Connect with us

कोरबा

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाए प्रगति, प्रशासन की छवि करें मजबूत:- कलेक्टर

Published

on

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की बैठक हुई आयोजित

हरदीबाजार, इमलीछापर, पाली सिल्ली के भू अर्जन के प्रकरणों में शीघ्रता से अवार्ड पारित करने के दिए निर्देश

सुनालिया नहर अंडरब्रिज में प्रभावितों को 1 सप्ताह के भीतर मुआवजा वितरित करने हेतु किया निर्देशित

राजस्व अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने हेतु किया निर्देशित

कोरबा / पाली । कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे त्वरित और पारदर्शी तरीके से लंबित मामलों का समाधान करे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब न हो, साथ ही लंबित प्रकरणों का तत्काल समीक्षा कर समाधान किया जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से प्रकरणों का निपटान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने की बात कही। जिससे लोगों को राहत मिल सके और प्रशासन की छवि मजबूत हो। कलेक्टर ने अधिकारियों से कार्यों की समीक्षा और निगरानी की प्रक्रिया को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया, ताकि कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे।
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को धान विक्रय में कोई असुविधा न हो और केंद्रों में कोचिए बिचौलियों के अवैध धान आवक पर भी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर धान की फसल लेने वालों की विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए धान की जब्ती करने का निर्देश दिया।
बैठक में कलेक्टर ने भू अर्जन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए हरदीबाजार, इमलीछापर, पाली सिल्ली में भू अर्जन के प्रकरण में शीघ्रता से अवार्ड पारित करने के निर्देश दिए। साथ ही कोरबा नगर के सुनालिया नहर अंडरब्रिज निर्माण में भू व्यवस्थापन के प्रभावितों को 1 सप्ताह के भीतर मुआवजा वितरित करने हेतु एसडीएम को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अविवादित नामांतरण और बंटवारा के मामलों का आवेदन दर्ज होने के 45 दिनों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए साथ ही विवादित नामांतरण और बंटवारा के मामलों का निराकरण 3 महीने के भीतर करने हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने भूमि व्यपवर्तन और वृक्ष कटाई के प्रकरणों का भी समय सीमा के भीतर समाधान करने की बात कही। ई-कोर्ट से संबंधित मामलों में उन्होंने शून्य आदेश वाले प्रकरणो को सभी राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों को अपडेट करने और पेशी की तारीखों को समयबद्ध रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ई कोर्ट में 1 वर्ष से अधिक समय से कोई राजस्व प्रकरण लंबित न रहे। नक्शा बटांकन के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अपेक्षाकृत कम उपलब्धि वाले तहसीलों को नक्शा बटांकन कार्य 70 प्रतिशत तक लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरण को समय सीमा में पूर्ण करने और इससे संबंधित रिपोर्ट को संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने किसान किताब में आधार सीडिंग की प्रविष्टि भी समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से मसाहती ग्रामों का सर्वे कार्य भी शीघ्र पूरा करने की बात कही। उन्होंने वन अधिकार पट्टों की प्रविष्टि को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी राजस्व प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिए और कहा कि इन कार्यों के त्वरित और समयबद्ध समाधान से जिले में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
स/सुरजीत

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677