Connect with us

कोरबा

मजबूत नागरिक से बनता है मजबूत देश:कलेक्टर अजीत वसंत

Published

on

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद

दो मिनट का मौन रखा गया

कोरबा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पूर्व सैनिक संघ द्वारा सुभाष चौक निहारिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाए गए और कारगिल के विजय यात्रा को देश के लिए गौरवशाली बताया गया।
पूर्व सैनिक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि हमारे सैनिकों ने देश के लिए अनेक युद्ध लड़ा है। कारगिल का युद्ध मुश्किल परिस्थितियों में लड़ा जाने और दुश्मनों से मुकाबला कर विजय हासिल करने वाला युद्ध है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। इस युद्ध ने देश के हर नागरिकों को गौरवान्वित किया है।

कलेक्टर ने कहा कि अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया। हमारे जवानों द्वारा सदैव देश के लिए अपने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए पराक्रम को साबित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी शान्ति चाहते हैं। शान्ति के लिए मजबूत होना भी आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी देश वहाँ के मजबूत नागरिकों से मजबूत होता है। हमारा देश किसानों, जवानों से मजबूत है। आने वाली युवा पीढ़ी और सभी नागरिक अपनी एकजुटता और मजबूती बनाएं रखे, क्योंकि मजबूत देश ही अपने देश की सुरक्षा और शांति स्थापित कर सकता है।

कलेक्टर ने कारगिल के योद्धाओं को नमन करते हुए कहा कि हम सभी देश के उन शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनकी वजह से हम सभी सुरक्षित है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भी गौरवान्वित करने वाला बताया। कलेक्टर वसंत ने शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप जलाएं। कार्यक्रम को पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने भी संबोधित किया और शहीदों के योगदान को महान बताया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और गायक संदीप शर्मा सहित अन्य द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी मुकेश अदवालेखा, दीपक सिंह, एनसीसी के राजेन्द्र सिंह, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

497.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 27 जुलाई तक कुल 497.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 521 मिलीमीटर, अजगरबहार 355.8, भैंसमा, 438.4, करतला 447.3, बरपाली 531.9, कटघोरा 501.1 दीपका 533.2, दर्री 644.3, पाली 518.8, हरदीबाजार 417.2, पोंड़ी-उपरोड़ा 540.4, और पसान तहसील में 521.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading

कोरबा

महामाया एफपीओ बना किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार, 7 लाख के कारोबार से 1.96 करोड़ तक पहुंची सफलता की उड़ान

Published

on

कोरबा। करतला विकासखंड के नवापारा में स्थापित महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित (महामाया एफपीओ) आज इस बात का जीवंत उदाहरण बन चुकी है कि यदि किसान संगठित होकर आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन और सामूहिक विपणन को अपनाएं, तो उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय बदलाव लाया जा सकता है। नाबार्ड के सहयोग और सहकारिता विभाग के मार्गदर्शन में शुरू हुई यह पहल आज क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए नई उम्मीद और समृद्धि की कहानी बन गई है।

वर्ष 2015-16 में मात्र 7.09 लाख रुपये के कारोबार से शुरू हुई इस किसान उत्पादक संगठन ने निरंतर विकास करते हुए वर्ष 2024-25 में अपना कारोबार बढ़ाकर 1.96 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। यह उपलब्धि किसानों की एकजुटता, बेहतर प्रबंधन और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली का परिणाम है।
एफपीओ से जुड़े 882 किसानों और बड़ी संख्या में महिला सदस्यों को सामूहिक विपणन, गुणवत्तायुक्त कृषि आदान, प्रशिक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिला। पहले जहां किसान अपनी उपज स्थानीय व्यापारियों को कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर थे, वहीं अब सामूहिक विपणन के माध्यम से उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल रहा है। इससे किसानों की मोलभाव करने की क्षमता भी बढ़ी है।
महामाया एफपीओ ने केवल उपज की बिक्री तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि काजू प्रसंस्करण, कोल्ड प्रेस्ड ऑयल, आम एवं जामुन पल्प जैसी प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना कर कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन भी शुरू किया। इससे किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिले और स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन हुआ।
एफपीओ द्वारा संचालित कृषि इनपुट सेंटर के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज और दवाइयां बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। आधुनिक खेती की तकनीकों पर नियमित प्रशिक्षण से उत्पादन क्षमता बढ़ी है और खेती की लागत में कमी आई है।
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी यह संगठन उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 200 से अधिक महिलाओं को आय अर्जित करने के अवसर मिले हैं, जिससे उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है। किसानों की औसत आय में 50 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
महामाया एफपीओ आज आम, काजू, मूंगफली, जामुन, ब्लैक राइस, नींबू, तिल, सरसों सहित अनेक कृषि उत्पादों का संग्रहण और विपणन कर रहा है। शासन के सहयोग से अब 500 किलोग्राम प्रतिदिन क्षमता वाली उन्नत काजू प्रसंस्करण इकाई और 5 टन क्षमता के डीप फ्रीजर की सुविधा भी विकसित की जा रही है, जिससे उत्पादों का बेहतर भंडारण और वर्षभर विपणन संभव हो सकेगा।
महामाया एफपीओ की सफलता यह साबित करती है कि सहकारिता, आधुनिक कृषि तकनीक, मूल्य संवर्धन और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाया जा सकता है। आज यह संगठन कोरबा जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरा है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के CSEB चौकी के सामने युवक से मारपीट:वायरल VIDEO के बाद पुलिस हरकत में, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Published

on

कोरबा। कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। फाटक के पास कुछ युवकों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा और गाली-गलौज की। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फाटक के पास हुआ हंगामा, लग गया जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फाटक के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। कई युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। सड़क पर हंगामे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग लगातार हॉर्न बजाते रहे।

राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कई युवक एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं।

पीड़ित ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

मारपीट के बाद पीड़ित युवक सीधे सीएसईबी चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

वीडियो और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले में शामिल युवकों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677