छत्तीसगढ़
22 लाख पेंशनधारियों को 5 महीने से नहीं मिली पेंशन:पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- हितग्राही परेशान, जल्दी करें भुगतान
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं मिलने का मुद्दा अब राजभवन तक पहुंच गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल रमन डेका को पत्र लिखकर वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को तत्काल बकाया राशि दिलाने की मांग की है।

अकबर ने अपने पत्र में कहा है कि, प्रदेश के करीब 22.70 लाख पेंशनधारियों को पिछले लगभग 5 महीने से पेंशन नहीं मिली है। इस कारण गरीब, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई के दौर में इन लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

‘सुशासन तिहार’ में भी सबसे ज्यादा पेंशन की शिकायतें
पूर्व मंत्री ने कहा कि, प्रदेशभर में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान मिलने वाले आवेदनों और शिकायतों में सबसे अधिक संख्या पेंशन नहीं मिलने से परेशान हितग्राहियों की है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि, जब तक केंद्र सरकार से संबंधित मद की राशि प्राप्त नहीं होती, तब तक नियमों के तहत किसी अन्य मद से पेंशनधारियों को भुगतान कराया जाए। बाद में राशि मिलने पर उसका समायोजन किया जा सकता है। अकबर ने कहा कि पहले भी इस तरह की व्यवस्था की जा चुकी है।

संवैधानिक अधिकारों का दिया हवाला
मोहम्मद अकबर ने अपने पत्र में संविधान के अनुच्छेद-154 का उल्लेख करते हुए कहा कि, राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होती है। उन्होंने राज्यपाल से अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
अकबर ने कहा कि, सरकार को सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की चिंता करनी चाहिए। यदि समय रहते पेंशन राशि जारी नहीं की गई तो लाखों हितग्राहियों की परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने मांग की कि वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को तत्काल बकाया भुगतान कर राहत दी जाए।
कोरबा
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
कोरबा। जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तथा पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
कोरबा
विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य को नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रारुप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन पर देखे जा सकते हैं।
विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में सम्पर्क कर सकते हैं।
कोरबा
481.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 24 जुलाई तक कुल 481.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 499.3 मिलीमीटर, अजगरबहार 340.8, भैंसमा, 428.2, करतला 438.6, बरपाली 523.5, कटघोरा 485.7, दीपका 518.1, दर्री 598.6, पाली 517.4, हरदीबाजार 408, पोंड़ी-उपरोड़ा 506, और पसान तहसील में 511.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
