Connect with us

छत्तीसगढ़

2 मिनट की देरी…परीक्षा से चूके 15 ADEO कैंडिडेट:रायपुर में अभ्यर्थी बोले-इस बार सरल प्रश्न आए थे, 200 पोस्ट के लिए 3 लाख अभ्यर्थी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ व्यापम की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (ADEO-2025) रविवार को परीक्षा हुई। 200 पदों के लिए 3 लाख 10 हजार कैंडिडेट्स आवेदन किए थे, जिसमें 70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

रायपुर में 95 केन्द्र बनाए थे। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12:15 रहा। इसमें करीब 15 अभ्यर्थी 2 मिनट की देरी से पहुंचने पर एग्जाम से चूक गए हैं। हालांकि वह कॉलेज कैंपस के अंदर 9.55 के पहुंच गए थे।

वहीं अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर कहा कि वैसे बहुत कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं, लेकिन इस बार बहुत ही सरल सवाल आए थे। सवाल अच्छे से सॉल्व किए हैं। अब रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा कि कितने नंबर मिले हैं और कटे हैं।

2 मिनट की देरी से एग्जाम से चूके कैंडिडेट्स एंट्री के लिए गुहार लगाते रह गए, लेकिन एंट्री नहीं मिली।

2 मिनट की देरी से एग्जाम से चूके कैंडिडेट्स एंट्री के लिए गुहार लगाते रह गए, लेकिन एंट्री नहीं मिली।

अंदर जाने के लिए रिक्वेस्ट करते रहे कैंडिडेट

जेआर दानी कन्या स्कूल के गेट बंद होने के बाद कैंडिडेट अंदर जाने के लिए रिक्वेस्ट करते रहे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं पत्नी एग्जाम देने के लिए गई, तो पति बच्चे को संभालते हुए दिखाई दिए। कुलेश्वर ने बताया कि वे पाटन के रहने वाले हैं।

परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी ने बताया कि सामान्य हिंदी,छत्तीसगढ़ी सामान्य अध्ययन, भारत का सामान्य अध्ययन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और आजीविका संबंधित योजनाएं से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे, जो बहुत ही सरल रहे।

किस तरह के पूछे गए थे सवाल ?

1. वित्त मंत्री ओपी चौधरी के हस्तलिखित बजट भाषण में क्या मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना के लिए राशि का प्रावधान है?

2 बस्तर जिले की तीन प्रमुख नदियां कौन सी हैं?

3. राउत नाचा के बीच गाए जाने वाले दोहे क्या होते हैं? 4. मड़वा ताप विद्युत स्टेशन छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है? 5. दक्षिण कोसल का चाणक्य किसे कहा जाता है?

5000 लोगों की ड्यूटी

रायपुर में 38 हजार से अधिक कैंडिडेट के लिए 95 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इनमें ऑबजर्वर ,केन्द्राध्यक्ष समेत एग्जाम हॉल में इनविजीलेटर की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही परीक्षा में 5000 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

समय से पहले पहुंचने की अपील

एग्जाम में लगे अधिकारियों ने कैंडिडेट से अपील की थी कि सभी कैंडिडेट एग्जाम सेंटर में 10 बजे से पहले पहुंचे। अधिकारियों ने बताया था कि ठीक दस बजे एग्जाम सेंटर का गेट बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी कैंडिडेट को एंट्री नहीं मिलेगी।

पिछली परीक्षाओं में यह देखा गया है कि कुछ मिनट की देरी से पहुंचने वाले कैंडिडेट को परीक्षा से में शामिल होने नहीं दिया गया था।

पूरी तरह जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया।

पूरी तरह जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया।

ये चीजें बैन

  • परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी बॉटल लाएं, उस पर किसी भी प्रकार का स्टिकर नहीं होना चाहिए।
  • परीक्षा हॉल में डिजिटल वॉच, मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, किसी भी प्रकार कम्युनिकेशन उपकरण और बैग या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र पेश करना होगा।
  • मोबाइल पर ई-एडमिट कार्ड की तस्वीर दिखाने से परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

