Connect with us

कोरबा

मैं एक अधूरी दीर्घ कविता, प्रलेस द्वारा प्रो जय प्रकाश का किया गया सम्मान

Published

on

महान चित्रकार रजा हैदर फाउंडेशन ने लिखवा दी ग मा मुक्तिबोध की जीवनी – प्रो जय प्रकाश

कोरबा। 60 साल पहले गजानन माधव मुक्तिबोध हिंदी के एक एक कालजई कवि का निधन हुआ और 2024 में उनकी जीवनी में एक अधूरी दीर्घ कविता के रचयिता प्रोफेसर जयप्रकाश का सम्मान समारोह विगत दिवस प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में तिलक भवन, प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर जयप्रकाश ने अपने उद्बोधन में विस्तार से अपने द्वारा लिखी वृहद जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा मुक्तिबोध एक विलक्षण कवि थे, वह अपनी कविताएं बार-बार लिखा करते थे, बार-बार ड्राफ्ट तैयार किया करते थे। इस तरह उनकी हर कविता एक तरह से अधूरी कविता है …। मुझे 2016 में महान चित्रकार राजा हैदर फाउंडेशन द्वारा गजानन माधव मुक्तिबोध की जीवनी लिखने का अवसर फैलो के रूप में दिया था। प्रोफेसर जयप्रकाश ने अपने संबोधन में आगे बताया कि चित्रकार रजा हैदर की पेंटिंग्स विश्व में बेशकीमती रही है उनके निधन के बाद करोड़ों रुपए का जो ट्रस्ट बना उसके ट्रस्टी कवि अशोक वाजपेई ने देश के अनेक महत्वपूर्ण लेखकों की जीवनी लिखने के लिए फेलो राजा फाउंडेशन से जारी की मुझे यह सौभाग्य मिला कि मैं मुक्तिबोध की जीवनी को अंतत लिख सका। जिसे प्रतिष्ठित सेतु प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर संपादक लोक सदन एवं प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र रोहरा के नवीनतम उपन्यास एक लड़का एक लड़की का विमोचन संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रोफेसर जयप्रकाश के साथ वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा कमलेश यादव, कामेश्वर पांडे, श्याम बिहारी सिंह बनाफर मंच पर रहे।
प्रोफेसर जयप्रकाश के सम्मान समारोह और व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा ने कहा – मुक्तिबोध हमारे छत्तीसगढ़ में अंतिम समय में रहे, उन्होंने राजनांदगांव में अनेक कविताएं लिखी यही अध्यापन का‌ कार्य आप करते रहे। श्रीकांत वर्मा हरिशंकर परसाई और मुक्तिबोध हमारे छत्तीसगढ़ के ऐसे साहित्यकार रहे जिन्होंने साहित्य को एक दिशा प्रदान की है यह गर्व का विषय है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा यह सौभाग्य का विषय है कि इस प्रेस क्लब भवन में अभी तक सामाजिक राजनीतिक गोष्ठियां कॉन्फ्रेंस होती रही है मगर आज एक महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन किया गया है, मुक्तिबोध की संदर्भ में प्रोफेसर जयप्रकाश में जो महत्वपूर्ण लेखन किया है उसके संदर्भ में आप को जानकारी देंगे जिससे बुद्धिजीवी वर्ग को नई दिशा और जानकारी मिलेगी ऐसी में आशा करता हूं।
इस अवसर पर कामेश्वर पांडेय ने बताया कि कवि मुक्तिबोध पर प्रोफेसर जयप्रकाश ने 1300‌‌ पृष्ठ से अधिक की वृहद काय जीवनी लिखने का महत्ती कार्य किया है जिसमें उन्होंने मुक्तिबोध के संपूर्ण जीवन को बड़ी बारीकी से रेखांकित किया है। उन्होंने बताया कि मुक्तिबोध का जीवन कितना संघर्ष पूर्ण था उनकी साहित्य साधना पर भी उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कवि भास्कर चौधरी सूरज प्रकाश राठौड़, अरविंद पाण्डेय, दिलीप अग्रवाल अध्यक्ष साहित्य भवन सहित विशाल सक्सेना कमल सर विद्या रेनू जायसवाल ई जयंत, विनोद सिन्हा विपेंद्र कुमार साहू, जय , लक्ष्मी राठौर श्रीमती जय प्रकाश, श्रीमती शालिनी रोहरा आदि उपस्थित थे। उक्तशय की जानकारी एक विज्ञप्ति में अरविंद पांडे सचिव प्रगतिशील लेखक संघ ने दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व जल दिवस के अवसर पर ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के अंतर्गत तालाब पुनर्जीवित अभियान का आयोजन किया। इस पहल में 150 से अधिक कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए, जिन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सतत जल उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया। यह पहल जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इन प्रयासों से अब तक 40 से अधिक गांवों में जल संरक्षण संरचनाएं विकसित और पुनर्जीवित की जा चुकी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ी है और खेती को मजबूती मिली है। साथ ही परियोजना के तहत कुल 158 जल संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 129 खेत तालाब, 15 सामुदायिक तालाब, 12 चेक डैम और 2 लाइनिंग तालाब शामिल हैं। इनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 2.30 लाख घन मीटर से अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में ही 22 नई संरचनाएं (21 खेत तालाब और 1 सामुदायिक तालाब) बनाई गई हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 22 हजार घन मीटर है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि जल संरक्षण, सतत विकास और मजबूत समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर जल संसाधनों को पुनर्जीवित कर रहे हैं, जिससे कृषि, आजीविका और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिल रहा है। हमारा उद्देश्य दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विश्व जल दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि हम जिम्मेदारी से पानी का उपयोग और पर्यावरण की रक्षा करते रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

