Connect with us

कोरबा

कोरबा निगम सभापति चुनाव: भाजपा की किरकिरी, बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार को हराकर बागी नूतन सिंह ठाकुर बने सभापति

Published

on

भाजपा प्रत्याशी हितानंद को 18 के मुकाबले नूतन को मिले 33 वोट
अब्दुल रहमान को 16 वोट

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम में सभापति चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने के साथ जमकर किरकिरी भी हो गई। पार्टी के बागी उम्मीदवार नूतन सिंह ठाकुर ने आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को बुरी तरह से हराकर सभापति पद पर कब्जा जमा लिया।
दरअसल, मतदान में कुल 67 पार्षदों ने हिस्सा लिया। इनमें बीजेपी के 45, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद शामिल हुए। चुनाव में नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिले, जबकि बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार हितानंद अग्रवाल को 18 और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 16 वोट मिले।
बंद कमरे में हुई थी चर्चा


चुनाव से पहले बीजेपी ने पार्टी पर्यवेक्षक पुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पार्षदों को मनाने का प्रयास किया। बंद कमरे में लंबी बैठकें हुईं। संगठन ने हितानंद अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई, लेकिन नूतन सिंह ठाकुर ने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव लड़ा।
नवनिर्वाचित सभापति नूतन ठाकुर ने कहा कि, उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था और सभापति बनने की इच्छा थी। भाजपा ने टिकट न देने के बाद नूतन सिंह ठाकुर बागी हो गये और सभापति के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और अधिकांश पार्षद उनके पक्ष में वोट डाले और वे सभापति बनने में सफल रहे। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि, सभी पार्षद एकजुट होकर नूतन सिंह ठाकुर को जिताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मिलजुलकर काम करेंगे।
साकेत में राजपूताना राज


महापौर के पद पर राजपूत समाज की महिला श्रीमती संजूदेवी राजपूत के विराजमान होने के बाद अध्यक्ष पद भी राजपूत के हाथ लगा। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे वाले नूतन सिंह ठाकुर चुनाव जीत गये और अपने ही पार्षदों से गच्चा खाकर हितानंद अग्रवाल की करारी हार हो गयी। भाजपा ने लाज बचाने बहाने ढूंढ़ती रही और नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा ने जीताया है, कहने लगे। महापौर के बाद अध्यक्ष भी राजपूत समाज से बने और साकेत में राजपूताना राज चलेगा।

नूतन सिंह ठाकुर का सभापति बनने पर वार्ड वासियों ने गाजे-बाजे एवं पटाखे के साथ किया भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में वार्ड वासियों ने भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। यह समारोह गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वार्ड के नागरिकों ने पूरे जोश और उमंग के साथ नूतन सिंह ठाकुर का स्वागत किया। स्वागत जुलूस में ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। स्थानीय युवाओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर सभापति को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नूतन सिंह ठाकुर सभापति ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। समारोह में कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। वार्ड के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बना दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677