Connect with us

कोरबा

डीएमएफ से उच्च शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

Published

on

जिले में उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल

महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने 10 करोड़ से अधिक राशि से होंगे अनेक विकास कार्य

शैक्षणिक संस्थानों हेतु नए भवन निर्माण, मौजूदा संस्थानों के उन्नयन, अनेक अधोसंरचना निर्माण, शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था होगी सुनिश्चित

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार कोरबा जिले में उच्च शिक्षा के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उनके द्वारा खनिज संस्थान न्यास मद से जिले में संचालित अनेक महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा स्तर में वृद्धि एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कुल 10 करोड़ 79 लाख 54 हजार 197 रुपए की राशि से अनेक महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। उनके द्वारा
विभिन्न विभागों को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए है। जिससे जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिले सके। इसके अंतर्गत, शैक्षणिक संस्थानों के लिए नए भवन निर्माण, मौजूदा संस्थानों का उन्नयन व मरम्मत, संस्थानों में अनेक अधोसंरचना निर्माण, संस्थानों में शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था, डेस्क बेंच की पर्याप्त उपलब्धता, छात्रावास संचालन हेतु आवासीय व्यवस्था सहित अन्य कार्य शामिल है।

जिले के महाविद्यालयों में स्वीकृत कार्यो के अंतर्गत शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय कोरबा के 100 सीटर कन्या छात्रावास के संचालन हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए विभिन्न सामग्री प्रदाय हेतु 57,05,842 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के 100 सीटर कन्या छात्रावास को प्रारंभ करने हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए 57,05,842 रुपए, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा के 100 सीटर कन्या छात्रावास को प्रारंभ करने हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए 57,05,842 रुपए, जिले के 11 महाविद्यालयों (शास. ई व्ही पी जी कॉलेज कोरबा / मिनिमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा / शास. मुकुटधर पांडेय
महाविद्यालय कटघोरा / शास.महाविद्यालय दिपका/शास. महाविद्यालय हरदीबाजार /
शास. महाविद्यालय भैंसमा / शास. नवीन महाविद्यालय जटगा / शास.महाविद्यालय
बरपाली / शास महाविद्यालय उमरेली/मॉडल कॉलेज कोरबा / आत्मानंद महाविद्यालय कोरबा में गुणात्मक सुधार एवं विकास हेतु 1,69,83,850 रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसमें 38 नग इंटरैक्टिव पैनल, 17 नग आरओयुक्त वॉटर कूलर, 68 नग कम्प्यूटर डेस्कटॉप, 38 नग यूपीएस सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।
नवीन महाविद्यालय भवन पाली में कान्फ्रेन्स हॉल निर्माण हेतु 1,14,70,000 रुपये, शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के 100 बिस्तरीय महिला छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 31,40,000 रुपए, शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के 50 बिस्तरीय महिला छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 38,13,000 रुपये, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के 100 बिस्तरीय कन्या छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 58,30,000 रुपए शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा के बालिका छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 75,70,000 रुपए , कोरबा जिला अंतर्गत शासकीय महाविद्यालयों में एमप्लीफायर सिस्टम एवं स्पीकर व्यवस्था हेतु 3,61,100 रुपए, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा हेतु आवश्यक सामग्री तहत स्टूडेंड ड्यूल डेस्क प्रदाय हेतु
64,63,800 रुपए एवं शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय कोरबा
के 50 सीटर कन्या छात्रावास को प्रारंभ करने हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए विभिन्न सामग्री प्रदाय हेतु 28,52,921 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार जिले के 4 शासकीय महाविद्यालयों में भू तल व प्रथम तल में अधोसंरचना निर्माण कार्य स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय मिनीमाता (भू-तल) में निर्माण कार्य हेतु 49,92,000 रुपए, प्रथम तल निर्माण कार्य हेतु 41,28,000 रुपए, शासकीय महाविद्यालय मुकुटधर पाण्डेय कटघोरा में भू-तल निर्माण के लिए 49,92,000 रुपये व प्रथम तल निर्माण हेतु
41,28,000 रुपये, शासकीय नवीन महाविद्यालय उमरेली में भू-तल में निर्माण हेतु
49,92,000, व प्रथम तल निर्माण के लिए
41,28,000 रुपए एवं शासकीय इंजी. विश्वेश्वरैया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय
(भू-तल) निर्माण हेतु 49,92,000 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस हेतु कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा के विकास हेतु किये जाने वाले कार्यो के संबंध में महाविद्यालयों के प्राचार्यगण ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस की पार्षदों ने थामा कमल

