Connect with us

कोरबा

68वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,28 दिसम्बर तक इंदिरा स्टेडियम में प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Published

on

राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से एकता की भावना होती है विकसित: लखन लाल देवांगन’

कोरबा। 68 वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक मार्चपास्ट के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पाँच दिवसीय आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजातोलन पश्चात औपचारिक घोषणा कर किया गया।

 कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह व्यक्ति के शारिरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। साथ ही सफलता की राह में आगे बढ़ते हुए एक मुकाम हासिल की जा सकती है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद में शामिल होकर और अच्छे खेल का प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन किया जा सकता है। इस हेतु आप सभी खेल के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़े एवं अपने माता पिता, स्कूल, शिक्षक क्षेत्र देश प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें।

 मंत्री श्री देवांगन ने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्तर क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होना बड़े ही गौरव की बात है। राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से एकता की भावना विकसित होती है। आज सुशासन दिवस के अवसर पर यहां अलग अलग राज्यों के 1400 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी खेल में हिस्सा लेने आए है। यह एक ऐसा माध्यम है जहाँ खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ ही आगे बढऩे का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन से खिलाडिय़ों को अलग-अलग राज्यों के संस्कृति और भाषा-बोलियों को  जानने, सीखने समझने का भी मौका मिलता है। आपसी भाई चारा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है, हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश होने की आवश्यकता नही है। बल्कि अपने खेल में सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने के किए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मनोज बंजारे ने कहा कि छात्र जीवन में खेल और पढ़ाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को जीत-हार की भावना से परे होकर अच्छे खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। शुभारंभ कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय ने दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भूमिका देवांगन ने सभी खिलडिय़ों को खिलाड़ी भावना से खेलने और हारने पर निराश न होते हुए आगे बढऩे और परिश्रम कर पुन: अच्छे प्रदर्शन से सफलता अर्जित करने की संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर राजकिषोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।

18 राज्य व 5 शैक्षणिक अनुसंधान परिसर के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

 28 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेटबॉल बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष के अंतर्गत 18 राज्य व 5 शैक्षणिक अनुसंधान परिसर के 1400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। जिसके अंतर्गत आंध्रप्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान , तमिलनाडु, तेलांगना सहित विद्याभारती और सीबीएसई और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हो रही है। आज उदघाटन अवसर पर सभी टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाली। इस दौरान जिले के स्कूली छात्र छात्राओ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677