Connect with us

दीपका

प्रगति नगर दीपका हुआ जल मग्न, secl प्रबंधन ने फोरमैन को किया गया निलंबित.।

Published

on

दीपका :– जिला कोरबा का दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर की ये स्थिति कोई नई नहीं है, यहां हर साल बरसात के मौसम में बारिश के वजह से जलभराव हो जाता है। इस बार भी लगातार बारिश होने के वजह से पूरे क्षेत्र में भारी जलभराव देखा गया, जिसके बाद SECL दीपका प्रबंधन ने विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में पदस्थ फोरमैन योगेश सिंह को समय से पंप न चलाने का बात कहते हुए निलंबित कर दिया है।

जानकारों और विभागीय सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बाद बिजली कनेक्शन ही काट दिया गया था, तो पंप चालू कैसे होगा और डीजल पंप भी मेंटेनेंस के अभाव में पूरी तरह से तैयार नहीं था, बैटरी डाउन होने के कारण वह स्टार्ट नहीं हो पाया जिस वजह से जल भराव हुआ। क्षेत्रीय कर्मचारी और स्थानीय लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोरमैन पर कार्रवाई कर प्रबंधन ने खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। जलभराव की समस्या कोई नई नहीं, यह हर साल होती है। इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा समय रहते व्यवस्था न करना, उपकरणों का ठीक से रखरखाव न कराना ये प्रबंधन की लापरवाही है,, और अपने बचाव के लिए जिम्मेदार कर्मचारी को निलंबित कर एकतरफा कार्रवाई करना सही नहीं है।इस कार्रवाई के बाद विभाग में भी नाराजगी का माहौल है।

कर्मचारियों का कहना है कि जब व्यवस्थाएं ही दुरुस्त नहीं होंगी, और ऐसे ही अपने बचाव के लिए निलंबित किया जाएगा, तो जिम्मेदारी कैसे निभाई जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

डीजल संकट… खेतों में खड़े हैं ट्रैक्टर, जुताई का काम प्रभावित

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। जिले में डीजल की किल्लत अब किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है। मानसून सीजन शुरू होने के साथ खेतों में जुताई और बुआई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, पर पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से किसानों के ट्रैक्टर खेतों में ही खड़े रखने को मजबूर हैं। इससे खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं। किसान लखन यादव का कहना है कि बारिश के शुरुआती दौर में खेतों की जुताई का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है।

Continue Reading

कोरबा

बदहाल बिजली व्यवस्था से आक्रोशित वार्डवासियों ने दीपका बिजली दफ्तर में सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन व घेराव की चेतावनी

Published

on

वार्ड क्र. 01 सोमवारी बाजार प्रेमनगर के नागरिकों और पार्षद कमलेश जायसवाल का कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ फूटा गुस्सा, कहा भेदभाव पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं

कोरबा/दीपका। दीपका नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 सोमवारी बाजार प्रेमनगर में पिछले डेढ़ महीने से जारी अघोषित बिजली कटौती और हाफ लाइन की गंभीर समस्या को लेकर आज वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाओं ने दीपका बिजली ऑफिस पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता (छ.ग.रा.वि.वि.कंपनी दीपका) को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो समस्त वार्डवासी बिजली कार्यालय की पूर्ण तालाबंदी और उग्र घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी ।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे वार्ड के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा हर मूलभूत समस्या के लिए हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक 01 की जनता भीषण गर्मी और उमस में रहने को मजबूर है, लेकिन दीपका बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। राज्य सरकार हर साल विद्युत मंडल को करोड़ों रुपए का ठेका व्यवस्था सुधारने के नाम पर देती है, परंतु ठेकेदारों के गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम जनमानस को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। एक तरफ जनता को बिजली नहीं मिल रही तो दूसरी तरफ अनाप-शनाप बिजली बिल भेजकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है, अगर एक हफ्ते में सुधार नहीं हुआ तो ऐतिहासिक घेराव होगा ।

पीड़ित महिलाओं का दर्द, रात को सो नहीं पा रहे, काम के दौरान दुर्घटना का बना रहता है खतरा

प्रदर्शन में शामिल वार्ड की पीड़ित महिलाओं श्यामबाई चवन बाई पटेल, सरस्वती कैवर्त्य, आशा सिंह, रोमा बाई, चमेली पटेल, लता उरांव, सीमा श्रीवास्तव, बीना चौहान, संजू सिंह आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक महीने से अधिक समय से उमस और मच्छरों के कारण रात की नींद हराम हो चुकी है, घर के पुरुष जब दिनभर हाड़-तोड़ मेहनत कर लौटते हैं तो रात को सो नहीं पाते इसके चलते अगले दिन काम के दौरान आंखों में झपकी आती है, जिससे कार्यस्थलों पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन संवेदनहीन विभाग को नागरिकों की जानमाल की कोई परवाह नहीं है।

सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से वार्डवासियों ने लिखित अल्टीमेटम दिया है। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल सहित वार्ड की सक्रिय महिलाएं सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

Continue Reading

कोरबा

पाली रोड दीपका की दारू भट्टी को तहसील रोड एवं गोवरघोरा वार्ड क्र. 01 में स्थानांतरित करने का उग्र विरोध, पार्षद कमलेश जायसवाल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

Published

on

कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत पाली रोड में लंबे समय से संचालित शराब दुकान (दारू भट्टी) को तहसील रोड एवं गोवरघोरा वार्ड क्रमांक 01 में स्थानांतरित किए जाने के शासन-प्रशासन के प्रयास का स्थानीय स्तर पर प्रखर विरोध शुरू हो गया है। वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने इस संवेदनशील जन-मुद्दे को लेकर कलेक्टर – कोरबा को एक औपचारिक आपत्ति पत्र सौंपकर इस दुर्भावनापूर्ण स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से स्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की है ।

पार्षद कमलेश जायसवाल ने अत्यंत चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस मदिरा दुकान को घनी आबादी वाले वार्ड क्रमांक 01 और तहसील रोड के समीप खोला जाता है तो इससे क्षेत्र की शांति-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो जाएगी। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों विशेषकर अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) बाहुल्य वर्ग के हितों और सुरक्षा को भारी क्षति पहुंचेगी। शराब दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा, जिससे आए दिन अप्रिय घटनाएं होने की प्रबल आशंका बनी रहेगी ।

मदिरा दुकान स्थानांतरण के विरोध में मुख्य व अकाट्य बिंदु

  1. नौनिहालों के भविष्य पर संकट:- प्रस्तावित शराब दुकान प्राथमिक शाला बिंझवार पारा स्कूल के मात्र 100 मीटर के दायरे में आ रही है, जिससे स्कूली बच्चों के मानस पटल पर अत्यंत विपरीत प्रभाव पड़ेगा ।
  2. सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील:- प्रस्तावित स्थल के महज 100 मीटर की दूरी पर गैस एजेंसी और 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप संचालित हैं, ऐसे ज्वलनशील व संवेदनशील प्रतिष्ठानों के पास दारू भट्टी का होना किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने जैसा है ।
  3. शासकीय कार्य व जन-आस्था को ठेस:- यह स्थल तहसील कार्यालय से बेहद निकट है जिससे शासकीय कार्यों में बाधा आएगी, इसके साथ ही स्थानीय पूर्वजों की आदिशक्ति मां मरकी माता का पवित्र मंदिर (0.5 मीटर) और पूर्वजों का पूजनीय देवस्थल ढोढ़ी (0.2 मीटर) भी इसके बिल्कुल करीब हैं, जिससे जन-आस्था और धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचेगी ।
  4. बीच बस्ती में स्थान:- यह पूरी तरह से घनी रिहायशी बस्ती से लगा हुआ क्षेत्र है, जहां महिलाओं और बेटियों का सुरक्षित आवागमन दूभर हो जाएगा ।

पार्षद जायसवाल ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जनभावनाओं, धार्मिक आस्था और बच्चों के भविष्य को दरकिनार कर इस दारू भट्टी को जबरन हमारे गांव/वार्ड में संचालित करने का प्रयास किया गया तो समस्त वार्डवासी और क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी, इस जन-आंदोलन और चक्काजाम से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की कानून-अव्यवस्था की स्थिति और अप्रिय परिस्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं स्थानीय प्रशासन की होगी ।

इस आपत्ति पत्र की प्रतिलिपियाँ उचित एवं त्वरित दंडात्मक व निरोधात्मक कार्रवाई हेतु दीपका तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नगर पालिका परिषद दीपका को भी प्रेषित कर दी गई हैं, ताकि समय रहते इस जनविरोधी निर्णय को बदला जा सके ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677