Connect with us

Uncategorized

बांकी मोगरा कॉलोनी में चोरी करने वाले 4 आरोपी हिरासत में, दो नाबालिक…..देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा – थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते कुछ दिन पहले बांकी कॉलोनी के साईं मोहल्ला में चोरों के ग्रुप में एक क्वाटर के दरवाजे को लोहे के सब्बल से तोड़ कर अंदर घुस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

जिसकी लिखित शिकायत थाना बाँकी मोगरा में प्रार्थी हीरालाल साहू ने दर्ज कराई थी जिस सूचना के बाद बाकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी।

छोटी चोरिया करते करते हो गया हौसला बुलंद, अब करते है टोली बनाकर धड़ल्ले से चोरिया।

जिसमें बाकी से लेकर जमनीपाली तक के सैकड़ों फुटेज को खंगालने के बाद बाकी पुलिस को चोरों की पहचान मिली जो कोरबा के तुलसी नगर और रतखार के निवासी बताए गए, फुटेज में पहचान के बाद उनका पता तलाश करते करते पुलिस उनके घर तक पहुंच गई और एक एक करके चार आरोपियों को धर दबोचा।

“लुट और चोरी की बढ़ते घटना को देख कुछ दिवस पहले ही कांग्रेसियों ने थाना में ज्ञापन सौंप जल्द कार्यवाही की मांग की थी जिसमें जल्द कार्यवाही न करने पर बड़ी आंदोलन की बात कही है थी, जिसके बाद से बांकी पुलिस ने आरोपियों को खोज बिन में तेजी कर दी थी, जिसका रिजल्ट है कि आज आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है।”

आज से पहले छोटी छोटी चोरी की घटना की बहुत सारी शिकायत लेकर फरियादी बाकी थाना पहुंच चुके है, जिसपर थाने से बस आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है पर उनके यहां चोरी करने वाले चोर को खोजबीन नहीं किया जाता वजह क्या है वो तो बता पाना मुश्किल है। पुलिस की इस तरह निष्क्रियता को देख आम जन पुलिस के लिए अलग अलग कहानी बताते है जो बाकी पुलिस की छवि को दर्शाती है।

बाँकी पुलिस इसी तरह हर छोटी चोरियों पर ध्यान दे तो छोटे छोटे नशेड़ी चोर उनके गिरफ्त में आसानी सा आ सकते है, पर पुलिस द्वारा इनपर अनदेखा करना या इनको गंभीरता से न लेना और उनको खुला छोड़ रखना समझ से परे है, जो भविष्य में कोई बड़ी घटना को न्योता देने के जैसा है।

फिलहाल अभी इन पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया जिसके बाद 04 आरोपियों पर अपराध क्रमांक 23/26 – धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही है जिसके बाद माननीय न्यायालय को पेश कर दिया जाएगा।

• आरोपियों से दो जोड़ा कान का बाली, नगद रकम 460 रुपए, 1 सब्बल, एक बाइक व अन्य 1 बाइक जो अभी सिविल लाइन थाना में अन्य अपराध में जप्त है।

• जप्त किए गए बाइक की नंबर फर्जी बताया गया और बाइक भी चोरी की जानकारी मिली है जिसकी शिकायत जांजगीर चांपा में दर्ज है।

1– आरोपी रोहित चौहान पिता नंद कुमार चौहान 18 वर्ष पता तुलसी नगर कोरबा।

2– आरोपी रोशन गुप्ता पिता मनोज गुप्ता पता तुलसी नगर कोरबा।

बाकी बचे 2 अन्य आरोपी नाबालिक है जो बाकी पुलिस के गिरफ्त में है और बाकी बचे 2 आरोपी पहले से किसी अन्य अपराध में जेल में है।

मजे की बात तो ये है कि इनके द्वारा चोरी करने घुसते हुए वीडियो को फेसबुक पर वायरल किया गया, जो इन्होंने भी देखा और स्वयं आरोपी चोर रोशन कुमार कहते है कि मैने वो वीडियो देखा है बहुत ज्यादा विव गया है कहते हुए उस फुटेज को डिलीट करने की बात भी कहने लगा।

घटना की फुटेज👇👇

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सह मंच बनवाने की मांग, भूमि पूजन के बाद भी नहीं बन पाया भवन…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार मुख्य चौक के पास सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन सह मंच का निर्माण कार्य स्वीकृति कराने वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया।

