Connect with us

कोरबा

नई दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा आयोजित ,अग्र अलंकरण समारोह में 51 विभूतियॉ हुई सम्मानित

Published

on


कोरबा ।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ में ’’ अग्र अलंकरण सम्मान ’’ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश विदेश से बड़ी संख्या में अग्र बंधु सम्मिलित हुए।
महामण्डलेश्वर परमपूज्य गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के परम सानिध्य में एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अग्र अलंकरण सम्मान समारोह में देश भर के 51 विभूतियों को सम्मानित किया गया जिसमें से 4 पुरस्कार छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ। रायपुर से सियाराम अग्रवाल, बिलासपुर से राजेन्द्र अग्रवाल (राजू भैया) बतौली सरगुजा जिला से गिरधारी अग्रवाल एवं कोरबा से श्रीमती शोभा केडिया को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने अपने आर्शीवचन में अग्रवाल समाज की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस समाज पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है एवं इस समाज के द्वारा ही सबसे अधिक सामाजिक एवं धार्मिक कार्य किये जाते है एवं अग्रवाल समाज महाराजा श्री अग्रसेन जी के दिये गये नियमों एवं उनके आर्दशों पर चलता है उन्होने बताया कि समाज के प्रतिभाशाली लोगों को इस प्रकार के सम्मान समारोह से प्रोत्साहित कर नई पीढी को भी संस्कारित किया जाना चाहियंे ताकि आने वाली पीढी भी इस प्रकार के कार्यो से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के लिये सेवा कार्य कर सकें।

छ.ग. के प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी ने अपने ओजस्वी अभिभाषण में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यशैली की सराहना की एवं आयोजित इस अग्र अलंकरण सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस संगठन की स्थापना ही देश भर के व्यापारियों के हितार्थ कार्य किये जाने हेतु किया गया है एवं इस संगठन के माध्यम से पूरे अग्रवाल समाज को जोडने का कार्य किया जा रहा है जो प्रशंसनीय है एवं संगठन समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को उस क्षेत्र में कार्य करने को प्रेरित करते है जिन क्षेत्रों में वो पारंगत है।

मोदी जी ने बताया कि छ.ग. के लोगों के लिये अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव की बात है कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की आगामी बैठक करने का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ है क्योकि इस बैठक में देश के सभी प्रांतों से बडी संख्या में अग्र बंधु सम्मिलित हुए थे एवं सभी ने अपने अपने राज्यों में आगामी बैठक हेतु किये जाने की मांग रखी थी किन्तु संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा आगामी बैठक का अवसर छ.ग. को प्रदत ंिकया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता एवं छ.ग. के प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डा.ॅ अशोक अग्रवाल का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उक्त कार्यक्रम हेतु छत्तीसगढ़ से श्री सियाराम अग्रवाल, जयदेव सिंघल, महेन्द्र सक्सेरिया, आशीष सक्सेरिया, विजय अग्रवाल, श्रीमती किरण मोदी सहित 11 लोगों की गरिमामय उपस्थिति थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677