छत्तीसगढ़
बिलासपुर में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत,4 घायल:कोंडागांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला की मौत,आज सभी जिलों में यलो-अलर्ट
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बिलासपुर में बिजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत गई। जबकि चार महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंआपाली की महिलाएं खेत से काम कर लौट रही थी, तभी ये हादसा हुआ।
वहीं कोंडागांव में लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में मकान में सो रही महिला जनादाई (29) की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि आज मौसम विभाग ने आज बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा समेत सभी जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

कोंडागांव में बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत।

बिलासपुर में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई।

आज के लिए जारी हुआ अलर्ट।
बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट
पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर, और रायपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। रायपुर शहर में देर शाम के बाद अचानक मौसम बदला, इस बीच अच्छी बारिश हुई। ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।
वहीं तापमान की बात करें तो मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.6° बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
सुकमा जिला मुख्यालय का ओडिशा से संपर्क टूटा
वहीं सुकमा जिला मुख्यालय का ओडिशा से संपर्क टूट गया है। लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है। झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। मार्ग बाधित होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं।

सुकमा में शबरी नदी उफान पर है। झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
पानी के दो रंग, शिवनाथ-तांदुला का संगम
दुर्ग जिले के भरदा गांव के पास शिवनाथ और तांदुला नदी के संगम की तस्वीर सामने आई है। इसमें पानी के दो रंग दिखाई दे रहे हैं। शिवनाथ का पानी मटमैला और तांदुला का पानी हरा है।
भूजल वैज्ञानिक एवं जल संरक्षण विशेषज्ञ विपिन दुबे बताते हैं कि बारिश में ज्यादातर नदियां मटमैली (भूरी या गंदी) दिखती हैं, क्योंकि तेज बहाव से मिट्टी, गाद, रेत और पत्थरों का बारीक चूरा पानी में मिल जाता है।
वहीं तांदुला नदी का पानी इसलिए हरा दिखाई दे रहा है, क्योंकि वह बारिश के बावजूद मिट्टी और गाद कम ला रही है या फिर उसमें शैवाल/खनिज का असर ज्यादा है।

दुर्ग जिले के भरदा गांव के पास शिवनाथ और तांदुला नदी के संगम की तस्वीर। पानी के दो रंग। ड्रोन तस्वीर भास्कर रिपोर्टर सुधीर सागर ने ली है।
1 जून से अब तक 772.2 मिमी बरसा पानी
1 जून से अब तक प्रदेश में 772.2 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1142.9 मिमी पानी बरसा है। बेमेतरा में सबसे कम 368.1 मिमी बारिश हुई है।

कोरबा
युवक को बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा:नाक-मुंह लहूलुहान, कोरबा में शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेची थी
कोरबा। कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला 27 मार्च है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।

युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।
शराब का आदी है युवक
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम अमरदास (36) है, जो शराब पीने का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, जबकि पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है।
बताया जा रहा है कि 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। बाद में जब अमरदास वापस लौटा, तो उसके पास बाइक नहीं थी। पता चला कि वह शराब के लिए बाइक बेच दी है।
कपड़े उतारकर नग्न कर पीटा
इसके बाद दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की, उसे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने युवक को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
आरोपी दोस्त की तलाश जारी
लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागता हुए दिखाई दे रहा है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस बोली- बिलासपुर का रहने वाला आरोपी
दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना 27 मार्च की है। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि पिटाई हुई है, लेकिन अब वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कोरबा
कोरबा में पेड़ पर लटका मिला पति का शव:पत्नी से विवाद के बाद किराए के घर से निकला था, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा/कुसमुंडा। कोरबा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती, बरपाली गांव का है।
मृतक की पहचान रामपुर, करतला थाना क्षेत्र निवासी नरेश चौहान (30) के रूप में हुई। नरेश बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था।

बताया गया कि नरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी लगातार उसकी तलाश करती रही।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नरेश घर से निकला और फिर नहीं लौटा। कुसमुंडा थाना पुलिस ने नरेश की पत्नी का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

छत्तीसगढ़
सुकमा : मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें
सुकमा। सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया।

देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई।
महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।
डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
