बिलासपुर,एजेंसी। शीतकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड बढ़ गई है। इसे देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी बिलासपुर जोन से होकर तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिलासपुर, कोलकाता, दुर्ग, रायपुर, मुंबई और दिल्ली के यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ही लोगों ने टूर पर जाने का प्लान किया है। यही वजह है कि ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि वेटिंग 250 से 300 तक पहुंच गया है। खासकर मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जाने वाली ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है।
स्पेशल ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म बर्थ
यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में एक्स्ट्रा भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ।
बिलासपुर-एलटीटी के बीच 10 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिले, इसके लिए बिलासपुर-एलटीटी के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके मुताबिक गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 10 दिसंबर और गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 12 दिसंबर को चलेगी।
इन स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज
इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, अकोला, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण , ठाणे और एलटीटी स्टेशन में दिया है, ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 10 स्लीपर, 2 एसी-III और 1 एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है।
जानिए बिलासपुर-एलटीटी का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 17.00 बजे रवाना होगी। इसी तरह रायपुर आगमन 18.35 बजे, प्रस्थान 18.40 बजे, दुर्ग आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, गोंदिया आगमन 21.18 बजे, प्रस्थान 21.20 बजे, नागपुर आगमन 00.01 बजे, प्रस्थान 00.05 बजे, अकोला आगमन 03.32 बजे।
प्रस्थान 03.35 बजे, भुसावल आगमन 05.35 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, मनमाड आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.12 बजे, नासिक रोड आगमन 09.10 बजे, प्रस्थान 09.15 बजे, कल्याण आगमन 11.52 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, ठाणे आगमन 12.17 बजे, प्रस्थान 12.20 बजे और एलटीटी 13.30 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 00.15 बजे रवाना होगी। ठाणे आगमन 00.32 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, कल्याण आगमन 00.57 बजे, प्रस्थान 01.00 बजे, नासिक रोड आगमन 03.32 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, मनमाड आगमन 04.23 बजे, प्रस्थान 04.25 बजे।
इसी तरह रेल प्रशासन की तरफ से हावड़ा-सीएसएमटी के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 6 दिसंबर को हावड़ा से छूटेगी और सात दिसंबर को बिलासपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 8 दिसंबर सोमवार को चलेगी।
इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 एसी-III इकोनामी, 4 एसी-III, 2 एसी-II, 1 एसी-I तथा जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जानिए हावड़ा-सीएसएमटी का टाइम-टेबल
गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 6 दिसंबर शनिवार को हावड़ा से छुटेगी। रविवार को बिलासपुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.20 बजे, दुर्ग आगमन 04.15 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, गोंदिया आगमन 06.05 बजे, प्रस्थान 06.10 बजे।
नागपुर आगमन 8.10 बजे, प्रस्थान 8.20 बजे, बडनेरा आगमन 11.10 बजे, प्रस्थान 11.15 बजे, अकोला आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान12.15 बजे, भुसावल आगमन 14.50 बजे, प्रस्थान 14.55 बजे, नासिक रोड आगमन 18.30 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे, कल्याण आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे होते हुए 23.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 8 दिसंबर सोमवार को सीएसएमटी से 11.05 बजे रवाना होगी और कल्याण आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे, नासिक रोड आगमन 15.15 बजे, प्रस्थान 15.20 बजे, भुसावल आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, अकोला आगमन 21.00 बजे, प्रस्थान 21.05 बजे, बडनेरा आगमन 22.55 बजे।
प्रस्थान 23.00 बजे दूसरे दिन मंगलवार को नागपुर आगमन 01.25 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, गोंदिया आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, बिलासपुर आगमन 07.40 बजे,।
दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन के बीच 7 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन
शीतकालीन सत्र में दुर्ग और हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से गाड़ी संख्या 08760 और हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी संख्या 08761 के साथ चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल स्टेशनों पर ठहरकर हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी।
08760 दुर्ग-हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल दुर्ग से 7 दिसंबर और 08761 हज़रत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन को 8 दिसंबर को छुटेगी। इस ट्रेन में 1 एसएल-आरडी, 5 सामान्य, 4 शयनयान, 8 एसी-3, 1 एसी -2, 2 इकोनॉमिक्स कोच सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध है।
जानिए इस स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
