Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : 4 से 14 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी 48 ट्रेन

Published

on

राजनांदगांव-कन्हान स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम; जानिए कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर (एजेंसी)। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 48 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया है। राजनांदगांव-कन्हान में तीसरी लाइन परियोजना के चलते रेलवे ने ये फैसला लिया है। इस दौरान 2 से 14 दिसंबर तक कन्हान स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके चलते 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

विंटर सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ जाएगी। खासकर ऐसे यात्री, जिन्होंने यात्रा के लिए पहले से अपना रिजर्वेशन करा रखा है, उन्हें दूसरा विकल्प तलाशना पड़ेगा। रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया है, बल्कि, असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की उम्मीद की है।

ट्रेनें कैंसिल कर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी।

ट्रेनें कैंसिल कर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी।

हफ्ते भर में 80 से भी ज्यादा ट्रेनें कैंसिल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के साथ ही दूसरे जोन में भी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है, जिसका असर यात्री ट्रेनों पर पड़ रहा है। विकास कार्यों के चलते रेलवे लगातार यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर रहा है। आलम ये है कि बीते एक सप्ताह में रेलवे 80 से भी ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर चुका है।

राजनांदगांव-कन्हान में 2 से 14 दिसंबर तक होगा काम
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के कन्हान रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है। जिसके तहत कन्हान स्टेशन में 2 से 14 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। लिहाजा काम के दौरान 48 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों को गंतव्य से पहले ही स्टॉप कर रवाना किया जाएगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

गाड़ी संख्याट्रेन का नामकब तक रद्द
08711डोंगरगढ-गोंदिया मेमू4 से 14 दिसंबर
08713गोंदिया-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू4 से 14 दिसंबर
08716नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू4 से 14 दिसंबर
08712गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू4 से 14 दिसंबर
08756नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू4 से 14 दिसंबर
08751रामटेक-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू4 से 14 दिसंबर
08754नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू4 से 14 दिसंबर
08755रामटेक-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू4 से 14 दिसंबर
08281नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-तिरोड़ी पैसेंजर स्पेशल5 से 14 दिसंबर
08284तिरोड़ी-तुमसर पैसेंजर स्पेशल5 से 14 दिसंबर
08283तुमसर-तिरोड़ी पैसेंजर स्पेशल6 से 15 दिसंबर
08282तिरोड़ी-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी पैसेंजर स्पेशल6 से 15 दिसंबर
08267रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर स्पेशल4 से 13 दिसंबर
08268नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर स्पेशल5 से 14 दिसंबर
18109टाटा नगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस4 से 12 दिसंबर
गाड़ी संख्याट्रेन का नामकब तक रद्द
18110नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटा नगर एक्सप्रेस6 से 14 दिसंबर
12870हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस8 दिसंबर
12869छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस10 दिसंबर
20843बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस4, 5, 11, 12 दिसंबर
20844भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस7, 9,14, 16 दिसंबर
20845बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस7 और 9 दिसंबर
20846बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस10 और 12 दिसंबर
22905ओखा-शालीमार एक्सप्रेस10 दिसंबर
22906शालीमार-ओखा एक्सप्रेस12 दिसंबर
12145लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस10 दिसंबर
12146पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस12 दिसंबर
12812हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस8 और 9 दिसंबर
12811लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस10-11 दिसंबर
22620तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस10 दिसंबर
22619बिलासपुर- तिरुनेलवेली एक्सप्रेस12 दिसंबर
गाड़ी संख्याट्रेन का नामकब तक रद्द
20822सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस9 दिसंबर
20821पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस11 दिसंबर
12767नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस4 और 11 दिसंबर
12768सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस6 और 13 दिसंबर
13425माल्दा टाउन-सूरत एक्सप्रेस6 और 9 दिसंबर
13426सूरत-माल्दा टाउन एक्सप्रेस4 और 11 दिसंबर
12771सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस6, 8, और 11 दिसंबर
12772रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस7, 9 और 12 दिसंबर
22847विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस10 दिसंबर
22848लोकमान्य तिलक टर्मिनल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस12 दिसंबर
12993गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस8 दिसंबर
12994पुरी-अजमेर एक्सप्रेस11 दिसंबर
20823पुरी-अजमेर एक्सप्रेस4, 7, 11 दिसंबर
20824अजमेर-पुरी एक्सप्रेस7, 12, 14
11754रीवा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस7, 9, 11, 13 दिसंबर
11753नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस7, 9, 12, 14 दिसंबर
12101लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस8, 9, 11, 12 दिसंबर
12102शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस10, 11, 13, 14 दिसंबर

कई ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोक दिया जाएगा

इस काम के चलते 5 से 13 दिसंबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से छूटने वाली 12105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर में समाप्त होगी। इसी तरह 6 से 14 दिसंबर तक गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस नागपुर से गंतव्य के लिए रवाना होगी। 4 से 12 दिसंबर तक कोपरगांव से छूटने वाली 11039 कोपरगांव-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर में समाप्त होगी। 6 से 14 दिसंबर तक गोंदिया से छूटने वाली 11040 गोंदिया-कोपरगांव एक्सप्रेस नागपुर से गंतव्य को रवाना होगी।

