Connect with us

कोरबा

मैन रायडिंग सिस्टम से एसईसीएल की खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं में 54 प्रतिशत की कमी

Published

on


एसईसीएल में खान सुरक्षा महानिदेशालय पश्चिम अंचल के साथ कंपनी-स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा बैठक सम्पन्न

कोरबा । एसईसीएल में खान सुरक्षा महानिदेशालय पश्चिम अंचल नागपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ क्षेत्र के अधिकारियों के साथ कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामावतार मीना, उप-महानिदेशक खान सुरक्षा, पश्चिमी अंचल, नागपुर द्वारा की गई। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय से वीर प्रताप, निदेशक खान सुरक्षा (रायगढ़ क्षेत्र), मुकेश कुमार सिन्हा, निदेशक खान सुरक्षा (बिलासपुर क्षेत्र – क्रमांक 1), राजेश कुमार सिंह निदेशक खान सुरक्षा (बिलासपुर क्षेत्र – क्रमांक 2), मनोज कुमार गुप्ता, निदेशक खान सुरक्षा (पश्चिमी अंचल, नागपुर), टी श्रीनिवास, निदेशक खान सुरक्षा (पश्चिमी अंचल, नागपुर), अरुण कुमार, उप निदेशक खान सुरक्षा (बिलासपुर क्षेत्र – क्रमांक 2), बी भद्रू, उप-निदेशक खान सुरक्षा (बिलासपुर क्षेत्र – क्रमांक 1), एवं एसईसीएल प्रबंधन से निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, मुख्यालय से सुरक्षा एवं बचाव विभाग सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ सुरक्षा दीप प्रज्जवलन से हुआ उपरांत कोलइण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया। इसके पश्चात कार्य के दौरान वीरगति को प्राप्त करने वाले श्रमवीरों दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई एवं समस्त उपस्थितों द्वारा सुरक्षा शपथ लिया गया। बैठक में सभी आगन्तुकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत सम्बोधन जीपी शर्मा महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव) ने देते हुए सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई। बैठक में पावरप्वाईंट के माध्यम से मुख्यालय एवं सभी संचालन क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों के बारे में अतिथियों को अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि रामावतार मीना, उप-महानिदेशक खान सुरक्षा, पश्चिमी अंचल, नागपुर एवं सभी अतिथियों ने एसईसीएल में सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों की सराहना की, साथ ही खदानों में सुरक्षा से जुड़े उपायों की समय-समय पर समीक्षा करने एवं खनिकों को सुरक्षा एवं बचाव के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण पर ज़ोर दिया।
खदानों में नयी तकनीक पर जोर- एसईसीएल प्रबंधन ने जानकारी दी कि भूमिगत खदानों में कामगार साथियों के आवावगमन की सुविधा के लिए मैन रायडिंग सिस्टम की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। एसईसीएल में वर्तमान में 17 मैन राइडिंग सिस्टम लगाए जा चुके हैं। के खैरहा, विंध्या खदानों में 3 नए मैन रायडिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं, वहीं 5 अनुमोदन के स्तर पर हैं। मैन रायडिंग सिस्टम में कामगार साथी पैदल चलने के बजाए मैकेनाईज्ड परिवहन व्यवस्था से खदान के फेस के समीप तक पहुँच जाते हैं इससे उत्पादकता में बढ़ोत्तरी आती है।
कंपनी के द्वारा सुरक्षा जागरूकता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के नतीजन वर्ष 2023-24 में गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या में 54 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है वहीं जानलेवा दुर्घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है।
बैठक में संजीव अग्रवाल मुख्य प्रबंधक (खनन) द्वारा पावर प्वाईंट के जरिए प्रस्तुति दी गयी एवं बैठक में उद्घोषणा का दायित्व मुख्य प्रबन्धक (खनन) सौरभ पांडे द्वारा निभाया गया। बैठक के सफल आयोजन में एसईसीएल सुरक्षा एवं बचाव विभाग की सक्रिय भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