इन जल संरचनाओं से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे वे अब केवल बारिश पर निर्भर नहीं हैं। किसान अब साल में कई फसलें उगा पा रहे हैं और अपनी आय में भी वृद्धि कर रहे हैं। साथ ही, पशुपालन के लिए भी पानी की उपलब्धता बेहतर हुई है।

इस पहल का असर बताते हुए कोरबा के पास भाटगांव की किसान संध्या बाई ने कहा कि मैं हमेशा मछली पालन और सब्जी खेती के जरिए अपनी आय बढ़ाना चाहती थी। ‘मोर जल मोर माटी’ योजना के तहत खेत में तालाब बनने से मैं दोनों काम कर पा रही हूं। इससे मेरे परिवार की आय में बढ़ोतरी हुई है और अब घर की आर्थिक स्थिति सुधार हुआ है।

इस पहल से समुदाय के लोगों को आजीविका के नए अवसर भी मिले हैं। इस कार्यक्रम के तहत 80 किसानों ने मछली पालन को अतिरिक्त आय के रूप में अपनाया है। इससे उन्हें हर फसल चक्र में औसतन ₹20 हजार की कमाई हो रही है। इससे पानी के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

कंपनी के इस परियोजना से क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ा है और लंबे समय तक पानी की उपलब्धता बनी रहती है। तालाबों और जल संरचनाओं के पुनर्निर्माण से बारिश का पानी आसानी से संग्रहित होता है, जिससे पानी का बेकार बहना कम होता है। साथ ही आसपास का पर्यावरण संतुलित रहता है। कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। साथ ही ऐसे प्रयासों से स्थानीय समुदाय के साथ कंपनी का भरोसा और संबंध भी मजबूत होता है, जो भविष्य के लिए सकारात्मक और स्थायी विकास सुनिश्चित करता है।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रिजन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा 25 को

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में 25 मार्च को द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रिजन चेयरमेन एमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता की आधिकारिक यात्रा हो रही है।

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल (लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा परिसर) में दोनों लायंस अधिकारियों द्वारा लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना एवं सचिव लायन दर्शन अग्रवाल द्वारा स्थायी प्रोजेक्ट एवं सेवागतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों पर प्रजेंटेशन दिया जाएगा और लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदशन में दोनों लायंस अधिकारियों को विजीट कराया जाएगा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना ने सभी पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

नवरात्रि का पंचम दिन:माँ सर्वमंगला देवी की आराधना में डूबा क्षेत्र

Published

on

कोरबा। चैत्र शुक्ल पंचमी को माँ स्कंदमाता स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की आराधना में पूरा क्षेत्र डूबा रहा और माँ सर्वमंगला की पूजा-अर्चना करने अलसुबह से रात्रि तक हजारों लोग मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर माँ से आशीर्वाद मांगा। मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराए भक्तों ने अपने-अपने मनोकामना ज्योति कलशों का दर्शन भी किया।
माँ स्कंदमाता को भोग के रूप में केला एवं अन्य फल समर्पित किए और माता से आरोग्य प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा।

आरोग्य प्रदात्रि है माँ स्कंदमाता-नमन पाण्डेय

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने बताया कि माँ स्कंदमाता स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का पंचम स्वरूप आरोग्य प्रदात्रि हैं और आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना की और स्वयं तथा परिवार एवं कोरबावासियों के लिए सुख समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
नमन पाण्डेय ने भी माँ सर्वमंगला देवी से प्रदेशवासियों सहित क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना की। स्वस्थ कोरबा… स्वस्थ छत्तीसगढ़ की शुभकामनाओं के साथ नमन पाण्डेय ने माँ सर्वमंगला देवी को छप्पन भोग भी लगाया और माँ से आशीर्वाद मांगा कि पूरे विश्व में महायुद्ध की काली छाया जल्द समाप्त हो और सबको भरपेट भोजन मिले और सभी का जीवन सरल और सुलभ हो।

कल षष्ठी को माँ कात्यायनी स्वरूपा की होगी पूजा

कल मंगलवार 24 मार्च माँ कात्यायनी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा की जाएगी। माँ कात्यायनी को भोग में शहद और फल अतिप्रिय है। ये दोनों भोग अर्पित करने से एवं पूजा-अर्चना करने से मंगलपरिणय का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है, इसलिए सौभाग्यकांक्षी युवतियां माँ कात्यायनी स्वरूपा की पूजा करें तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और भविष्य सुखद होता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677