिनार श्रृंखलाएँ, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताएँ, वर्चुअल टूर, रचनात्मक प्रतियोगिताएँ तथा पर्यटन शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह पहल विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से अवगत कराने का भी कार्य करती है। साथ ही, डिजिटल माध्यमों और जनसहभागिता के जरिए देश के कम प्रसिद्ध लेकिन संभावनाशील पर्यटन स्थलों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार ‘देखो अपना देश’ पहल न केवल नागरिकों में अपने देश के प्रति गर्व और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करती है, बल्कि पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान कर आर्थिक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की
Published
4 hours agoon
February 22, 2026By
Divya Akashरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य भेंट की।

स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं शोक सभा संपन्न
रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट