कोरबा
68वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,28 दिसम्बर तक इंदिरा स्टेडियम में प्रतियोगिता का होगा आयोजन
राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से एकता की भावना होती है विकसित: लखन लाल देवांगन’

कोरबा। 68 वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक मार्चपास्ट के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पाँच दिवसीय आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजातोलन पश्चात औपचारिक घोषणा कर किया गया।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह व्यक्ति के शारिरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। साथ ही सफलता की राह में आगे बढ़ते हुए एक मुकाम हासिल की जा सकती है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद में शामिल होकर और अच्छे खेल का प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन किया जा सकता है। इस हेतु आप सभी खेल के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़े एवं अपने माता पिता, स्कूल, शिक्षक क्षेत्र देश प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें।
मंत्री श्री देवांगन ने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्तर क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होना बड़े ही गौरव की बात है। राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से एकता की भावना विकसित होती है। आज सुशासन दिवस के अवसर पर यहां अलग अलग राज्यों के 1400 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी खेल में हिस्सा लेने आए है। यह एक ऐसा माध्यम है जहाँ खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ ही आगे बढऩे का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन से खिलाडिय़ों को अलग-अलग राज्यों के संस्कृति और भाषा-बोलियों को जानने, सीखने समझने का भी मौका मिलता है। आपसी भाई चारा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है, हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश होने की आवश्यकता नही है। बल्कि अपने खेल में सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने के किए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मनोज बंजारे ने कहा कि छात्र जीवन में खेल और पढ़ाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को जीत-हार की भावना से परे होकर अच्छे खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। शुभारंभ कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय ने दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भूमिका देवांगन ने सभी खिलडिय़ों को खिलाड़ी भावना से खेलने और हारने पर निराश न होते हुए आगे बढऩे और परिश्रम कर पुन: अच्छे प्रदर्शन से सफलता अर्जित करने की संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर राजकिषोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।
18 राज्य व 5 शैक्षणिक अनुसंधान परिसर के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
28 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेटबॉल बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष के अंतर्गत 18 राज्य व 5 शैक्षणिक अनुसंधान परिसर के 1400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। जिसके अंतर्गत आंध्रप्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान , तमिलनाडु, तेलांगना सहित विद्याभारती और सीबीएसई और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हो रही है। आज उदघाटन अवसर पर सभी टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाली। इस दौरान जिले के स्कूली छात्र छात्राओ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।



कोरबा
वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई
होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना
कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।
कोरबा
होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च
जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील
कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
कोरबा
आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया
कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।
जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।
नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत
घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
