Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई: नवागढ़ में बिना लाइसेंस चल रहे क्लिनिक को किया सील, दवाएं और उपकरण जब्त

Published

on

जांजगीर-चांपा,एजेंसी। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग ने एक अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई की है। बस स्टैंड के पास स्थित आदिले क्लिनिक बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहा था।

नवागढ़ के बीएमओ डॉ. नरेश साहू के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। क्लिनिक संचालक मनोहर आदिले से जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह पेश नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

टीम ने क्लिनिक से दवाइयां जब्त की

नर्सिंग होम एक्ट के तहत टीम ने क्लिनिक से दवाइयां जब्त की। साथ ही बीपी मशीन और खाली ऑक्सीजन सिलेंडर भी जब्त किए गए। अन्य चिकित्सकीय सामग्री भी टीम ने अपने कब्जे में ली।

स्वास्थ्य विभाग को इस क्लिनिक की शिकायतें लगातार मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बीएमओ डॉ. साहू ने बताया कि नियमों के अनुसार क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायपुर के जैन मंदिर में श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव:8 मार्च तक चलेगा आयोजन, कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Published

on

रायपुर,एजेंसी। श्री दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट रायपुर द्वारा मालवीय रोड स्थित बड़ा मंदिर परिसर में 5 से 8 मार्च 2026 तक श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 कौशल सागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा, जो कि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य हैं। महोत्सव में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक रत्नत्रय विधान, पूजन और प्रवचन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति महायज्ञ के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक दायित्व भी दिए गए हैं।

महोत्सव की शुरुआत गुरुवार 5 मार्च को सुबह 6:30 बजे देव आह्वान, गुरु आह्वान और घट यात्रा से होगी। सुबह 7:40 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, अभिषेक, शांतिधारा और नित्यमह पूजन होगा तथा मुनि श्री के प्रवचन के साथ विधान शुरू होगा। 6 और 7 मार्च को सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, प्रवचन और आहार चर्या आयोजित होगी। 8 मार्च को अभिषेक, प्रवचन, विश्व शांति महायज्ञ और वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का बदला पता:अब C-3 बंगले में शिफ्ट, कमिश्नर संजीव शुक्ला नए ऑफिस से संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर अब स्थाई रूप से राजस्व कमिश्नर कार्यालय में शिफ्ट हो गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले अब नए दफ्तर से राजधानी की सुरक्षा संभालेंगे।

​रायपुर पुलिस कमिश्नर का नया दफ्तर सिविल लाइंस स्थित C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह वही बंगला है, जहां अब तक प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। शासन स्तर पर निर्णय के बाद अब इस बंगले को पूरी तरह से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया है।

​आज से नए ऑफिस में कामकाज शुरू

​कमिश्नरेट प्रणाली के अस्तित्व में आने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक इसका संचालन पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से किया जा रहा था। लेकिन अब सेटअप तैयार होने के बाद कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला आज से विधिवत रूप से C-3 बंगले में स्थित नए कार्यालय में बैठना शुरू करेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी इसी परिसर से अपना कामकाज संचालित करेंगे।

​क्यों बदला गया ठिकाना

​पुराने राजस्व कमिश्नर ऑफिस में जगह की कमी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए एक स्वतंत्र और सर्वसुविधायुक्त परिसर की तलाश थी। C-3 बंगला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में है और यहां से कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करना आसान होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

14 चक्का ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा,मौत :50 मीटर तक घसीटते ले गया, सड़क पर चिपके मिले शव के चिथड़े

Published

on

बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। जहां चौकीदार के शव के चिथड़े हो गए थे।

मामला डौंडी नगर थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रो​शित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मोपेड चालक चौकीदार कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ रहा था।

मोपेड चालक चौकीदार कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ रहा था।

तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मारी। रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मारी। रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में वार्डवासी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में वार्डवासी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह मसीयारे (53) ग्राम परसदा का रहने वाला है। वह होली त्योहार के दूसरे दिन 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। लौटते समय उन्होंने कच्चे रास्ते से होते हुए मेन रोड पकड़ा।

इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे से भड़के वार्डवासियों ने किया चक्का जाम

हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। चक्का जाम के दौरान लोगों ने माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया।

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

डौंडी क्षेत्र का प्रसिद्ध वैद्य था मृतक, जड़ी-बूटी लेने गया था

ग्रामीण चुरेन्द्र कुमार हिरवानी ने बताया कि मृतक श्याम सिंह मसीयारे डौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य थे, जिनके पास दूर-दूर से लोग आयुर्वेदिक दवा लेने आते थे। गुरुवार (5 मार्च) को भी वे जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे।

वापस लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मृतक अपने गांव परसोदा (ढोर्रीठेमा) स्थित वन विभाग की नर्सरी में चौकीदारी का भी काम करता था। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677