Connect with us

कोरबा

पहाड़ी कोरवा बुद्धु राम का जीवन यापन होगा आसान, पीएम जनमन योजना से बन रहा पक्का मकान

Published

on

कोरबा । वृद्ध बुद्धुराम पहाड़ी कोरवा की जिंदगी वैसे तो परिवार समेत पहाड़ो के बीच जंगल में टूटे फूटे झोपड़ी में ही कट रही थी। उनका कच्चा मकान कभी पक्का हो जाएगा, यह उन्होंने कभी सोचा भी न था। घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि वह पक्का मकान बनाने के लिए सोच सके, क्योंकि वह जंगलों में बकरी चराकर और वनोपजों का संग्रहण कर ही कुछ पैसे जोड़ पाता था। इस तरह वह अपने परिवार चलाता रहा। अब जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जंगलों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध ली और पीएम जनमन योजनाओं से ऐसे गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान बनाने का निर्णय लिया तो जंगल में रहने वाले पहाड़ी कोरवाओं के भी भाग्य खुल गए। दशकों  तक कच्चे मकान में निवास कर समस्याओं से रूबरू होते आये पहाड़ी कोरवाओं का घर के सामने ही पीएम जनमन योजना से पक्का मकान बन रहा है। अपने ही बसाहट और कच्चे मकान के पास पक्का मकान बनता देख रहे पहाड़ी कोरवा बुद्धुराम की खुशी भी दुगनी हो गई है। उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ी हमारी तरह समस्याओं से नहीं जूझेगी।
     पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम ठिर्री आमा में रहने वाले अनेक पहाड़ी कोरवाओं का पीएम जनमन योजना से पक्का मकान बनाया जा रहा है। इसी बसाहट में रहने वाले बुद्धुराम के पास भी पक्का मकान नहीं था। वह अपनी पत्नी बुधनी बाई और बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहता है। बुद्धुराम ने बताया कि लंबे समय से कच्चे मकान में रहने की वजह से वह समस्याओं को सहता हुआ आ रहा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से अक्सर उन्हें झोपड़ी में डर लगता है। तेज बारिश और तूफान के समय घर की दीवारें उखड़ती ही रहती है,इसके साथ ही खपरे से भी पानी टपकता है। वे सभी मजबूरी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जंगल में पेट भरने का इंतजाम हो जाये, वहीं हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। बुद्धूराम का कहना है कि हमने कभी भी पक्का मकान बनाने का नहीं सोचा, क्योंकि हमारी कोई आमदनी ही नहीं है कि हम ऐसे सोच पाएं। गाँव में जब अधिकारियों ने आकर बताया कि आप सभी का पक्का मकान बनेगा तब मालूम हुआ। बुद्धुराम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम जैसे गरीबों के लिए सोचा है, यह बहुत बड़ी बात है। अब हमारा पक्का मकान बन रहा है। घर के सामने ही हम इसे बनते हुए देख रहे हैं। आने वाले दिनों में जब मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा तो हमारा परिवार इसमें रहने लगेगा और हम सभी को बारिश और तूफान से भी डर नहीं लगेगा। गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677