Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल श्री डेका ने शुभकामनाएं दी

Published

on

रायपुर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री डेका ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सहित असंख्य सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

राज्यपाल श्री डेका ने युवा पीढ़ी से भी आह्वान किया कि भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बालको रिंग रोड पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: 1 की मौत, 1 गंभीर घायल , ड्राइवर फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रिंग रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

इस हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बहरता सिह (38) चेक पोस्ट भद्रापारा लालघाट वार्ड 38 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, वही दूसरे घायल बिरेंद्र का बालको अस्पताल में इलाज जारी है।

हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट

बताया गया है कि घायलों में से एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर कोयला और अन्य सामान ढोने वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने, नियमित वाहन चेकिंग कराने और भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक रिंग रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल पर दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बालको पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चालक का पता लगाया जा सके।

बताया गया है कि बाइक सवार दोनों युवकों में से एक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिंग रोड पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। कोयला और अन्य सामान ढोने वाले ट्रक व डंपर इस मार्ग से दिन-रात गुजरते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि रिंग रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, चेकिंग बढ़ाई जाए और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Continue Reading

कोरबा

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत:कटघोरा वन मंडल में गाय चराने गए व्यक्ति को हाथी ने कुचला, 18 हाथियों का दल मौजूद

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से 40 वर्षीय ग्रामीण संतोष की मौत हो गई। यह घटना धवलपुर जंगल में हुई, जहां हाथी ने संतोष को कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार, संतोष बीती रात अपनी गायों को चराने के लिए धवलपुर जंगल गया था। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि जंगल में 18 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी के लगातार हमले से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

18 हाथियों का यह झुंड लगातार घूम रहा है

ग्रामीणों ने बताया कि जटगा वन परिक्षेत्र में पिछले कई दिनों से 18 हाथियों का यह झुंड लगातार घूम रहा है। यह दल फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। संतोष की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल की ओर भगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हाथी फसल नुकसान के साथ जनहानि भी कर रहे हैं

इस घटना ने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कटघोरा वन मंडल में कुल 49 हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाथी फसल नुकसान के साथ-साथ जनहानि की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को आवश्यक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने आसपास के सभी गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को रात के समय, अंधेरे में या अकेले जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है।

Continue Reading

कोरबा

सरेआम मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार दोपहर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे चबूतरे पर हुई, जहां नशे में धुत मजदूर सो रहा था।

इसी दौरान आरोपी लकड़ी से 30 से 35 बार वार कर उसे मार डाला। वारदात के समय वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चबूतरे पर मजदूर सो रहा है, वहां बगल में आरोपी भी बैठा है। इसी दौरान आरोपी उठता है और मजदूर पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है।

आरोपी की पहचान कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राजेश महाराज मजदूरी का काम करता है। राजेश रोज ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर काम की तलाश करता है। इसी इलाके में एक युवक रहता था, जो इधर-उधर घूमकर अपना जीवन बिताता था और उसे नशे की लत थी। वहीं राजेश भी नशा का आदी था।

दरअसल, सुबह भरत नशे में था। नशे में भरत ने अपने कपड़े उतार दिए थे और इधर-उधर घूम रहा था। तभी वहां राजेश आया उसने ऐसे घूमने से मना किया। इसके बाद राजेश ने उसे लात-घूंसों से पीटा।

इसके बाद राजेश वहां से चला गया। दोपहर में राजेश रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान भरत भी वहां आकर राजेश के बगल में बैठ गया। थोड़ी देर बाद युवक उठा और लकड़ी से राजेश पर 30 से 35 बार ताबड़तोड़ हमला कर देता है। बताया जा रहा है कि आरोपी भरत राजेश की पिटाई से गुस्से में था।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी थी। सोमवार दोपहर आरोपी ने सोते हुए राजेश के सिर पर डंडे से 30 से 35 बार ताबड़तोड़ वार किए। इन गंभीर चोटों के कारण राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एमबी पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीआई एमबी पटेल ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों हमाल का काम करते थे और नशे के आदी थे। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या का कारण बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द ही न्यायिक हिरासत में होगा।

ओवरब्रिज के नीचे हमालों और खानाबदोशों का जमावड़ा रहता है, जहां नशे और आपसी रंजिश के कारण अक्सर मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों में चिंता है। व्यापारियों और राहगीरों ने रेलवे क्रॉसिंग और ओवरब्रिज के नीचे पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677