छत्तीसगढ़
5000 अमेरिकी डायमंड से बना राम मंदिर नेकलेस
2 किलो चांदी भी लगी, सूरत के हीरा व्यापारी राम मंदिर को गिफ्ट करेंगे
सूरत (एजेंसी)। सूरत के हीरा व्यापारी कौशिक काकाडिय़ा ने राम मंदिर की थीम पर एक नेकलेस बनाया है। इस नेकलेस में 5000 से ज्यादा अमेरिकी हीरे और 2 किलो चांदी लगाई गई है। इसे अयोध्या के राम मंदिर के लिए गिफ्ट किया जाएगा। रसेश ज्वेल्स के निदेशक काकाडिय़ा ने सोमवार (18 दिसंबर) को कहा- हमने अयोध्या के नए राम मंदिर से प्रेरित होकर ये नेकलेस बनाया है। इसे बिजनेस के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है। हम इसे राम मंदिर को गिफ्ट करना चाहते हैं। रामायण के मुख्य किरदार को इस नेकलेस की स्ट्रिंग में तराशा गया है। अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेता-अभिनेता और उद्योगपति पहुंचेंगे। आम लोगों 23 जनवरी से भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे। 24 जनवरी से 48 दिनों तक विशेष मंडल पूजा होगी।
एक किलो सोने से बनी चरण पादुकाएं

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं।फिलहाल ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है। इसी सिलसिले में रविवार 17 दिसंबर को इन्हें रामेश्वर धाम से अहमदाबाद लाया गया। यहां से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धाम, द्वारकाधीश नगरी और इसके बाद बद्रीनाथ ले जाई जाएंगी। श्रीचल्ला श्रीनिवास इन पादुकाओं को हाथ में लेकर अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर की 41 दिन की परिक्रमा भी कर चुके हैं।
4 हजार संत, 2 हजार व्हीआईपी आमंत्रित किए गए
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी को अभिषेक समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। आमंत्रित लोगों की जानकारी देते हुए राय ने कहा कि आडवाणी और जोशी स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से अभिषेक समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से मिलने और उन्हें समारोह का आमंत्रण देने के लिए तीन सदस्यों वाली टीम बनाई गई है। समारोह के लिए लगभग 4000 संतों और 2200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़
सड़क-हादसे में घायल युवकों के लिए रुका मंत्री का काफिला:लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, खुद दूसरी गाड़ी से पहुंची घर
सरगुजा, एजेंसी। अंबिकापुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मदद की। मंत्री ने अपना काफिला रुकवाकर दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया और बाद में दूसरी गाड़ी मंगाकर खुद घर के लिए रवाना हुईं। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को रायपुर से अपने गृहग्राम बीरपुर (सूरजपुर) लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाईवे-43 पर एक स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे पड़े दर्द से कराह रहे थे।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किए गए युवक।
मंत्री ने तुरंत रुकवाई गाड़ी
घटना देखकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना वाहन रुकवाया और खुद नीचे उतरकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से दोनों युवकों को स्टाफ के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।
साथ ही संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन कर घायलों के त्वरित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
अस्पताल में पहले से मौजूद था मेडिकल स्टाफ
मंत्री द्वारा पूर्व सूचना दिए जाने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी सहित स्वास्थ्य कर्मी पहले से तैयार मिले। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया।
दूसरी गाड़ी मंगाकर घर रवाना हुईं
घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वयं दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की। नई गाड़ी पहुंचने तक वह मौके पर इंतजार करती रहीं और उसके बाद अपने निवास के लिए रवाना हुईं।
एक ही वाहन में कर रही हैं सफर
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने काफिले में चलने वाले फॉलो वाहनों को हटवा दिया है और वर्तमान में एक ही वाहन से यात्रा कर रही हैं। यही कारण रहा कि उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भेज दी और खुद दूसरी व्यवस्था का इंतजार किया।
लोगों ने की सराहना
हादसे के समय दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदना को लेकर स्थानीय लोगों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस कदम की सराहना की। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायलों को तत्काल इलाज मिल सका।
छत्तीसगढ़
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार:सटोरियों को बेचता था क्रिकेट सट्टा आईडी, रायपुर, भिलाई और बिलासपुर तक फैला था नेटवर्क
रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़े एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराता था और टेक्निकल सपोर्ट भी देता था। टीवी से 5 सेकेंड पहले मैच दिखता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि, न्यू शंकरनगर निवासी एक युवक अपने घर से कंप्यूटर और विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के लिए आईडी तैयार कर बेच रहा है। सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने दबिश दी।
पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान आदर्श कुमार केशरी (28) निवासी न्यू शंकरनगर, रायगढ़ के रूप में हुई।

साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आईटी कंपनी में नौकरी के साथ करता था अवैध कारोबार
पूछताछ में आदर्श ने बताया कि, वह बीटेक इंजीनियरिंग कर चुका है और वर्तमान में दिल्ली की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। साल 2025 में उसकी मुलाकात रायपुर और बिहार के दो युवकों से हुई थी, जो नोएडा की आईटी कंपनियों में काम करते हैं।
इन्हीं के माध्यम से वह ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा और “Winbigpro” नामक प्लेटफॉर्म के तकनीकी संचालन और प्रबंधन का काम करने लगा। इसके बदले उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
टीवी से 5 सेकेंड पहले दिखता था मैच
जांच में खुलासा हुआ कि, आरोपी और उसके साथी क्रिकेट मैचों के प्रसारण में होने वाली तकनीकी देरी का अध्ययन कर ऐसी वेबसाइट तैयार कर चुके थे, जिस पर मैच की जानकारी सामान्य टीवी प्रसारण से लगभग 5 सेकेंड पहले दिखाई देती थी।
इस तकनीक का उपयोग सटोरियों को बॉल-टू-बॉल सट्टेबाजी में बढ़त दिलाने के लिए किया जाता था, जिससे वे तेज़ी से दांव लगाकर फायदा उठा सकें।
रायपुर, भिलाई और बिलासपुर तक फैला नेटवर्क
आरोपी ने बताया कि गिरोह विभिन्न सट्टा वेबसाइटों और डोमेन का अध्ययन कर उनसे मिलते-जुलते प्लेटफॉर्म तैयार करता था। इसके बाद रायपुर, भिलाई, बिलासपुर समेत कई शहरों के सटोरियों को आईडी उपलब्ध कराई जाती थी।
पुलिस से बचने के लिए वेबसाइट के नाम, यूजर आईडी और पासवर्ड समय-समय पर बदले जाते थे। गिरोह में सोशल मीडिया प्रचार, आईडी बिक्री और वेबसाइट डेवलपमेंट के लिए अलग-अलग टीमें भी बनाई गई थीं।
भुगतान और विड्रॉल का भी संभालता था काम
आदर्श केवल सट्टा आईडी बेचने तक सीमित नहीं था, बल्कि सटोरियों के भुगतान और विड्रॉल से जुड़े कामों में भी सहयोग करता था। उसने पुलिस को बताया कि वेबसाइट डेवलपमेंट और सट्टा संचालन में इस्तेमाल होने वाला उसका एचपी लैपटॉप दिल्ली स्थित ठिकाने पर रखा हुआ है।
दो मोबाइल जब्त, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग S23 और एक वनप्लस मोबाइल फोन जब्त किया है। जांच में आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 7 और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की सट्टा नेटवर्क पर नजर
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ नेटवर्क पर पुलिस की लगातार निगरानी है। तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग कर अपराध को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल
राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा राज्यपाल डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल खातों और कर संबंधी सलाह देने वाले पेशेवर नहीं हैं, बल्कि वे व्यवसायों को सही दिशा दिखाने वाले भरोसेमंद मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में लेखांकन की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह होती है और बदलते समय के साथ इसकी जिम्मेदारियां पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गई हैं।

राज्यपाल रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की रायपुर शाखा और सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड एकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सिकासा) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। देशभर से आए एक हजार से अधिक सीए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राज्यपाल ने कहा कि देश के विकास और सुचारु प्रशासन के लिए कर राजस्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से अपील की कि वे पात्र नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग कर चुकाना चाहते हैं, लेकिन कई बार जटिल प्रक्रियाएं उनके सामने कठिनाई पैदा करती हैं। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर प्रणाली को अधिक सरल और सुगम बनाया जाना चाहिए।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भारत में रोजगार सृजन का सबसे बड़ा आधार छोटे व्यवसाय और उद्यमी हैं। इसलिए व्यापार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लघु और मध्यम उद्योग देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि तकनीक का उपयोग सकारात्मक और रचनात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई मानव मस्तिष्क की जगह नहीं ले सकता, बल्कि उसे बेहतर बनाने और कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से करने का माध्यम बन सकता है।
युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डिजिटल लत व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मोबाइल उपयोग को लेकर विशेष प्रतिबंध और दिशानिर्देश बनाए गए हैं।
सीए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस पेशे की सबसे बड़ी ताकत विश्वास और गोपनीयता है। ग्राहक का भरोसा केवल पेशेवर की कार्यशैली, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों पर निर्भर करता है। यही विश्वास एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सीए बनने के बाद उनके सामने अनेक अवसर होंगे। इसलिए उन्हें पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य अवश्य करना चाहिए, जो किसी व्यक्तिगत लाभ या लेन-देन से जुड़ा न हो, बल्कि समाज के हित में हो।
कार्यक्रम के दौरान एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। सम्मेलन में आईसीएआई बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष सीए राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, रायपुर आईसीएआई मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