परीक्षा केंद्रों की सूची-

  • जे.आर. दानी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक
  • प्रो.जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नलघर चौक
  • पी.जी. उमाठे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शांति नगर
  • डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डब्ल्यू आर.एस. कॉलोनी
  • प्यारे लाल यादव शासकीय हिन्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरन बाजार
  • जे.आर. नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रविग्राम तेलीबांधा
  • स्व० श्रीराम शर्मा (मिन्टू) शा०उ०मा०विद्यालय, डूमरतराई
  • काशीराम शर्मा शास० उ०मा० वि० भनपुरी, बाजार चौक
  • शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार, रायपुर
  • बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजातालाब, रायपुर

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक से मारपीट:अकलतरा पुलिस ने फरार आरोपी गिरफ्ता, गुंडा बदमाश सूची में होगा शामिल

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो महीने से फरार था।

पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

शराब के लिए मांगे थे पैसे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सागर ओग्रे (29) ग्राम रसेडा का रहने वाला है। घटना 18 मई 2026 की रात की है। आरोपी ने गांव की एक दुकान के सामने खड़े जितेश कुमार नेताम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे।

पैसे देने से इनकार पर की मारपीट

जब जितेश ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पीड़ित की शिकायत पर अकलतरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 119(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम रसेडा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ के दौरान सागर ओग्रे ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गुंडा बदमाश सूची में होगा शामिल

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 129 के तहत उसे गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने के लिए प्रतिवेदन तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो महीने से फरार था।

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस चोरी का कॉपर वायर खरीदने वाले को पकड़ा:मुख्य आरोपी पहले ही हिरासत में, पूछताछ में खरीदार तक पहुंची पुलिस

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने चोरी के स्क्रैप कॉपर वायर खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

मामला चांपा स्थित महामाया मोटर्स का है। संस्थान के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने 19 जुलाई को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्टॉक की जांच के दौरान करीब 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए थी, गायब मिला।

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन युवक बाउंड्री फांदकर परिसर में घुसते और कॉपर वायर चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरजू सूर्यवंशी (28), निवासी हथनेवरा को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

पूछताछ में खरीदार तक पहुंची पुलिस

मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरी का माल खरीदने वाले योगेश्वर कुमार साहू (34), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने 10 किलो स्क्रैप कॉपर वायर 6 हजार रुपए में खरीदना स्वीकार कर लिया।

खरीदार भी पहुंचा जेल

अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने योगेश्वर कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

चांपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 303(ए) और 317(2) के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पति-पत्नी ने पीया जहर:रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर हुआ विवाद, दोनों की हालत खतरे से बाहर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र केराकछार गांव में एक नवविवाहित जोड़े ने मामूली विवाद के बाद जहर का सेवन कर लिया। 23 वर्षीय अकील सिंह और 21 वर्षीय किरण सिंह को परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। अकील सिंह रथयात्रा में जाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी पत्नी किरण सिंह ने भी साथ चलने की जिद की। अकील ने मना कर दिया और अकेले ही कार्यक्रम में चला गया।

रात में देर से घर लौटने के बाद अगले दिन सुबह इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। गुस्से में पहले किरण ने घर में रखा जहर पी लिया। पत्नी के जहर पीने की जानकारी मिलने पर अकील ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया।

समय पर इलाज से बची दोनों की जान

परिजनों को घटना का पता चलते ही घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण दोनों की जान बच गई और उनकी स्थिति अब स्थिर है।

रथयात्रा को लेकर विवाद, पुलिस ने दर्ज किए बयान

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पति-पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का मुख्य कारण रथयात्रा में साथ न ले जाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल में रह रही थी पत्नी

बताया गया है कि अकील और किरण की शादी को अभी लगभग एक साल ही हुआ है। उनका विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। किरण मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगी डीह की निवासी है और शादी के बाद से केराकछार में अपने ससुराल में रह रही थी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677