Connect with us

छत्तीसगढ़

बैराज डैम के पानी से डूबा खैरागढ़…:धसगुड़ वाटरफॉल से गिरा युवक

Published

on

रायपुर-बिलासपुर की कॉलोनियों में भरा पानी, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। खैरागढ़ में 3 नदियों का पानी शहर में घुस गया, जिससे कलेक्ट्रेट के सामने इतवारी बाजार डूब गया। इससे 3 दिन तक 5000 से ज्यादा की आबादी परेशान रही। वहीं बाढ़ में एक युवक भी बह गया, जो अब भी लापता है।

बताया जा रहा है कि प्रधानपाठ बैराज डैम का का पानी, मुसका, पिपरिया और आमनेर नदी में बाढ़ की वजह से खैरागढ़ शहर का एक हिस्सा डूब गया। नदियों का पानी घरों में घुस गया। पानी 5-10 फीट ऊपर था, जिससे शहरवासी परेशान रहे। डूबे शहर का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है।

वहीं आज मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर, इन जिलों में बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और लगे हुए झारखंड के ऊपर बना अवदाब अगले 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए पश्चिम को चला जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश में 26 जुलाई के मुकाबले आज बारिश की गतिविधियां कम रहेगी।

खैरागढ़ टापू में तब्दील हो गया है। ड्रोन के जरिए ये वीडियो लिया गया है।

खैरागढ़ टापू में तब्दील हो गया है। ड्रोन के जरिए ये वीडियो लिया गया है।

पानी के तेज धार में बहे युवक की तलाश में जुटी SDRF की टीम।

पानी के तेज धार में बहे युवक की तलाश में जुटी SDRF की टीम।

खैरागढ़ में लापता हो गया युवक

खैरागढ़ जिले में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात हैं। शनिवार को इतवारी बाजार क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक अमित यादव तेज बहाव में बह गया। वह दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहा रहा था। युवक मंदिर की छत से कूदकर खेलते समय पानी की तेज धार में फंस गया।

इस दौरान उसके साथ दो अन्य युवक भी बहे थे, जो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अमित लापता हो गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रातभर पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। SDRF की टीम रविवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

शनिवार को ही दुर्ग जिले में नाले में बहे युवक राकेश बंजारे का भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।SDRF के कमान्डेंड नागेंद्र सिंह ने बताया कि नाले में तेज बहाव की वजह से सर्च अभियान में दिक्कत हो रही है। फिलहाल SDRF ने सर्चिंग अभियान रोक दिया है।

वाटरफॉल से नीचे गिरा युवक

वहीं बलौदाबाजार जिले के धसगुड़ जलप्रपात पर एक युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके शरीर की चार हड्डियां टूट गईं। 26 जुलाई को निखिल साहू (18 साल) अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था, तभी नहाने के दौरान घटना हुई।

इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है सभी दोस्त मस्ती कर रहे थे। तभी निखिल रील बनाने के लिए टॉप में चढ़कर छलांग लगाने वाला था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे नीचे गिर गया। उसके पसली में सबसे ज्यादा चोट आई है।

अब ये तस्वीरें देखिए…

बलौदाबाजार जिले के धसगुड़ जलप्रपात पर एक युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।

बलौदाबाजार जिले के धसगुड़ जलप्रपात पर एक युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।

शनिवार को रायपुर में कॉलोनियों में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने कुशालपुर-भाठागांव के बीच नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

शनिवार को रायपुर में कॉलोनियों में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने कुशालपुर-भाठागांव के बीच नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

बिलासपुर में बाढ़ में बहने से एक बच्चे की मौत हो गई। शव दूसरे दिन शनिवार को मिला।

बिलासपुर में बाढ़ में बहने से एक बच्चे की मौत हो गई। शव दूसरे दिन शनिवार को मिला।

शनिवार को रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर गया।

शनिवार को रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर गया।

मुंगेली का राजीव गांधी जलाशय लबालब हो गया है। इसके वेस्ट वेयर से 1 फीट 9 इंच पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है।

