छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ

नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



अंबिकापुर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कोरबा
एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत महिलाओं हेतु विशेष योग सत्र का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन वसंत क्लब, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन तथा उपाध्यक्षगण श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित श्रद्धा महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुश्री अंशुल सैनी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपायों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल द्वारा योग महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है एवं वसन्त क्लब में मुख्य कार्य्रकम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया जाएगा।
कोरबा
भाजपा मंडल हरदीबाजार ने आत्मानंद स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
12 साल बेमिसाल अभियान के तहत वृहद योग शिविर का आयोजन, जन-जन को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
कोरबा/हरदीबाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में चल रहे 12 साल बेमिसाल विश्वास विकास एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के महत्व को आत्मसात करते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश जन-जन तक पहुँचाया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदीबाजार मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर शांत मन और संतुलित जीवन का मूल आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों का ही परिणाम है कि आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है, जिससे पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और सनातन गौरव का डंका बज रहा है ।
जिला मंत्री अजय दुबे के निर्देशन में हुआ योगाभ्यास

शिविर में योगाभ्यास का सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे के द्वारा किया गया उन्होंने उपस्थित लोगों से अत्यंत सहज और प्रभावी ढंग से विभिन्न योगासनों प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया, इसके साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता और इससे होने वाले चमत्कारी स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत और प्रेरणादायक जानकारी साझा की ।
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

इस वृहद योग शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।

शिविर में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी द्वारका शर्मा, चुलेश्वर राठौर (जिला चांपा जांजगीर प्रभारी), नरेश टंडन (पूर्व जिला मंत्री), डॉ. विजय राठौर (पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष), अनुसूईया राठौर (जिला महामंत्री महिला मोर्चा), नवरत्न सिंह राजपूत एवं अमरनाथ कौशिक (मंडल महामंत्री), छोटेलाल पटेल (पूर्व जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष), बजरंग यादव (उपाध्यक्ष), जगदीश अग्रवाल (संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ)।

मोर्चों के अध्यक्षगण:- राज ओगरे (अजा मोर्चा), शिव मरकाम (अजज मोर्चा), किशन सूर्यवंशी (युवा मोर्चा), अमृता यादव (महिला मोर्चा), तुंगन पटेल (किसान मोर्चा), अब्दुल फाइम मेमन (अल्पसंख्यक मोर्चा)

इसके साथ ही निखिल राठौर, चैतराम बघेल, मुमताज अंसारी, शिव यादव, केशु कश्यप, योगेश पटेल, गुलशन टीकम, लखन राठौर, संध्या राठौर, शशिकला राठौर, उमा राठौर, हरि ओम, किशोर, शिवांश, जगदीश सहित काफी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

शिविर का समापन देश की सुख-समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ कल्याण मंत्र से हुआ ।

कोरबा
कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का करें संकल्प – मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत





कोरबा। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कर योग के महत्व तथा इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, चिंता और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और बुद्धि के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और आज विश्व के करोड़ों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं मानसिक दृढ़ता का विकास भी आवश्यक है, जिसमें योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि प्रतिदिन योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण तथा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में पूरे देश एवं प्रदेश में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। सभी नागरिकों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रक्रिया है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक दक्षता में वृद्धि होती है तथा व्यक्ति अधिक ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने तथा योगमय जीवन अपनाकर निरोग रहने की अपील की।
कार्यक्रम में योग शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, पवनमुक्तासन, हलासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, नियमित योग एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योगाभ्यास करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