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 6 और 9 दिसंबर को गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी -कोरबा शिवनाथएक्सप्रेस नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 8 और 9 दिसंबर को गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस निजामुद्दीन से एक घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 9 दिसंबर को गाड़ी संख्या 22893 साईं नगर शिरडी -हावड़ा एक्सप्रेस साईं नगर शिरडी से 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

प्रतापपुर : कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में किया कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन

Published

on

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने धोन्धा प्रतापपुर में किया कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन

    प्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज धोन्धा प्रतापपुर में बहुप्रतीक्षित कृषि महाविद्यालय का विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया। उनके द्वारा आज 889.53 लाख राशि से निर्मित होने वाले कृषि महाविद्यालय भवन प्रतापपुर (धोन्धा) व 602.10 लाख  से निर्मित होने वाले बालक एवं कन्या छात्रावास भवन प्रतापपुर (धोन्धा) का भूमि पूजन किया गया। 
                    इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैंकरा, क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
                    भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि यह दिन धोंधा प्रतापपुर और संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर कृषि महाविद्यालय की स्थापना से किसान बंधुओं की आने वाली पीढ़ियों के लिए उच्च कृषि शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे।
                    मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती के तरीके और कृषि विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा अब उनके अपने गृह जिले में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि महाविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा।
                     इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषि महाविद्यालय की स्थापना उनके क्षेत्र के लिए एक स्वप्न के साकार होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के लिए प्रयास आज सफल हुआ है जिसमें कृषि मंत्री राम विचार नेताम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों एवं किसान बंधुओं से कहा कि अब उनके बच्चों को उच्च कृषि शिक्षा के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक श्रीमती पोर्ते ने यह भी कहा कि यह महाविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के कृषि विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य की नींव भी रखेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।
                     इस कृषि महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को कृषि विज्ञान, उद्यानिकी, पशुपालन और ग्रामीण प्रबंधन जैसे विषयों में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। अब दूरदराज के ग्रामीण विद्यार्थियों को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधि एवं विधायी तथा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक की विशेष उपस्थित में सम्पन्न हुई। बैठक में महाधिवक्ता विवेक शर्मा, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी विभाग सुषमा सावंत, अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति के अन्य सदस्य सहित भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, वित्त तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अधिवक्ताओं के हितों एवं कल्याण के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, नए अधिवक्ताओं के मानदेय, चिकित्सा बीमा, अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु मृत्युदावा राशि का प्रावधान सहित छत्तीसगढ़ अधिवक्ता संरक्षण विधेयक के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : सेवा और समर्पण भाव के कारण भारतीय डॉक्टरों को देश के बाहर भी मिलता है सम्मान – डेका

Published

on

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की स्थापना पर दिया बल

राज्यपाल रमेन डेका ने रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स एक विश्वसनीय संस्थान रहा है। जब हम सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा संस्थानों की बात करते हैं एम्स का नाम सबसे ऊपर होता है। यह गर्व का विषय है कि भारत के सभी राज्यों में एम्स की स्थापना हो चुकी है। एम्स रायपुर में इलाज हेतु आए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस लिहाज से इस संस्थान को और बड़ी जगह की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं राज्य शासन को यह सलाह दूंगा कि नवा रायपुर में एम्स की स्थापना के लिए भूमि आबंटित करें, ताकि बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिल सकें।

               राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की स्थापना पर बल दिया, ताकि हृदय रोगियों को अपने ही प्रदेश में बेहतर इलाज मिल सकें और उन्हें प्रदेश के बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अथवा एम्स में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसीलिटी की स्थापना की जा सकती है।

              श्री डेका ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ोतरी के कारण प्रदेश में मृत्यु दर में आशानुकूल कमी आई है। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है ताकि हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना सकें। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने होंगे, चाहे वह चिकित्सा का क्षेत्र हो, इंजीनियरिंग का क्षेत्र हो या अंतरिक्ष विज्ञान। श्री डेका ने डॉक्टरों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी ऐसे नोबेल प्रोफेशन में हैं जो सीधे लोगों की भलाई से जुड़ा हुआ है। आज भी समाज का एक बड़ा तबका डॉक्टरों को भगवान मानता है। देश के बाहर भी भारतीय डॉक्टरों का नाम सम्मान से लिया जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह हमारे सुप्रशिक्षित और समर्पित डॉक्टर हैं। हमारे भारतीय डॉॅक्टर हमेशा मरीजों के बेहतर इलाज को प्राथमिकता देते है जो उनकी सेवा भावना का परिचायक है। उन्होंने अपनी माता जी का संस्मरण साझा करते हुए कहा कि जब मेरी माता जी बीमार रहा करती थीं जब का मेरा अनुभव है कि डॉक्टरों को देखते ही उनकी आधी परेशानी खत्म हो जाती थी। यह डॉक्टरों पर आम लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।

             श्री डेका ने इस अवसर पर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नये प्रतिमान स्थापित करता रहें और निरंतर मरीजों की सेवा में तत्परता से जुटा रहे ऐसी मेरी कामना है। इस अवसर पर एम्स के चिकित्सा अधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677