मुंगेली का राजीव गांधी जलाशय लबालब हो गया है। इसके वेस्ट वेयर से 1 फीट 9 इंच पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है।

कोरबा में बाढ़ में एक युवक बह गया है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर पार कराया जा रहा है।

कोरबा में बाढ़ में एक युवक बह गया है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर पार कराया जा रहा है।

दुर्ग जिले में 3 लोगों को बचाने के चक्कर में बहा युवक

दुर्ग जिले में लगातार बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा नाला में 35 वर्षीय राकेश बंजारे बह गया। बताया जा रहा है कि बाढ़ में फंसे 3 लोगों को बचाने के लिए नाले में कूदा था, लेकिन वह बह गया। पेंटिंग का काम करता था।

नाले में बहे युवक राकेश बंजारे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

नाले में बहे युवक राकेश बंजारे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पेंड्रा के धनौली गांव में नदी के बाढ़ का पानी घरों-दुकानों में घुस गया है। सड़क पर घुटने तक पानी बह रहा है। वहीं कोरबा के सोन नदी में बहे युवक का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। दोस्तों संग घूमने गया राजेश एनीकट में बह गया था।

वहीं बिलासपुर में हरेली के दिन शिव मंदिर से लौटते वक्त कार नाले के बाढ़ में बह गई। कार में 9 लोग सवार थे। 8 लोग किसी तरह तैर कर बाहर निकले, लेकिन 3 साल का बच्चा तेज बहाव में कार के साथ बह गया, जिसका शव बरामद हुआ है।

रायपुर के आमानाका इलाके में बारिश के बाद सड़क पर घुटने तक पानी भर गया।

रायपुर के आमानाका इलाके में बारिश के बाद सड़क पर घुटने तक पानी भर गया।

सड़क पर पानी बहने से बच्चे मछली पकड़ने लगे।

सड़क पर पानी बहने से बच्चे मछली पकड़ने लगे।

शनिवार को बिलासपुर में कलेक्टर और निगम कमिश्नर जब सिरगिट्टी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके घुटने तक पानी भर गया।

शनिवार को बिलासपुर में कलेक्टर और निगम कमिश्नर जब सिरगिट्टी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके घुटने तक पानी भर गया।

शनिवार को रायपुर के जोन 5 और 6 के जलभराव क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंची मेयर मीनल चौबे।

शनिवार को रायपुर के जोन 5 और 6 के जलभराव क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंची मेयर मीनल चौबे।

रायपुर में अनुपम गार्डन के पास सड़क पर पानी भर गया

रायपुर में अनुपम गार्डन के पास सड़क पर पानी भर गया

रायपुर के सिब्बल पैलेस के पार्क रेसीडेंसी में 3 फीट तक पानी भर गया।

रायपुर के सिब्बल पैलेस के पार्क रेसीडेंसी में 3 फीट तक पानी भर गया।

पुल बहने से पेंड्रा-केवची-अमरकंटक और अमरकंटक-केवची-बिलासपुर मेन रोड पूरी तरह से बंद हो गया है।

पुल बहने से पेंड्रा-केवची-अमरकंटक और अमरकंटक-केवची-बिलासपुर मेन रोड पूरी तरह से बंद हो गया है।

रायगढ़ में लगातार बारिश से शहर के बड़ी माई मंदिर के पास एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। बिजली के तार टूटने से क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली गुल रही।

रायगढ़ में लगातार बारिश से शहर के बड़ी माई मंदिर के पास एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। बिजली के तार टूटने से क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली गुल रही।

स्टॉप-डैम का रिटर्निंग वॉल बहा

रायगढ़ में भारी बारिश से कुरकुट नदी पर बने स्टॉप डैम का रिटर्निंग वॉल बह गया। रिटर्निंग वॉल टूटने से घरघोड़ा के कारीछापर से घरघोड़ी सहित 4 गांव का संपर्क टूट गया। अब कारीछापर आने 5 किलोमीटर के सफर के लिए लोगों को 30 किमी घूम कर आना पड़ेगा।

