कोरबा
जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद पंचायत पाली के सभी ग्राम पंचायतों को शामिल करने की मांग
जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने कलेक्टर को लिखा पत्र
कोरबा / पाली । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग कोरबा द्वारा 16 जून से 30 जून तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी जनजातीय समुहों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करना है, ताकि सभी जनजातीय परिवारों का त्वरित गति से विकास हो सके। शिविर के माध्यम से सामुदायिक अधोसंरचनाओं में सुधार के साथ साथ सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक परिवार को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में प्रमुख रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन-धन खाता,जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्ति गत वन अधिकार पत्र, उज्जवला योजना,जाब कार्ड, राशनकार्ड का लाभ शिविर के माध्यम से प्रदाय हेतु कार्यवाही की जानी है। शासन द्वारा संचालित ऐसे महत्वपूर्ण शिविर में जनपद पंचायत पाली के अनेकों ग्राम पंचायतों को शामिल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यालय जनपद पंचायत पाली द्वारा 13 जून को जारी पत्र जिसमें कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग कोरबा के जिस आदेश का उल्लेख किया गया है, उसके आधार पर विकास खंड पाली में शिविर आयोजन हेतु कुल 10 कलस्टर केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 72 ग्रामों को ही शामिल किया गया जिसमें क्रमश: कलस्टर मदनपुर शिविर तिथि 16 जून में मदनपुर, नानबांका,बडेबांका, डोंडकी,सगुना,पटपरा।
कलस्टर सपलवा शिविर तिथि 17 जून में सपलवा,राहा। उड़ान,रामाकछार,तेलसरा, बारीउमराव।
कलस्टर पोटापानी शिविर तिथि 18 जून में पोटापानी,डुमरकछार,अलगीडांड,बगधरीडांड, माखनपुर,बनबांधा,मादन।
कलस्टर लाफा शिविर तिथि 19 जून में लाफा, भंडारखोल,खैराबहार,जेमरा, बगदरा, रतखंडी,नंगोई।
कलस्टर बतरा शिविर तिथि 20 जून में बतरा,कोडार, कर्ता नवापारा,परसदा, शिवपुर, सिल्ली, पोलमी,पुलालीकला, नवापारा,धांवा।
कलस्टर बक्साही शिविर तिथि 23 जून में बक्साही, चेपा,तालापार,राहाडीहखैराडुबान,सेमरकछार, सराईपाली,दमिया,ढुकुपथरा।
कलस्टर तिवरता शिविर तिथि 25 जून में तिवरता,सिरकीखुर्द,लिटियाखार,केराकछार,बसीबार, रंगोले, जमनीमुडा, रैनपुर।
कलस्टर नोनबिर्रा शिविर तिथि 26 जून में नोनबिर्रा,उडता,पुटा,चोंढा,छिंदपानी,धौराभांठा,करतला।
कलस्टर रामपुर शिविर तिथि 27 जून में रामपुर,अंडीकछार, कसियाडीह,झांझ, मुरली, बम्हनीकोना।
कलस्टर ईरफ शिविर तिथि 30 जून में ईरफ, गोपालपुर, मानिकपुर,कपोट, सेंद्रीपाली,चटुवाभौना शामिल हैं।
इस आधार पर शिविर से वंचित होने वाले ग्राम क्रमश: – कुटेलामुडा, नवापारा,कांजीपानी, चैतमा, मांगामार, पहाणगांव, माखनपुर, बनबांधा,बांधाखार,नुनेरा, डुमरकछार, हरनमुडी, मुनगाडीह, दमिया,डोंगानाला,सैला,पोंडी, केराझरिया,नानपुलाली,मुढाली, ढुकुपथरा, बुडबुड, रतिजा, चैनपुर, हरदीबाजार,सरईसिंगार,रेंकी, भलपहरी, कोरबी, मुड़ापार, जोरहाडबरी, धतुरा, खम्हरिया, ढोलपुर,बोईदा,सिरली,उतरदा एवं नेवसा शामिल हैं ।
जनपद पंचायत पाली क्षेत्र क्रमांक 19 के सक्रिय जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली के माध्यम से कलेक्टर कोरबा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा को पत्र लिखकर शासन द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत पाली हेतु निर्मित कलस्टर केंद्र में आंशिक संशोधन करते हुए पुर्व में संपन्न हुए सुशासन तिहार में जो कलस्टर केंद्र बनाए गए थे उसे लागू करने की मांग की है ताकि कोई भी ग्राम एवं ग्रामीण जन योजना के लाभ से वंचित ना हों।







कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
कोरबा
ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
