देश
200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स का होगा गठन: विजय
चेन्नई, एजेंसी। टीवीके ने विधानसभा चुनाव की 234 सीटों में 108 पर जीत हासिल की और कांग्रेस, वामदलों एवं अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय को यहां .नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरन विजय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने पहले ही आदेश में कहा कि प्रदेशवासियों को 200 यूनिट फ्री बिजली, प्रदेश में महिलओं की सुरक्षा को स्पेशल फोर्स के गठन का ऐलान किया है।

आप को बता दें कि विजय के साथ लावा एन आनंद, आधव अर्जुन , डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेनगोट्टयां, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना को मंत्रिपद की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेतागण भी मौजूद थे। नेहरू स्टेडियम में विशाल जनसमूह भी शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना।
कोरबा
एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय चुने गए
द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि.3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ सम्पन्न हो गया। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का चुनाव भी हुआ जिसमें वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में लायंस क्लब भिलाई के लायन अनिल अग्रवाल चुने गए। वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए लायन अनिल अग्रवाल एवं लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला था और लायन अनिल अग्रवाल को 62 मतों से विजयश्री हासिल हुई।
विजयश्री हासिल करने के बाद लायन अनिल अग्रवाल ने सभी पीडिजी एवं लायन मेंबर्स का आभार जताया और कहा कि आप सभी ने जो आशीर्वाद दिया, उसका सम्मान करते हुए मैं डिस्ट्रिक्ट 3233सी में सेवाभावी कार्यों, सदस्य विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करूंगा और सभी पीडिजी मेरे मार्गदर्शक होंगे।
2028-29 के लिए होंगे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

लायन अनिल अग्रवाल आगामी सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर होंगे।
2026-27 के लिए लायन रिपुदमन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित

वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 चुनाव के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई और सत्र 2026-27 के लिए पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी निर्वाचित हुए, वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए पीएमजेएफ लायन पवन मलिक निर्वाचित हुए। इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 23 मतों से विजयश्री हासिल की। इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल और लायन बसंत मिश्रा के बीच मुकाबला था।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एवं परिणाम की घोषणा होते ही सभी विजेता लायंस का भव्य सम्मान किया गया।
हार-जीत सिक्के के दो पहलू:सहयोग करने वाले सभी लायन सदस्यों का आभार-लायन आशीष अग्रवाल

वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में भाग्य आजमाने वाले लायंस क्लब्स बिलासपुर से एवं जीएलटी कोआर्डिनेटर एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल थोड़े निराश लगे, लेकिन चेहरे पर मुस्कान लाते हुए मंच से सभी लायन सदस्यों का आभार जताया और कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। लायन सदस्यों ने दोनों प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया, लेकिन मेरे प्रतिद्वंदी लायन अनिल अग्रवाल को जीत हासिल हुई। चुनाव में जीत किसी एक की ही होती है। उन्होंने बड़े प्रेरणास्पद बातें कहीं-चुनाव तो एक ही दिन होता है, लेकिन हम साल के 365 दिन लायन होते हैं और हमें लायन होने में गर्व है। मैं हमेशा लायनवादी रहूंगा और किसी भी सदस्य या क्लब को जब भी मेरी जरूरत होगी, हमेशा उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने एक बार फिर सभी का आभार जताया और कहा कि जितना आशीर्वाद मिला, उसके लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लायन सदस्यों का ह्दय से आभार।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने शांति और सद्भाव के साथ चुनाव सम्पन्न होने एवं अधिवेशन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया।
पीडीजी का सम्मान









अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्लबों का सम्मान

हम सब मिलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास का संकल्प लें-लायन चौहान

मुख्य अतिथि पीआईडी लायन जितेन्द्र सिंह चौहान ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी भव्यता मैंने बहुत कम देखी, इसके लिए डिस्ट्रिक्ट को बधाई और चुनाव सम्पन्न हुआ, जीतने और हारने वाले इस बात का संकल्प लें कि मिलजुलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि हार में निराश न हों और निरंतर आगे बढ़ने के लिए अपनी कमियों को दूर करें, आगे सफलता अवश्य मिलेगी। हम सभी लायन सदस्य समाज की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयास करते रहें और यह प्रयास कभी कम नहीं होना चाहिए।