इसके अलावा लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिराईखार में पुलिया बह गई। जिससे चिराईखार से कोल्हियापारा, मनिहार पारा, भदरापारा का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों के आने-जाने का यह एकमात्र रास्ता था।

रायगढ़ में भारी बारिश से कुरकुट नदी पर बने स्टाप डैम का रिटर्निंग वॉल बह गया, वहीं लैलूंगा में पुलिया बह गई।

रायगढ़ में भारी बारिश से कुरकुट नदी पर बने स्टाप डैम का रिटर्निंग वॉल बह गया, वहीं लैलूंगा में पुलिया बह गई।

प्रदेश में 543 मिलीमीटर पानी बरसा

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 543.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अब तक बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 917.5 मिमी वर्षा हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 294.2 मिमी पानी गिरा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा की पावन धरा पर सजेगा दिव्य आध्यात्मिक महाकुंभ, बागेश्वर धाम सरकार के आगमन से भक्तिमय होगा वातावरण

Published

on

ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक दिव्य श्री हनुमंत कथा, 27 मार्च को 21 हजार मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा बनेगी आस्था का विराट प्रतीक
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा अब एक ऐतिहासिक और अलौकिक आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के पावन आगमन से कोरबा की धरती भक्ति, श्रद्धा और सनातन चेतना से सराबोर होने वाली है। बांकीमोंगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर पूरे जिले में जबरदस्त उत्साह, श्रद्धा और उमंग का वातावरण है।

यह आयोजन केवल एक कथा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का विराट महापर्व बनने जा रहा है। आयोजन की भव्यता, व्यवस्थाओं की व्यापकता और भक्तों की अपार आस्था को देखकर स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम कोरबा के धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला है।

27 मार्च को निकलेगी 21 हजार माताओं-बहनों की भव्य कलश यात्रा
दिव्य श्री हनुमंत कथा से पूर्व 27 मार्च को सुबह 11 बजे मरही दाई मंदिर से कथा स्थल तक 21 हजार माताओं और बहनों की विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा आस्था, नारी शक्ति और सनातन गौरव का अद्भुत प्रतीक होगी। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि कलश यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है, इसमें किसी प्रकार का शुल्क लिया जाना पूरी तरह भ्रामक और निराधार है।

प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक जुड़ावन सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन कोरबा की धार्मिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुण्य अवसर का भागीदार बनने की अपील की।
बागेश्वर धाम सरकार के आगमन से भक्तों में अपार उत्साह
जैसे ही पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के कोरबा आगमन की घोषणा हुई, पूरे जिले में भक्तों के बीच हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। अपने ओजस्वी प्रवचनों, श्री हनुमंत भक्ति और सनातन जागरण के लिए देशभर में पूज्यनीय बागेश्वर धाम सरकार का यह आगमन कोरबा के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं माना जा रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि महाराज के चरण स्पर्श से कोरबा की पावन धरा और भी धन्य हो जाएगी।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम
इस विराट धार्मिक आयोजन का संचालन अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे यह आयोजन केवल कथा तक सीमित न रहकर समाज जागरण और लोकसेवा का अभियान बन जाएगा।

कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा इस प्रकार रहेगी—
28 मार्च – पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज का भव्य आगमन एवं स्वागत, साथ ही पंच दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ।
दिव्य श्री हनुमंत कथा के प्रथम दिवस – सफाई कर्मियों द्वारा आरती, जो समाज के सम्मान और सेवा भाव का अद्भुत संदेश देगी।
29 मार्च – अपना घर सेवा आश्रम के नवीन भवन निर्माण का संकल्प।
30 मार्च – दिव्य दरबार का भव्य आयोजन।
31 मार्च – बजरंग दल त्रिशूल दीक्षा संकल्प एवं घर वापसी कार्यक्रम।
1 अप्रैल – 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का नम: सामूहिक विवाह, जो इस आयोजन की सामाजिक ।संवेदनशीलता और सेवा भावना का सबसे पावन स्वरूप होगा
कोरबा में होगा अब तक का सबसे विशाल कथा आयोजन

कार्यक्रम के संयोजक एवं विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि यह आयोजन कोरबा में अब तक होने वाली सबसे बड़ी और सबसे भव्य कथा के रूप में इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि तैयारियों के लिए समय भले ही कम मिला, लेकिन प्रशासन के सहयोग, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और ईश्वर की कृपा से सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोरबा भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, और यही कारण है कि बागेश्वर धाम सरकार स्वयं भी भगवान श्रीराम के ननिहाल कोरबा आने को लेकर विशेष उत्साहित हैं। यह बात श्रद्धालुओं के लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में महाराज की पांचवीं कथा, कोरबा को मिला विशेष सौभाग्य
बताया गया कि छत्तीसगढ़ में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की यह पांचवीं कथा होगी, लेकिन कोरबा का यह आयोजन अपने स्वरूप, श्रद्धालुओं की संख्या और सामाजिक सरोकारों के कारण विशेष महत्व रखता है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जागरण, संगठन और सांस्कृतिक एकात्मता का विराट मंच बनने जा रहा है।
व्यवस्थाओं की भव्यता देखकर हर कोई होगा अभिभूत
इतने विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए 32 सदस्यीय कोर कमेटी लगातार दिन-रात जुटी हुई है। आयोजन समिति के अनुसार कथा आयोजन में 1 करोड़ से सवा करोड़ रुपए तक खर्च होने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कथा स्थल पर रहेंगी विशेष व्यवस्थाएं—
10 एंबुलेंस
20 वाटर टैंकर
5 फायर ब्रिगेड
नि:शक्त एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा
सुचारु यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन
श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और सेवा व्यवस्था की व्यापक तैयारी
इन व्यवस्थाओं से स्पष्ट है कि आयोजन समिति इस दिव्य कार्यक्रम को केवल भव्य ही नहीं, बल्कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सर्वसमावेशी बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
आस्था चैनल पर होगा लाइव प्रसारण
जो श्रद्धालु किसी कारणवश कथा स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी इस आध्यात्मिक महायज्ञ से जुड़ सकेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि दिव्य श्री हनुमंत कथा का लाइव प्रसारण आस्था चैनल पर किया जाएगा, जिससे देशभर के भक्त इस पावन आयोजन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री, मंत्री और जनप्रतिनिधियों को भी भेजा गया आमंत्रण
इस महाआयोजन की गरिमा को देखते हुए मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों सहित अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इससे यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है।
पत्रकार वार्ता में ये रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम से जुड़े अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें संरक्षक मंडल प्रमुख सुबोध सिंह, कार्यक्रम सचिव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषदमातृ शक्ति प्रमुख ऋतु चौरसिया, अपना घर सेवा आश्रम के राणा मुखर्जी, पवन गर्ग सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।
कोरबा तैयार, भक्त तैयार… अब बस इंतजार बागेश्वर धाम सरकार के पावन आगमन का
कोरबा की फिजाओं में अब भक्ति का स्वर गूंज रहा है। गांव-गांव, शहर-शहर, चौक-चौराहों से लेकर श्रद्धालुओं के हृदय तक एक ही नाम की चर्चा है—बागेश्वर धाम सरकार।
यह आयोजन निश्चित रूप से श्रद्धा, सनातन संस्कार, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक जागरण का ऐसा विराट पर्व सिद्ध होगा, जिसे कोरबा की जनता वर्षों तक याद रखेगी।
दिव्य श्री हनुमंत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति के माध्यम से समाज को जोड़ने, संस्कारों को सशक्त करने और सनातन चेतना को जागृत करने का अनुपम प्रयास है।

28 मार्च से 1 अप्रैल तक ग्राम ढपढप में सजने वाला यह दिव्य दरबार, कोरबा की धरती को आध्यात्मिक गौरव के नए शिखर पर स्थापित करने जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

