कोरबा
नए साल में प्रशासन सख्त: रात 10 बजे के बाद डीजे बजे तो कड़ी कार्यवाही,जश्र मनाने वालों की लिस्टिंग अनिवार्य
जिला प्रशासन ने ली होटल संचालकों की बैठक, नया साल में कार्यक्रम आयोजन को लेकर दिए दिशा निर्देश
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी लगाना होगा,सार्वजनिक आयोजन की सूचना स्थानीय थाने में देनी होगी और संबंधित कार्यपालिक दंडाधिकारी से लेनी होगी अनुमति
कोरबा।नये साल की पूर्व संध्या पर नववर्ष आगमन को लेकर कोरबा शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाये जाने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत के निर्देश पर आज दिनांक 26.12.2024 को 16:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ए.डी.एम. कोरबा मनोज बंजारे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबायू. बी. एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज महिलांगे, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा राकेश राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोरबा से डॉ. सी.के सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा पी. बी. सिदार, तहसीलदार कोरबा, थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल लाईन रामपुर, बालकोनगर, दर्री प्रभारी अधिकारी मानिकपुर, सीएसईबी, सर्वमंगला, हॉटल जश्न रिसार्ट राताखार के केनी दीप सिंह, हॉटल कैफे कारवा दादर के हेमंत पैकरा, हॉटल द क्लाउण्ड कैफे के देबाजीत बंजारे, हॉटल रिशु के घनश्याम मानिकपुरी, हॉटल आकाश/देवास के फारूख खान, हॉटल श्री महाराजा के सम्राट बोस, हॉटल श्री गणेश इन के रोहित असरानी, हॉटल गैंड गोविंदा कोरबा के रामसाय निर्मलकर, हॉटल ब्लू डायमण्ड दिग्विजय कुमार राजपूत, हॉटल आर्शिवाद इन के ठाकुर सिंह, हॉटल सेंटर पांइट के बी.के. श्रीवास्तव, हॉटल पॉवर टॉउन के अरूण, हॉटल विनायक रेसीजेंसी के राकेश आदिले, हॉटल हेरिटेज इन के त्रिभूवन सिंह, सहित अन्य हॉटल के प्रबंधक उपस्थित हुये।
बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई
- किसी भी सार्वजनिक आयोजन की समय पूर्व सूचना स्थानीय थाने एवं संबंधित कार्यपालिक दण्डाधिकारी को देकर आयोजन की अनुमति समय पूर्व प्राप्त कर ली
जाये । - किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाये, जिससे किसी प्रकार से यातायात बाधित न हो ।
- सभी प्रकार के सार्वजनिक आयेजन में आयोजकों को सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाना अनिवार्य होगा, जिससे कार्यक्रम के दौरान असमाजिक तत्वों की पहचान सुनिश्चित की जा सकें।
- सभी सार्वजनिक आयोजनों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाये एवं विद्युत प्रवाह के सुरक्षित रहने का प्रमाण पत्र सीएसईबी से प्राप्त कर लिया जाये।
- सार्वजनिक आयोजनों में जनरेटर के माध्यम से बिजली की वैकल्पित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये
- हॉटल/बंद परिसर में होने वाले सार्वजनिक आयोजन में कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने के लिए पृथक से रजिस्टर रखा जाकर जानकारी अपडेट रखी जाये ।
- सार्वजनिक कार्याक्रमों में आयोजक यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा आवश्यतानुसार वालेन्टियर्स रखे जाये। किसी भी स्थिति में किसी वालेन्टियर्स या बाउर्न्स के द्वारा किसी व्यक्ति से अभद्र व्यवहार न किया जाये ।
- सभी कार्यक्रम आवश्यक रूप से 12:15 बजे तक समाप्त कर दिये जाये ।
- अनुज्ञा प्राप्त बीयर बार निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक रूप से बंद कर दिये जाये।
- किसी भी सार्वजनिक स्थल में बिना अनुज्ञा शराब / बीयर न परोसी जाये तथा ऐसे स्थलों पर यह सुनिश्चित किया जाये कि अव्यस्क बच्चों को शराब / बीयर न परोसी जाये ।
- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित डेसिबल में किया जाये तथा रात्रि 22:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न करें।
- सभी हॉटल / ढाबा / लॉज के प्रबंधक / नववर्ष के आयोजकगण अनिवार्य रूप से आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र रखे।
- बंद परिसर में पृथक-पृथक प्रवेश एवं निर्गम द्वार चिन्हित कर लिये जाये ।
कोरबा
क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा
कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।
कोरबा
लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।
कोरबा
कोरबा निगम सभापति जमीन पर बैठे:मूर्तिकला लोकार्पण कार्यक्रम में अव्यवस्था पर प्रभारी सचिव को नोटिस
कोरबा। कोरबा नगर पालिक निगम में विकास कार्यों के लोकार्पण के बीच निगम के भीतर अव्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। विरोध स्वरूप निगम सभापति ने अपने सभा कक्ष में कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठकर काम किया। मामले के बाद निगम आयुक्त ने प्रभारी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

पूरा मामला बिहारी लाल बहादुर शास्त्री चौक स्थित मूर्तिकला के लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ा है। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आवास-सार्वजनिक उपक्रम मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। आयोजन के दौरान कई जनप्रतिनिधियों को सूचना और आमंत्रण नहीं मिलने की शिकायतें सामने आईं।
महापौर, सभापति समेत कई वरिष्ठ पार्षदों को भी कथित तौर पर उचित तवज्जो नहीं मिलने से निगम के भीतर असंतोष बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक समन्वय को लेकर लंबे समय से नाराजगी थी। आयोजन में प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से सभापति खासे नाराज थे।

विरोध के लिए अपनाया अनोखा तरीका
इसी नाराजगी के चलते सोमवार को सभापति ने अपने सभा कक्ष में कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया। उन्होंने जमीन पर बैठकर ही निगम का कामकाज निपटाया। इसकी तस्वीर सामने आने के बाद निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे।
प्रभारी सचिव को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
मामले ने तूल पकड़ा तो निगम प्रशासन हरकत में आया। निगम आयुक्त ने प्रभारी सचिव गणेश्वर सिंह कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कार्यक्रम के दौरान लापरवाही और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किए जाने को गंभीर माना गया है।
तीन दिन में मांगा जवाब, कार्रवाई की चेतावनी
प्रभारी सचिव से तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निगम में चर्चाओं का दौर तेज
घटनाक्रम के बाद निगम के गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सभापति ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान आवश्यक है और प्रोटोकॉल का पालन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
