कोरबा
अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने बैठक आयोजित
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी
प्रत्याशियों एवं गणन अभिकर्ताओं से आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने किया गया अपील
कोरबा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 03 दिसंबर को होने वाले मतगणना के संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अभ्यर्थियों-मतगणना अभिकर्ताओं को जानकारी दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में सभी रिटर्निंग अधिकारियों प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह की उपस्थिति में जिला मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एम एम जोशी द्वारा उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए अपनायी जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। मास्टर ट्रेनर श्री जोशी ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए सभी अभ्यर्थियों को अपने गणन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्णत: पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को डाक मतपत्रों (ईटीपीबी/सामान्य) के विधिमान्य एवं अविधिमान्य गणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि प्रारूप 18 को शीघ्र ही निर्वाचन कार्यालय में जमा कर देवें, ताकि मतगणना हेतु अधिकृत अभिकर्ताओं के आदेश एवं विधिमान्य प्राधिकार पत्र हेतु कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके। गणना अभिकर्ताओं को अधिकृत प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणन अभिकर्ता संबंधित टेबल पर ही रहे, अनावश्यक चहलकदमी न करें। उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया प्रात: 8 बजे शुरू होगी, अभ्यर्थियों-निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना के 01 घंटे पहले मतगणना स्थल में उपस्थित होना होगा। सबसे पहले ईटीपीबी, डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ की जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा पहचान पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। श्री जोशी ने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर मोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट, पेन, सहित अन्य समाग्री ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित है। प्रत्येक राउंड के बाद मतगणना की घोषणा की जाएगी और नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही अभ्यर्थियों को इसकी प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर ACB कंपनी के हाईवा चालक की भारी लापरवाही, सजग नागरिक से की बदसलूकी, ओवरब्रिज निर्माण के बीच मंडरा रहा हादसों का खतरा
कोरबा/दीपका। दीपका के गौरव पथ मार्ग पर बीते शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टला ACB कंपनी के आईचर हाईवा वाहन क्रमांक: CG 12 BF 3647 के चालक ने घोर लापरवाही बरतते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्धारित कच्चे रास्ते को छोड़कर वाहन को प्रतिबंधित पक्की सड़क गौरव पथ की तरफ घुसा दिया ।

वहां मौजूद एक सजग नागरिक ने जब जिम्मेदारी दिखाते हुए चालक को टोकना चाहा और कहा कि आप गलत रास्ते पर आ गए हैं, भारी वाहनों से रेलवे क्रॉसिंग पर कच्चा रास्ता से होते हुए पक्की मार्ग के लिए अपने कर्तव्य निर्धारित किया गया है, जोकि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक के लिए यह रास्ता प्रशासन ने अस्थाई रूप से छूट दिया गया है। बस इतना ही कहते ही चालक अपनी गलती मानने के बजाय आक्रोशित हो गया, आरोपी चालक सजग नागरिक के साथ ‘तू-तू मैं-मैं’ और बदतमीजी करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने बीच-बचाव कर हाईवा चालक को समझाया, जिसके बाद नागरिक ने उसे वापस तय मार्ग पर जाने की हिदायत दी ।
क्या है पूरा मामला और नियम?

गौरतलब है कि गौरव पथ मार्ग पर वर्तमान में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक प्रशासन ने भारी वाहनों ट्रेलर-हाईवा के लिए दीपका रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास से कच्चा रास्ता मुख्य मार्ग से होते हुए रास्ता प्रशासन ने अस्थाई रूप से तय किया है, इसके बावजूद कोयला परिवहन में लगे कई वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर फाटक के पास के मुख्य मार्ग पर गाड़ियां घुसा रहे हैं ।
पहले भी टूट चुका है लोहे का बैरियर, हो चुके हैं कई हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है पूर्व में भी दीपका रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास प्रशासन द्वारा लगाए गए लोहे के सुरक्षा बैरियर को इन भारी ट्रेलर और हाईवा गाड़ियों ने कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया है, इन चालकों की अंधाधुंध और लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग के कारण इस क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे आम राहगीरों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है ।
कंपनियों और वाहन मालिकों को चेतने की जरूरत

गौरव पथ मार्ग पर भारी वाहनों के कारण होने वाले हादसों को लेकर पूर्व में कई सामाजिक संगठनों द्वारा उग्र आंदोलन भी किए जा चुके हैं, सड़क पर चलने वाले हर एक आम नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि है ।
इस घटना के बाद प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय जनता ने ACB कंपनी सहित अन्य सभी ट्रांसपोर्ट और निजी ट्रक मालिकों से कड़ी मांग की है कि:-
वे अपने वाहन चालकों (ड्राइवर्स) को समय-समय पर सतर्कता सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का विशेष प्रशिक्षण दें ।
जनता से दुर्व्यवहार करने वाले ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ।
भविष्य में किसी भी राहगीर की जान-माल की हानि न हो इसके लिए कंपनियां खुद आगे आकर जिम्मेदारी लें ।
प्रशासन और प्रबंधन को यह समझना होगा कि जब तक ड्राइवर चालकों को सजग नहीं होंगे, तब तक दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना मुमकिन नहीं है। यदि समय रहते कंपनियां और ट्रक मालिक नहीं जागे, तो क्षेत्र की जनता एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
कोरबा
अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज बनाने की अपील
कोरबा। कोरबा एसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रजगामार चौकी पुलिस ने अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्राम बुंदेली पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और अपराधों को बढ़ावा मिलता है।
चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से नशा मुक्त जीवन अपनाने और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेल-कूद और रोजगार से जुड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह
पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि यदि गांव या आसपास कहीं भी अवैध शराब बिक्री, भट्ठी संचालन या अन्य नशीले पदार्थों की गतिविधियां दिखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कोटवार द्वारा मुनादी और चेतावनी
इस दौरान ग्राम कोटवार ने गांव में मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब बेचते पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में रजगामार चौकी पुलिस ने बुंदेली में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर रोक लगाई थी।
“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आमजन में जागरूकता फैलाना भी है। पुलिस का मानना है कि जनसहभागिता के बिना नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना संभव नहीं है।
पुलिस की आगे की कार्ययोजना
चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से ही कोरबा को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।
कटघोरा
कटघोरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत:भालूमोड़ के पास हादसा, केबिन में फंसा शव रेस्क्यू कर निकाला
कोरबा / कटघोरा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह के समय हुआ जब दोनों ट्रेलर तेज गति से एक-दूसरे की ओर आ रहे थे। नियंत्रण खोने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कटर की मदद से ट्रेलर की केबिन काटी और चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान की पुष्टि और परिजनों को सूचना
मृतक की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस जुटी
पुलिस अब फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज होने की तैयारी
फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज किया जाएगा। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। कटघोरा थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