जर्जर 437 भवनों में से 113 को मिली मंजूरी, 94 में काम ही शुरू नहीं हुआ

Published

on

कोरबा। प्रशासनिक कवायद के बाद भी स्कूलों की दशा नहीं सुधर पा रही है। 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा। हालांकि 30 अप्रैल के बाद गर्मी की छुट्टी लग जाएगी। 16 जून से स्कूलों में बच्चों की हलचल फिर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में यह समय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए काफी अहम होता है।

जिले में 437 स्कूल भवन ऐसे हैं जिनके मरम्मत की जरूरत है या फिर जर्जर हो चुके हैं। जर्जर हो चुके भवनों के स्थान पर नए भवन बनाए जाने हैं। 3 माह पहले जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए 113 प्रायमरी व मिडिल स्कूलों के भवनों को गिराकर उनके स्थान पर नए भवन बनाने की मंजूरी दे दी थी। वर्तमान स्थिति यह है कि इसमें से 19 स्कूलों की ही दशा सुधारने तेजी से काम हो रहा है, जबकि 94 स्कूल ऐसे हैं जो आज भी यथास्थिति में खड़े हैं। इसके बाद भी उन भवनों में कक्षाएं लगानी पड़ती है। जो वहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए जोखिम बने हुए हैं। मंजूरी के बाद यह उम्मीद बंधी थी कि नए सत्र में बच्चों को नया भवन मिल जाएगा पर यह संभव होता नहीं दिख रहा है।

केस-1: कटघोरा ब्लाक के गवर्नमेंट गर्ल्स प्रायमरी स्कूल छुरी, बालक प्रायमरी स्कूल भाठापारा छुरी का भवन बच्चों को बिठाने के योग्य नहीं है। पूरी तरह जर्जर हो चुके इस भवन के स्थान पर नया भवन बनाया जाना है, पर आज भी खंडहर के रूप में भवन खड़ा है।

केस-2: करतला ब्लाक के गवर्नमेंट प्रायमरी व मिडिल स्कूल केरवाद्वारी में प्रायमरी व मिडिल स्कूल भवन जर्जर हैं। भवन की छत व दीवारों से होकर बारिश का पानी कमरे में जमा हो जाता है। छत व दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। बावजूद इसके वहां कक्षाएं लगती हैं। यहां काम नहीं शुरू हो सका है।

केस-3: पाली ब्लाक के कोरबी के आश्रित मोहल्ला में संचालित गवर्नमेंट प्रायमरी स्कूल भवन में बच्चों को बिठाकर पढ़ाने की मजबूरी है। बारिश के समय वहां छुट्‌टी देनी पड़ती है। कमरे के अंदर छत का प्लास्टर गिर चुका है, जंग लगी सरिया नजर आती है। यहां भी काम कराने की जरूरत है।

जर्जर स्कूल भवनों की सूची दी जा चुकी है : उपाध्याय

जिले के जर्जर व मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की जानकारी प्रशासन द्वारा मांगी गई थी। जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ स्कूलों में काम शुरू भी हो गया है। जिन स्कूलों में काम नहीं हो रहा है उसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों को व्यवस्थित कर लिया जाएगा।

टीपी उपाध्याय, डीईओ, कोरबा

Continue Reading

कोरबा

सब स्टेशन शुरू होने से बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

Published

on

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र में पुष्पलता उद्यान के निकट 33 11 केवी क्षमता के बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। बुधवार को राज्य बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने सब स्टेशन का शुभारंभ किया। इसके बाद सब स्टेशन से चिन्हित क्षेत्र में सप्लाई शुरू हो गई है। सब स्टेशन से क्षेत्र में तीन फीडर से सप्लाई किए जाएंगे। बिजली सब स्टेशन शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही गर्मी में लोड बढ़ने पर फाल्ट आने की समस्या दूर होगी। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। शहरी क्षेत्र के पाड़ीमार जोन में सबसे अधिक बिजली उपभोक्ताओं के होने से गर्मी में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। यही कारण है कि बिजली कंपनी के प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ने लोड की स्थिति के आधार पर सीडीएफ कॉलोनी कोरबा पूर्व में सब स्टेशन स्थापित करने मुख्यालय से मंजूरी ली।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677