कोरबा
द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में एमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल विजयी
डिस्ट्रिक्ट 3233सी को नई ऊंचाईयां देने होगा टीमभावना के साथ प्रयास-लायन अग्रवाल
डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ आज सम्पन्न हो गया। 500 से अधिक लायन दिग्गजों एवं सदस्यों की उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट के पीडिजी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लबों, लायन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-द्वितीय के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के साथ सम्पन्न हो गया।

इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल विजयी

अधिवेशन के दूसरे दिन इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव का परिणाम पहले घोषित किया गया, जिसमें पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल 23 मतों से एतिहासिक जीत दर्ज की। आगामी इंदौर में होने वाली मल्टीपल कांफ्रेंस में लायन डॉ. अग्रवाल अपना पक्ष रखेंगे और वहां इंटरनेशनल डायरेक्टर घोषित होंगे। उक्त मल्टीपल कांफ्रेंस में 05 डिस्ट्रिक्ट से चुनकर आए इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी भी भाग लेंगे, लेकिन लायन अग्रवाल के इंटरनेशनल डायरेक्टर चुने जाने की संभावना प्रबल है। लायन डॉ. अग्रवाल ने पीडिजी लायन बसंत मिश्रा को हरा कर विजयश्री हासिल की।
लायन अग्रवाल का भव्य स्वागत

इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल करने के बाद पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के स्टॉफ सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी।
सभी का जताया आभार

इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग और समर्थन देने वाले लायन सदस्यों का लायन राजकुमार अग्रवाल ने आभार जताया और मंच से कहा कि डिस्ट्रिक्ट को नई ऊंचाईयों तक ले जाने टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर में मल्टीपल की बैठक में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दमदारी के साथ पक्ष रखा जाएगा, ताकि इंटरनेशनल डायरेक्टर संचालक मंडल में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का प्रतिनिधित्व बढ़ सके।
डि.3233सी से पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी चुने गए लायन अग्रवाल

लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3233सी में एक इतिहास बना दिया। डिस्ट्रिक्ट में किसी लायन सदस्य को पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।





देश
तमिलनाडु में थलपति युग की शुरुआत: सुपरस्टार से राजनेता बने विजय ने ली CM पद की शपथ, राहुल गांधी भी पहुंचे
चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु की सियासत में आज एक नया इतिहास रच गया है। सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। VCK और IUML के समर्थन के साथ अब विजय की पार्टी टीवीके (TVK) राज्य की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विजय के साथ उनकी कैबिनेट के 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए नेहरू स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। समारोह में राजनीति के कई दिग्गज नजर आए, जिनमें मुख्य आकर्षण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रहे। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी न्योता भेजा गया था।

ज्योतिष की सलाह पर बदला गया समय
दिलचस्प बात यह रही कि पहले शपथ ग्रहण के लिए दोपहर 3 बजकर 45 मिनट का समय तय किया गया था, लेकिन आखिरी पलों में इसे बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, विजय ने अपने ज्योतिष की सलाह पर ‘शुभ मुहूर्त’ को देखते हुए सुबह शपथ लेने का फैसला किया।
राज्यपाल ने दिया 13 मई तक का समय
इससे पहले, 9 मई को विजय ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने का औपचारिक पत्र सौंपा था। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया। अब नई सरकार को 13 मई 2026 तक विधानसभा में अपना बहुमत (विश्वास मत) साबित करना होगा।
बेटे की सफलता पर भावुक हुए पिता
विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और मशहूर डायरेक्टर एस.ए. चंद्रशेखर अपनी खुशी नहीं छिपा पाए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मैंने जो कुछ भी किया, अपने बेटे के लिए किया। आखिरकार विजय के जरिए तमिल जनता की उम्मीदों को एक नई सफलता मिली है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
