Connect with us

छत्तीसगढ़

ट्रक ने बाइक को रौंदा…भाई-बहन और भांजी की मौत:दुर्ग में मां बोली- एक ही बेटा था, कुचलकर मार डाला; परिवार उजाड़ दिया

Published

on

दुर्ग ,एजेंसी।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क हादसे में भाई-बहन और भांजी की मौत हो गई। सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से लौट रहे परिवार को चपेट में ले लिया। सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास हुए हादसे में 2 साल की पूजा गंभीर रूप से घायल है, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद रोती-बिलखती मां ने कहा कि मेरा एक ही बेटा था, उसे कुचलकर मार डाला। पूरे परिवार को उजाड़ दिया। अब वह किसे अपना बेटा कहकर बुलाएगी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद लोग शांत हुए और ट्रक के नीचे से शव को बाहर निकाला गया। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन्होंने गंवाई जान

  1. राजेश साहू (32)
  2. ऋतु साहू (28)
  3. जया (12)

राजेश साहू मजदूरी करता था वो अपने पीछे पत्नी प्रियंका साहू, दो बच्चे और बुजुर्ग मां को छोड़ गया। उसकी बहन ऋतु साहू का पव्वारा में ससुराल है, उसके पति राकेश साहू पेंटर हैं।

ड्राइवर की लापरवाही ने बेटे को मार डाला

दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। इस दौरान परिजन ने कहा कि सड़क पर भारी वाहनों को चलाया जाता है। तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ती हैं, जिससे आए दिन हादसा होते हैं। ड्राइवर की लापरवाही ने हमारे बेटे को मार डाला।

मां बोली- एक ही बेटा था, किसे बेटा कहेंगी

रोते बिलखते मां ने कहा कि एक ही बेटा था, जिसे ड्राइवर ने ट्रक चढ़ाकर मार डाला। अब उनका ख्याल कौन रखेगा। एक ही बेटी थी। किसे बेटी कहूंगी। इस तरह कहकर मां खूब रही है। आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।

मेरे पूरे परिवार को उजाड़ डाला

वहीं परिजनों ने कहा कि मंदिर से पूजा कर वापस उतर रहे थे। वह साइड में थे, लेकिन ट्रक चालक ने उन्हें रौंद डाला। गाड़ी वाले ने मेरे पूरे परिवार को उजाड़ डाला। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क जाम कर बैठे रहे।

रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास हादसे का शिकार

बताया जा रहा है कि सभी कचान्दूर में गृह प्रवेश से लौट रहे थे, तभी रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास आज सुबह 6:30 से 7 के बीच हादसे का शिकार हो गए। राजेश साहू अपनी बहन ऋतु और उसकी दो बेटियों को लेकर बाइक से लौट रहा था। सभी ढौर अपने रिश्तेदार के यहां छठी और गृह प्रवेश में शामिल होने गए थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending