Connect with us

कोरबा

जेल से छूटे युवकों ने फिर मचाया आतंक:कोरबा में दो भाइयों पर कांच की बोतल से हमला, इधर हनुमान मंदिर में चोरी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में चोरी और मारपीट की 2 अलग-अलग वारदात सामने आई है। मोती सागर बस्ती में जेल से छुटकर आए युवकों ने मारपीट की है। दो भाइयों को कुछ लोगों ने मिलकर मारा। परमेश्वर साहू रात 10 बजे काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए भाई हीरा साहू पर भी हमला किया गया।

आरोपियों ने कांच की बोतल से दोनों भाइयों के सिर पर चोट पहुंचाई। खून से लथपथ दोनों भाई कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परमेश्वर के मुताबिक, हमलावर नशे में थे। इनमें से चार लोग हत्या के मामले में जेल से हाल ही में छूटकर आए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

वहीं, जिले के सराई सिंगार बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने 26 जून की रात 10 बजे के बाद मंदिर का मुख्य गेट और दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दान पेटी से 50, 100 और 500 रुपए के नोट चुरा लिए। छोटे सिक्के और 10-20 रुपए के नोट छोड़ दिए गए।

घायल का इलाज जारी है।

घायल का इलाज जारी है।

जेल से छुटकर आए युवकों ने मारपीट की

स्थानीय निवासी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बस्ती में नशेड़ियों का अड्डा है। इस मामले में सुशासन तिहार कार्यक्रम में शिकायत की गई थी। इसी के बाद नशा करने वाले युवकों ने बदले की भावना से यह हमला किया। बस्तीवासियों ने एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कोरबा के हनुमान मंदिर में चोरी।

कोरबा के हनुमान मंदिर में चोरी।

दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी

वहीं, कोरबा मंदिर के देखरेख करने वाले संजय राठौर को अगली सुबह 5 बजे चोरी का पता चला। दान पेटी करीब एक साल से नहीं खुली थी। मंदिर समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हरदी बाजार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भाजपा नेता पंकज धुरुवा और मंदिर समिति के सदस्य संजय राठौर ने कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता पंकज धुरुवा और मंदिर समिति के सदस्य संजय राठौर ने कार्रवाई की मांग की है।

लोगों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पंकज धुरुवा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह पहली बार है जब इस मंदिर में चोरी की घटना हुई है। मंदिर में छोटे-बड़े नेता, व्यवसायी और आम जनता चढ़ावा चढ़ाते हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677