Connect with us

कोरबा

कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

Published

on

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
भारतीय धर्म और दर्शन विश्व मानवता का दर्शन है-आदिले

कटघोरा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में सतत अपने नवाचार कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। इसी कड़ी में सामाजिक सदस्यता बनाते हुए 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की 162 वीं जयंती को 28 वें राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्यारेलाल आदिले, प्राचार्य जेबीडी महाविद्यालय कटघोरा एवं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार गुप्ता विवेकानंद विचारक , कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ एस. एस .पोर्ते कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की वंदना के साथ विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अभ्यागत आदिले ने कहा कि भारतीय संस्कृति के मौलिक और आधारभूत तत्वों का प्रदर्शन शिकागो के विश्व धर्म महासभा में विश्व प्रसिद्ध ज्ञान के पुंज,युवाओं के प्रतीक स्वामी विवेकानंद ने प्रस्तुत किया था। भारतीय धर्म और दर्शन विश्व मानवता का दर्शन है।आज हम युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेना होगा और अपने जीवन में उतारना होगा। उनके जीवन और कृतित्व को देखें तो उनके अनुसार ही अच्छे जीवन को अच्छा धर्म कहा गया है। अत: हम मानवीय मूल्यों को समाज में प्रसारित करते हुए अच्छे जीवन की कल्पना करें और सच मायने में यही एक अच्छा धर्म मानवता का हो सकता है।
आयोजित युवा दिवस एवं स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री ने विचार व्यक्त किया। विषय विशेषज्ञ वक्ता के रूप में बीमा सलाहकार मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद के जीवन दर्शन को हम सभी को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। अमेरिका की धरती में एक समय विवेकानंद जी ने विश्व धर्म महासभा में व्याख्यान दिया था और मैं उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए आज अमेरिका की धरती पर अनेकों बार भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रसारित किया है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धरती में पैदा हुआ हूं। इसलिए हम सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ एस एस पोर्ते द्वारा युवा दिवस क्यों मनाया जाता है, इसकी संक्षिप्त जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी गई और कहा कि हमारे देश में महान संत हुए, जिन्होंने दुनिया को मार्गदर्शन दिया। उनके बताए मार्ग को सभी लोगों को अपनाने चाहिए। हिंदुस्तान की आबादी 142 करोड़ के लगभग है। अधिकांश वर्ग किसान है। किसान अन्न उगाएगा तो सभी अन्न ग्रहण करेंगे।

छात्रसंघ ने ली शपथ
कार्यक्रम में युवा दिवस उपरांत महाविद्यालय के छात्र संघ गठन किया गया। उन छात्र – छात्राओं का शपथ समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें डॉ जीपी भास्कर वरिष्ठ प्राध्यापक द्वारा अध्यक्ष – सुश्री अलका साहू ,उपाध्यक्ष – निशा खांडेकर सचिव – आकाश साहू ,सह सचिव – सेजल भगत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी, तत्पश्चात कक्षा प्रतिनिधियों को भी गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाई गई जिसमें चतुर्थ वर्ष से सुश्री सौम्या वर्मा, तृतीय वर्ष-प्रीति साव, द्वितीय वर्ष से रिया निषाद एवं प्रथम वर्ष से गायत्री साहू शामिल हुए। कृषि महाविद्यालय द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उल्लास पूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया । इसमें सर्वप्रथम एकल गायन में कृषि महाविद्यालय के रत्नेश सूर्यवंशी द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनय, गायन एवं नृत्य से वार्षिकोत्सव में समा बांधा गया । कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ रोशन भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ आशीष केरकेट्टा, डॉ चंद्रेश धुर्वे, डॉ प्रियल पांडे, डॉ माधव पांडे, योगेंद्र सिंह, डीपी पटेल तथा समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677