उमरिया स्टेशन आगमन 07.36 बजे प्रस्थान 07.38 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 08.35 बजे प्रस्थान 08.37 बजे, अनूपपुर आगमन 09.15 बजे प्रस्थान 09. 20 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन आगमन 09.57 बजे प्रस्थान 09.59 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 11.50 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे एवं दुर्ग 15.00 बजे पहुचेंगी।
गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रविवार को 7 दिसंबर को दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी, रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.35 बजे प्रस्थान 15.40 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 16.15 बजे प्रस्थान 16.17 बजे।
उमरिया स्टेशन आगमन 17.09 बजे प्रस्थान 17.11 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 18.40 बजे प्रस्थान 18.50 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.20 बजे प्रस्थान 20.22 बजे, सागर स्टेशन आगमन 21.25 बजे प्रस्थान 21.30 बजे , झांसी स्टेशन आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 02.05 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 06.35 बजे प्रस्थान 06.40 बजे एवं हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुचेंगी।
गाड़ी संख्या 08761 हज़रत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन सोमवार 8 दिसंबर को हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो कि आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, झांसी स्टेशन आगमन 21.30 बजे प्रस्थान 21.40 बजे, सागर स्टेशन आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.15 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 03.25 बजे प्रस्थान 03.27 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.20 बजे।
जांजगीर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक को लेकर नगरीय निकायों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
अब अभियान में फील्ड अधिकारियों को एसयूपी (फील्ड इंस्पेक्शन मोबाइल एप) के माध्यम से निरीक्षण करना होगा। इसे जिले के 11 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। टीम द्वारा शहर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर विक्रेताओं, उपयोगकर्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से एसयूपी एप के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। संबंधित स्थानीय निकाय को उनका निराकरण करना होगा।
बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।
इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए जरूरी बात
तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया।
ढाल दास ने कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है। अगर कांग्रेस मुझे मौका देती है तो मैं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगा। पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए चयनित करेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।
उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले मैंने अपने भाई और पिताजी से बातचीत की थी और उन्हें इस बारे में बताया था। दोनों ने अपनी सहमति दे दी। वहीं उनके भाई मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की नीति से काम करती है।
रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।
सामाजिक-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है परिवार
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनका परिवार सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में एक ही परिवार के एक सदस्य के भाजपा सरकार में मंत्री होने और दूसरे के कांग्रेस में शामिल होने को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
गुरु बालदास के 4 बेटे, ढाल दास सबसे बड़े
सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे हैं- ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास। उनकी एक बेटी भी है। इनमें ढाल दास सबसे बड़े बेटे हैं।
गुरु परिवार का सतनामी समाज में धार्मिक और सामाजिक प्रभाव माना जाता है। गिरौधपुरी धाम और भंडारपुरी धाम से जुड़े प्रमुख आयोजनों में परिवार की सक्रिय भूमिका रहती है।
मंत्री के भाई का कांग्रेस में जाना क्यों अहम?
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को सिर्फ एक राजनीतिक ज्वाइनिंग के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। वे मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं और गुरु बालदास के परिवार से आते हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने से एक ही परिवार के राजनीतिक रूप से अलग-अलग दलों में होने का समीकरण सामने आया है।
ढाल दास ने मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और इसे भाजपा के मजबूत प्रभाव वाली सीट माना जाता है। यहां भाजपा के पुन्नूलाल मोहले लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी।
2023 के चुनाव में पुन्नूलाल मोहले को 85,429 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी को 73,648 वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 11,781 वोट रहा था। ऐसे में अगर भविष्य में कांग्रेस ढाल दास को मुंगेली से अपना प्रत्याशी बनाती है, तो चुनावी समीकरण कुछ बदले हुए नजर आ सकते हैं।
कांग्रेस तोड़ने के नीयत से काम करती है- मंत्री खुशवंत
मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस प्रवेश को लेकर कहा कि वह मेरे भाई हैं। सुख-दुख हो या किसी तरह का तीज-त्योहार, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलते हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही समाज और परिवार को तोड़ने की रही है।
उन्होंने कहा कि एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक समाज को दूसरे समाज से और एक परिवार को दूसरे परिवार से लड़ाने की कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, वह कभी सफल नहीं होगी।