Connect with us

विदेश

इजराइल में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पास गिरी ईरानी मिसाइल:6 घायल; अमेरिका बोला- ईरान परमाणु बम बनाने के करीब, सिर्फ खामेनेई के आदेश का इंतजार

Published

on

तेहरान/तेल ,एजेंसी। अवीव ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर पर शुक्रवार सुबह बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के नजदीक गिरी। इससे कई कारों में आग लग गई। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। इसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

यह लगातार दूसरा दिन है, जब बीर्शेबा शहर पर मिसाइल हमला हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी ईरान ने बीर्शेबा के एक अस्पताल पर मिसाइल दागी थी, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

ईरान के शुक्रवार सुबह मिसाइल हमले के बाद बीर्शेबा शहर में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई।

ईरान के शुक्रवार सुबह मिसाइल हमले के बाद बीर्शेबा शहर में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का मानना है कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने की पूरी क्षमता रखता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई आदेश दे दें, तो ईरान कुछ ही हफ्तों में परमाणु बम बना सकता है।

लेविट ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। अब बस उन्हें अपने नेता के हां कहने भर की देर है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान ऐसा करता है, तो इससे सिर्फ इजराइल नहीं, बल्कि अमेरिका और पूरी दुनिया की सुरक्षा को खतरा होगा।

7 दिन की लड़ाई में अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 657 हो चुका है और 2,037 लोग घायल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिज़नस

ईरान-इजराइल जंग के बीच बांग्लादेश के लिए बड़ी खुशखबरी, करोड़ों रूपए का है मामला

Published

on

ढाका,एजेंसी। जब दुनिया का ध्यान ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे तनाव पर है, उसी बीच बांग्लादेश को एक बड़ी राहत भरी खबर मिली है। बांग्लादेश को वर्ल्ड बैंक और एशियाई विकास बैंक (ADB) से करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये (1.5 अरब डॉलर) की आर्थिक मदद मिलने वाली है। इस फंड का इस्तेमाल देश के बैंकिंग सिस्टम को सुधारने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और कई जरूरी विकास योजनाओं में किया जाएगा।

पैसे का कहां होगा इस्तेमाल?

ADB (एशियाई विकास बैंक) ने बांग्लादेश को 90 करोड़ डॉलर का लोन मंजूर किया है। इसमें से:

50 करोड़ डॉलर बैंकिंग सिस्टम को सुधारने और उसे मजबूत बनाने में खर्च होंगे। इससे बैंकों के कामकाज और कर्ज की गुणवत्ता में सुधार होगा।
40 करोड़ डॉलर जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से लड़ने और समावेशी विकास (सबके लिए विकास) को बढ़ावा देने में लगाए जाएंगे।

जलवायु और विकास पर ज़ोर

ADB के मुताबिक, ये फंड बांग्लादेश को कार्बन उत्सर्जन कम करने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने और आर्थिक विकास को सभी वर्गों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

विश्व बैंक की मदद भी शामिल

इससे एक दिन पहले विश्व बैंक (World Bank) ने भी बांग्लादेश को 64 करोड़ डॉलर की सहायता देने का फैसला किया था। यह पैसा देश में गैस की सप्लाई बेहतर करने और वायु गुणवत्ता सुधारने के प्रोजेक्ट्स में लगेगा।

कुल फंड और फायदा

ADB और वर्ल्ड बैंक दोनों से मिलाकर बांग्लादेश को 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा की राशि मिलेगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा और विदेशी मुद्रा भंडार पर जो दबाव था, वो भी कम होगा।

Continue Reading

विदेश

जंग में हर दिन ₹6000 करोड़ खर्च कर रहा इजराइल:ईरान से जंग की वजह से GDP ग्रोथ रेट का अनुमान गिरकर 3.6% हुआ

Published

on

तेल अवीव,एजेंसी। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष सिर्फ सैन्य नहीं, अब आर्थिक संकट में भी बदलता जा रहा है। पूर्व इजराइली रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल रीम एमीनाक के मुताबिक, इजराइल का रोजाना युद्ध लड़ने में 725 मिलियन डॉलर (करीब ₹6,000 करोड़) खर्च हो रहा है।

इसमें केवल मिसाइल, जेट ईंधन, बमबारी और सैनिक तैनाती जैसे सीधे खर्च शामिल हैं। पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान और प्रोडक्टिविटी में गिरावट को भी जोड़ा जाए, तो असल खर्च इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

इजराइली वित्त मंत्रालय ने 2025 में GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 4.3% से घटाकर 3.6% कर दिया है। वहीं, 2025 में पहले से तय बजट घाटे की सीमा 4.9% से बढ़ सकती है।

ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर पर शुक्रवार सुबह मिसाइल हमला किया। इससे कई गाड़ियों में आग लग गई।

ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर पर शुक्रवार सुबह मिसाइल हमला किया। इससे कई गाड़ियों में आग लग गई।

पहले 2 दिन में ही ₹12,500 करोड़ रूपए खर्च हुए

13 जून को ईरान पर अटैक के बाद पहले दो दिन में इजराइल का खर्च 1.45 अरब डॉलर (करीब ₹12,500 करोड़ रूपए) तक पहुंच गया था। इसमें से 593 मिलियन डॉलर (करीब ₹5 हजार करोड़) बमबारी और जेट ईंधन और बाकी रक्षा संचालन में गए।

बजट घाटा बढ़ने और GDP गिरने का अनुमान

इजराइल के वित्त मंत्रालय ने 2025 के लिए जो बजट घाटे की सीमा तय की थी, वह GDP का 4.9% यानी लगभग 27.6 अरब डॉलर थी। लेकिन यह अनुमान ईरान के साथ नया युद्ध शुरू होने से पहले का था। अब इजराइल का बजट घाटा और बढ़ सकता है।

वहीं, इजराइल का रक्षा बजट पहले ही गाजा युद्ध में काफी खर्च हो चुका है। इसी वजह से वित्त मंत्रालय ने 2025 में GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 4.3% से घटाकर 3.6% कर दिया है।

रक्षा बजट दोगुना होने से विकास स्वास्थ्य-शिक्षा पर असर

इजराइल का रक्षा बजट 2023 के 15 अरब डॉलर से बढ़कर 2025 में 31 अरब डॉलर हो गया है, जो जीडीपी का लगभग 7% (दुनिया में यूक्रेन के बाद सबसे ज्यादा) है। इससे स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्र पिछड़ सकते हैं।

इजराइल को अमेरिका का सहारा

इस युद्ध में अब तक ईरान 400 से अधिक मिसाइलें दाग चुका है, जबकि इजराइल ने 120 लॉन्चर तबाह करने का दावा किया है। इजराइल की मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी अब थकने लगे हैं। अमेरिका से नए डिफेंस सिस्टम मिलने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही इजराइल अमेरिका से मिलने वाले फंड को बढ़ाने की भी मांग कर सकता है।

फायर पावर वेबसाइट के अनुसार अमेरिका हर साल इजराइल को आयरन डोम और एयरो डिफेंस सिस्टम के लिए 4500 करोड़ रुपए की मदद देता है।अमेरिका की ओर से इजराइल को हर साल सैन्य मदद के रूप में लगभग 30 हजार करोड़ रुपए अलग से दिए जाते हैं। इस मदद को ‘इजराइल फंड’ कहा जाता है।

कच्चे तेल के दाम 5% तक बढ़े

इस युद्ध के वैश्विक असर भी दिखने लगे हैं। कच्चे तेल के दाम 5% तक बढ़ गए हैं और ब्रेंट क्रूड 74.60 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। वहीं, S&P 500 और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट आई है। जल मार्गों पर खतरे से ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

Continue Reading

विदेश

‘भारत बस हथियार दे, हम पाकिस्तान से आजादी ले लेंगे’:बलूच नेता बोले- PAK सेना कत्लेआम कर रही, 30 दिन में हमारे 151 लोग लापता

Published

on

बलूचिस्तान,एजेंसी। ‘मेरे बड़े भाई ऐमल बलूच क्रिकेटर बनना चाहते थे। 23 मई को दोपहर ढाई बजे वो ग्राउंड पर किक्रेट खेलने गए थे। तभी वहां पाकिस्तानी सेना के जवान आ गए। वे मेरे भाई को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। उन्होंने तो कोई जुर्म भी नहीं किया था।’

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रहने वाली 10 साल की फातिमा बलूच अपने भाई की रिहाई की मुहिम चला रही हैं। भाई को गायब हुए करीब एक महीने हो रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है। बलूचों पर पाकिस्तानी सेना के जुल्म की ये अकेली घटना नहीं है।

इसके अगले दिन 24 मई को अवारन में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने जर्नलिस्ट अब्दुल लतीफ को घर में घुसकर गोली मार दी। वे बलूचों के लिए आवाज उठा रहे थे। 2025 में शुरुआत के 4 महीनों में ही बलूचों की हत्या के करीब 51 मामले रिकॉर्ड किए गए। सभी मामलों में आरोप पाकिस्तानी सेना पर है।

बलूचों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना कत्लेआम कर रही है। एक महीने में हमारे 151 लोग गायब हो गए। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के कमांडर चीफ डॉ. अल्लाह नजर बलूच कहते हैं, ‘हमें पाकिस्तान से आजादी चाहिए। भारत इसमें हमारी मदद करे। वो बस हमें हथियार दे दे, हम आजादी खुद ले लेंगे।’

Continue Reading

Trending