बाँकी मोगरा :– वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा वैसे तो अपने सक्रियता और अपने क्षेत्र के विकाश के लिए सदैव तत्पर नजर आते है साथ ही अपने वार्ड के जनो के सुविधा के लिए इस बार सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त स्थल पर कार्यों के होने का इंतजार कई वर्षों से पूरे वार्ड वासी कर रहे हैं यहां पूर्व में भी प्रतिनिधियों ने भरपूर प्रयास किया है, और तो और यहां भूमि पूजन भी किया जा चुका है पर अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

कागज़ी योजना भी कई बार बनकर रह गई है, इस प्रकार की स्थितिया निर्मित होती रही है, नगर पालिका चुनाव में पार्षद व अध्यक्ष जी के द्वारा भी इस हृदय स्पर्शी कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण विश्वास के साथ करा देने का वादा हमने किया था जिसकी पूर्ण जानकारी अध्यक्ष जी को भी है ।

कई बार सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि जी के द्वारा भी आश्वासन दिया गया है।

पार्षद ने पत्र में लिखा कि हमारे क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु भवन के नहीं होने से आर्थिक भार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम वार्ड वासी बताने की स्थिति में नहीं है। हमारे क्षेत्र में अधिकांशतः ऐसे परिवार निवासरत हैं जिनका नौकरी से केवल जीवन यापन एवं बच्चों की पढ़ाई वह इलाज में सारे रुपए व्यय हो जाता है अगर इस परिस्थिति में विवाह या कोई कार्यक्रम कराना हो तो भवन के अभाव में कार्य करना अर्थात कर्ज के दबाव में आना होता है।

वर्तमान कार्यकाल में ही अन्य स्थानों पर सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण भी किया जा रहा है, पर हमें यह जवाब देकर टाल दिया जाता है कि अत्यधिक राशि के भवन की मांग की जा रही है। पार्षद ने अपने कार्यक्षेत्र के सर्वसुविधा युक्त भवन के लिए पत्र में कहा कि अन्य स्थानों में स्वीकृति और मेरे वार्ड में अब तक भवन का नहीं मिलना समझ से परे है, जिसके लिए नाराजगी जाहिर करते हुए इस तरह की ऐसे किए जाने का कारण स्पष्टीकरण भी मांगा है

ज्ञापन की प्रतिलिपि अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित की गई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा बांकीमोंगरा।

अब देखना ये है कि वार्ड क्रमांक 13 को सर्वसुविधा युक्त भवन मिलता है या इस बार भी यह निर्माण कार्य कागजी कार्यवाही तक ही सिमट जाती है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बाँकी मोंगरा – क्षेत्र में बिना नंबर और बेखौफ तेज गति चलने वाले ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा क्षेत्र में बढ़ती सड़क सुरक्षा समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे ट्रैक्टर वाहन है जो बिना नंबर प्लेट के बेखौफ सड़कों पे दौड़ाए जा रहे हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता देने जैसा है। कोई भी अप्रिय घटना घटने के स्थिति में वाहनों की पहचान कर पाना मुश्किल हो सकता है।

पार्षद अशवनी मिश्रा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि अधिकांश ट्रैक्टर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों के कारण हादसों के बाद जिम्मेदार वाहन का पता लगाना भी कठिन हो जाता है, और वाहन चालक इतने लापरवाही से अपनी वाहन को सड़क में चलाते है जैसे उन्हें कही से किसी तरह का डर ही नहीं है। इनका तेज गति और चाल देखकर यह प्रतीत होता है कि वाहन स्वामीयो ने अपनी गाड़ियों को चालक को खुली छूट दे रखी है इनको किसी तरह का डर नहीं है।

इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे सभी ट्रैक्टरों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ट्रैक्टर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच भी नियमित रूप से की जाए, ताकि नियमों का पालन हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पार्षद ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री पद पर नियुक्त हुए प्रदीप अग्रवाल – कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ की राजनीति में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र बाँकी मोगरा के सक्रिय कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल अपने सरल स्वभाव और निस्वार्थ सहयोग भावना को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है साथ ही लगातार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के साथ ही प्रदीप अग्रवाल को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन दिया गया है।

जैसे ही प्रदीप अग्रवाल की महामंत्री बनने की खबर सामने आई, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह की लहर देखे जा रहे है साथ ही सोशल मीडिया से लेकर क्षेत्र के ग्रामों ग्रामों से इनको बधाई और शुभकामनाएं संदेश दिए जा रहे है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677