Published

on

कोरबा। जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु चल-साक्षात्कार  का आयोजन पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरिकला, ब्लॉक-कटघोरा में किया जा रहा है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म गूगल लिंक  https://forms.gle/CvqXuqgnmtGgzUTp7  के माध्यम से भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि साक्षात्कार का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। साक्षात्कार के समय आवेदकों को अपने पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की एक स्व-प्रमाणित प्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
भर्ती के लिए उपलब्ध पदों में स्नातकोत्तर शिक्षक के अंतर्गत अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान और गणित विषय शामिल हैं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त नर्स (महिला), काउंसलर (महिला) और आतिथ्य एवं पर्यटन प्रशिक्षक के पदों पर भी नियुक्तियां की जानी हैं।
विभिन्न पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता, वेतन, सेवा शर्तें और विस्तृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर उपलब्ध लिंक का अवलोकन किया जा सकता है। नियोजन केवल उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मो.नं. 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश:कलेक्टर की संवेदनशील पहल, दिव्यांग बालक को तत्काल व्हील चेयर कराया गया उपलब्ध

Published

on

शिविर के माध्यम से आमजनों को बिजली बिल सुधार की समस्याओं से राहत दिलाने के निर्देश

राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी  निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में सरईसिंगार  के निवासी प्रकाश चन्द्र साहू द्वारा अपने 14 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश कुमार साहू के लिए पेंशन व व्हील चेयर हेतु आवेदन प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने प्रकरण को सवेंदनशीलता से लेते हुए उप संचालक समाज कल्याण  को तत्काल यश कुमार को व्हील चेयर प्रदान करने के निर्देश दिए, उन्होंने यश के बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया साथ ही दिव्यांग पेंशन  सहित  विभाग में संचालित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा  त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक प्रकाश चन्द्र को उनके पुत्र यश कुमार के लिए व्हील चेयर प्रदान किया गया एवं अन्य विभागीय योजनाओं से शीघ्र ही लाभान्वित करने आशांवित किया गया।

जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से आए संतोष कुमार, सामरत यादव सहित अन्य नागरिकों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारी को  शिविर आयोजित कर राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार आमजनों को राहत पहचाने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर के सम्बंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ग्राम खोड्डल की महिलाओं द्वारा गांव के  उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच दल गठित कर प्रकरण की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत सत्य पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश’

जनदर्शन में अवैध कब्जा पर रोक प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा मजदूरी भुगतान, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा, सीमांकन एवं मानदेय  भुगतान संबंधी कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

Continue Reading

कोरबा

जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान

Published

on

कोरबा। जिले के करतला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढियापाली का आश्रित ग्राम ढिटोरी, जो जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। लगभग 763 की जनसंख्या वाले इस गाँव में पहले स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती थी, जिससे विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। गाँव की 38 वर्षीय जोगिनी बाई उन दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि उन्हें पानी लाने के लिए घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी हो या बारिश, हर मौसम में साफ पानी का इंतजाम करना एक संघर्ष जैसा था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि शारीरिक श्रम भी अधिक करना पड़ता था।  

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ’हर घर जल’ पहल और जल जीवन मिशन के माध्यम से ढिटोरी की यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। मिशन के तहत ग्राम ढिटोरी के सभी 176 घरों को नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है, जिससे अब ग्रामीणों को सुबह और शाम उनके घर पर ही पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो रहा है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण महिलाओं को पानी ढोने के पुराने और कठिन काम से बड़ी राहत मिली है, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हो रही है।  
जल जीवन मिशन ने न केवल पेयजल की समस्या का निदान किया है, बल्कि इसने ग्रामीण समाज की महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। घर पर ही स्वच्छ पानी उपलब्ध होने से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जागृत हुआ है। आज ढिटोरी की महिलाएं घर के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। पानी की उपलब्धता ने गाँव में खुशहाली का संचार किया है और जोगिनी बाई जैसी अनेक महिलाओं के जीवन को सम्मान और गरिमा के साथ सहज बना दिया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677