Published

on

दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से संपर्क कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में भाजपा के पक्ष में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नागरिकों ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

पूर्व एवं वर्तमान कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल

इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा, जब पूर्व कांग्रेस पार्षद श्रीदेवी नायर एवं वर्तमान पार्षद श्रीमती शांति देवी राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन से प्रभावित होकर भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा प्रवेश से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। जनसंपर्क अभियान में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं उपचुनाव प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष व दीपका मंडल के प्रभारी योगेश जैन, लकी नंदा, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड के सम्मानित मतदाताओं का उत्साह और भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास निश्चित रूप से पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बोलेरो की टक्कर से मासूम सहित दो घायल:एक्टिवा और बाइक को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़

Published

on

कोरबा। कोरबा के बुधवारी बायपास मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय मासूम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पहले एक्टिवा, फिर बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार 10 वर्षीय मासूम बच्चा उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

आक्रोशित भीड़ ने टक्कर मारने वाले वाहन के साथ थोड़-फोड़ की

आक्रोशित भीड़ ने टक्कर मारने वाले वाहन के साथ थोड़-फोड़ की

हादसे के बाद भड़के लोग

घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों की हालत देखकर लोग आक्रोशित हो गए और बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग वाहन में आग लगाने की तैयारी में थे।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मासूम बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

बोलेरो में सवार थे NCC कैडेट्स

स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो वाहन में NCC कैडेट्स के जवान सवार थे, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है।

अतिक्रमण को भी बताया हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवारी बायपास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

मुंबई के व्यापारी के 10 किलो चांदी के जेवर चोरी:कहा- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बची चांदी जीएसटी में फंसी, व्यापारियों ने किया घेराव

Published

on

कोरबा। कोरबा में मुंबई के व्यापारी संजय कुमार बाहेती के 10 किलो चांदी के जेवर बस से चोरी हो गए। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जबकि चोरी से बची 12.377 किलो चांदी केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में फंसी हुई है। इस मामले में पुलिस और जीएसटी अधिकारियों के रवैये से परेशान होकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

जानकारी के मुताबिक संजय कुमार बाहेती 13 मई को 23 किलो चांदी के जेवर लेकर अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे बांगो थाना क्षेत्र के एक होटल पर बस रुकी। संजय यूरिन के लिए नीचे उतरे और अपने तीन बैग सीट पर ही छोड़ दिए। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि 10 किलो चांदी वाले दो बैग गायब थे।

संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी। जब उन्होंने बांगो थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने उन पर ही चोरी का शक जताया। पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि उनके पास कोई माल नहीं था, और यदि था भी तो चोरी उन्होंने खुद की है।

इसके बाद पुलिस ने चोरी से बचे 12.377 किलो जेवर जब्त कर संबंधित कागजात जीएसटी कार्यालय भेज दिए।

संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी।

संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी।

जीएसटी कार्यालय में अटकी चांदी, व्यापारी परेशान

अब संजय पिछले कई दिनों से जीएसटी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनके अनुसार, सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद अधिकारी जेवर वापस करने के लिए क्लीयरेंस नहीं दे रहे हैं। इस परेशानी के बाद संजय ने कोरबा के स्थानीय व्यापारियों से मदद मांगी।

व्यापारियों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

संजय की समस्या सुनने के बाद छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी, सुभाष अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी बुधवार शाम को जीएसटी कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि यदि सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी व्यापारी को परेशान किया जा रहा है, तो यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर कारोबार करना संभव नहीं है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि मुंबई के व्यापारी को न्याय नहीं मिला, तो कोरबा के व्यापारी आंदोलन करेंगे।

उन्होंने बांगो पुलिस के व्यवहार पर भी खेद व्यक्त किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बजाय व्यापारी पर ही आरोप लगा दिया।

कोरबा के व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोरबा के व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677