Connect with us

छत्तीसगढ़

केलो डैम का जलस्तर बढ़ने से 3 गेट खोले गए:रायगढ़ में गरज के कारण बिजली-खंभों पिन इंसुलेटर फटे,10 से अधिक गांवों में सप्लाई ठप

Published

on

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से केलो डैम के 3 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं गरज-चमक के कारण कई बिजली खंभों के पिन इंसुलेटर फट गए हैं। जिसके कारण 10 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई ठप है।

दरअसल, मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण डैम का जलस्तर बढ़ते गया। इसे देखते हुए दोपहर को ही डैम के 2 गेट को खोले गए। लेकिन शाम से पूरे जिले में तेज बारिश होने लगी। ऐसे में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रात को 1 गेट खोल गया।

बताया जा रहा है कि अभी पानी लेबल में है, लेकिन गरज-चमक और बारिश की वजह से बिजली व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हुई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली पोल में लगे कई पिन इंसुलेटर फट गए हैं। इसके बाद से खरसिया ब्लाॅक के कई गांव और रायगढ़ के महापल्ली क्षेत्र 10 से अधिक गांव में बिजली सप्लाई बंद है।

डैम का गेट खोलने से केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

डैम का गेट खोलने से केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

कई गांव में बिजली व्यवस्था ठप

बताया जा रहा है कि खरसिया क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर के सिंघनपुर सबस्टेशन के नहरपाली फिडर से जुड़े नहरपाली, गिंडोला, दर्रामुड़ा, मांझीडीपा, बिंजकोट, भगोराडीह और झीटीपाली गांवों में पिछले 10-12 घंटों से बिजली बंद है। इसके अलावा महापल्ली, लोईंग, सियारपाली समेत अन्य गांव में भी रात से बिजली नहीं है।

मंगलवार से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है।

मंगलवार से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है।

तेज गरज के कारण आयी समस्या

बिजली विभाग के अधीक्षक यंत्री गुंजन शर्मा ने बताया कि गरज-चमक की वजह से कई खंभों के पिन इंसुलेटर फट गए हैं। इस बार ज्यादा पिन इंसुलेटर को नुकसान हुआ है। लाइन में काम चल रहा है और लगभग काम पूरा होने वाला है। जल्द ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुधर जाएगी।

डैम में 231.85 मीटर लेबल पानी

केलो परियोजना के ईई एमके गुप्ता ने बताया कि डैम में जलभराव को देखते हुए 3 गेट खोले गए हैं। अभी डैम में पानी का लेबल 231.85 मीटर है। इस वजह से केलो नदी का भी जल स्तर बढ़ा हुआ है। डैम के जलभराव की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending