कोरबा
कोरबा में कोल ब्लॉक के खिलाफ 8 घंटे चक्काजाम:ग्राम सभा की अनुमति बिना ब्लॉक नहीं खोलने के आश्वासन पर खत्म हुआ
कोरबा। कोरबा जिले में कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में शुक्रवार को उरगा-हाटी राजमार्ग पर चक्काजाम किया गया। चचिया चौक पर करीब एक दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने 8 घंटे तक सड़क जाम रखी। यह आंदोलन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ग्राम सभा की अनुमति के बिना कोल ब्लॉक नहीं खोलने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
ग्रामीणों का कहना था कि कोयला उत्खनन से उनके जल, जंगल और जमीन का विनाश होगा, जो उन्हें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। वे कोयला खदानें नहीं खुलने देने की मांग पर अड़े रहे। सुबह लगभग दस बजे सैकड़ों महिला-पुरुष चचिया चौक पर एकत्रित हुए और राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

कोल ब्लॉक नीलामी की चर्चा से ग्रामीणों में आक्रोश
जिले के कोरबा और करतला जनपद के अंतर्गत करतला साउथ, कलगामार, मदवानी, बताती कोलगा वेस्ट और तौलीपाली कोल ब्लॉक की नीलामी की चर्चाएं तेज हैं। इन खबरों के बाद तौलीपाली, करतला, मदवानी, कलगामार, चचिया, कोलगा, लुदुखेत सहित लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं।
सर्वे, ब्लास्टिंग और पेड़ कटाई से बढ़ा विरोध
क्षेत्र में कोल ब्लॉक का विरोध पहले से ही चल रहा था। बीते दिनों लगातार चार्टर प्लेन उड़ने और भू-सर्वेक्षण की चर्चाओं ने विरोध को और तेज कर दिया था। कोलगा के ग्रामीणों ने जंगल में ब्लास्टिंग के खिलाफ मोर्चा खोला था, जबकि तौलीपाली क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी विरोध जताया था। हाल ही में जंगल में हो रही पेड़ कटाई को भी कोल ब्लॉक से जोड़कर देखा जा रहा था, जिसके विरोध में वनमंडल कार्यालय का घेराव भी किया गया था।
आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्राम सभा से अनुमति के बिना कोई भी कोल ब्लॉक नहीं खोला जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना 8 घंटे लंबा चक्काजाम समाप्त कर दिया।
कोरबा
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कल
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन कोरबा की बैठक 03 मार्च को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित होगी।
कोरबा
कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
कोरबा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आधारभूत संरचना एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नई सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्युत आपूर्ति, फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, मुआवजा, पेंशन, तालाब गहरीकरण, अतिक्रमण हटवाने एवं बिजली बिल संशोधन जैसे कुल 43 आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी मामलों के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा
होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर जिले में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। शासन के निर्णय के अनुसार 04 मार्च 2026, बुधवार को जिस दिन रंग खेला जाएगा, उस दिन संपूर्ण कोरबा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
इस आदेश के तहत जिले की समस्त देशी, विदेशी, प्रीमियम और कंपोजिट मदिरा दुकानें, साथ ही एफ.एल.-3, एफ.एल.-3(क) और अहाता पूर्णतः बंद रखे जाएंगे। उक्त अवधि में मदिरा का किसी भी प्रकार का संव्यवहार अथवा क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 3 मार्च 2026 को निर्धारित समय के पश्चात सभी दुकानों को सीलबंद कराएं और क्षेत्र में सघन गश्त कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न हो पाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
