Uncategorized
बाकी मोगरा के एक दुकान में चोरी, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना, पुलिस प्रशासन मौन,,,,।
चोरी का क्षेत्र अलग, चोर अज्ञात, पर चोरी का तरीका एक जैसा ” पीछे का दरवाजा तोड़ कर”
बांकी मोगरा:– थाना बाँकी मोगरा अंतर्गत ग्राम मोगरा के आत्मानंद हाई स्कूल के पास स्थित नारायण किराना स्टोर में बीती रात चोरी की घटना हुई जिसमें नगदी लगभग 6500 व दुकान में रखे सामान ले उड़े अज्ञात चोर।
बारी बारी प्रतिदिन हो रही चोरी की वारदात और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगो में मन में अब सवाल उठने लगी है कि क्या चोर पुलिस से ज्यादा चालक हो गई है, या शायद उनको पहले से ही पता होता है कि आज पुलिस इधर नहीं आएगी?
मोगरा आत्मानंद स्कूल के सामने दुकान संचालन करने वाले नारायण प्रसाद जयसवाल ने बाकी मोगरा थाना पहुंच सूचना दर्ज कराई कि मैं प्रतिदिन की तरह आज दिनांक 08 अगस्त को सुबह अपने दुकान आया जैसे ही अपने दुकान का दरवाजा खोला तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और मेरे दुकान का हीटर, चावल, अन्य समान व नगदी रकम 6500/– रुपए किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।

बाकी मोगरा पुलिस सूचना पर घटनास्थल पहुंच जायजा लिया जिसके के बाद दुकान संचालक को आश्वासन दीया है कि जल्द ही अज्ञात चोर को पकड़ कर कार्यवाही की जाएगी।
इसी क्षेत्र का चोरी एक मामला ऐसा भी :– अज्ञात चोर द्वारा एक ही दुकान में बार बार सेंध मारने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी सूचना बाकी पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई भी जाती रही है, पर प्रशासन ने अब तक किसी तरह का सुध नहीं ली गई और चोर बेखौफ आजाद घूम रहे है। इस अनदेखी को देख दुकान संचालक स्वयं अब रातों को जग कर चौकसी कर रहे है, पर इससे कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी हुई है।
• क्या पुलिस प्रशासन किसी बड़े चोरी की वारदात का प्रतीक्षा में है?
• क्या अज्ञात चोर को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
• क्या चोर पुलिस से ज्यादा ट्रेंड है?
• क्या इस क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना, आला अधिकारीयो के संज्ञान में अब तक नहीं है?
• ऐसी चोरी की घटना जिससे गरीब दुकान संचालकों की बड़ी नुकसान और जीवन यापन में बड़ी तब्दीली आ जाती है “इसका जिम्मेदार कौन?”
दुकान संचालक और क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, हम गरीबों को ऐसे घटनाओं से बहुत नुकसान होता है, और पुलिस दावा करती है कि गश्त और चौकसी पूरी रात की जाती है, तो पुलिस प्रशासन अब तक एक भी अज्ञात चोर को पकड़ने में नाकाम क्यों है,,। घटना वाली रात भी इलाके में किसी तरह की पुलिस पेट्रोलिंग न होने की बात सामने आई है।
चोरी का तरीका और हालात देख के ये अंदाजा लगाया जा सकता है की चोर कोई बड़ा गिरोह का नहीं नसे का आदि जो अपने नशे के आदि लत के लिए चोरी करता है।
संवाददाता साबीर अंसारी
Uncategorized
बाँकी मोंगरा में पेयजल संकट को लेकर विपक्षी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल संयंत्र का किया निरीक्षण; आंदोलन की दी चेतावनी
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा/बाँकी मोंगरा :– नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में कोहड़िया जल संयंत्र से होने वाली टैंपल जल आपूर्ति व्यवस्था पिछले 10 से 12 दिनों से बाधित होने पर विपक्षी पार्षदों ने गंभीर नाराजगी जताई है। इस समस्या के निराकरण की मांग को लेकर समस्त विपक्षी पार्षदों ने कोरबा कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के साथ ही पार्षदों ने कोहड़िया स्थित जल संयंत्र का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। पार्षदों ने मांग की है कि पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाए तथा दिन में कम से कम दो बार टैंपल पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुबह 3 से 4 बजे के बीच अनियमित रूप से होने वाली जल आपूर्ति को भी समय पर व्यवस्थित करने की मांग रखी गई।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जल आपूर्ति ठप या अनियमित होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का प्रभावित होना बेहद गंभीर स्थिति है। मशीनरी खराब हो सकती है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न होना चिंता का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता लगातार “आज पानी आएगा” की उम्मीद में परेशान हो रही है, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है। यदि जल्द ही समस्या का स्थायी निराकरण नहीं किया गया तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वहीं पार्षद राकेश अग्रवाल, संदीप डहरिया, राजकुमारी बंसी दास, इंद्रजीत बींझवार सहित अन्य पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि गर्मी के इस दौर में जल संकट अत्यंत गंभीर हो चुका है। यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो सभी पार्षद जनता के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान कई पार्षद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर आदिवासी समाज सड़क पर, अरदा चौक पर चक्काजाम से थमा यातायात
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा/बांकीमोंगरा। टीएमसी कंपनी से जुड़े विवाद ने अब बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। कथित जातिगत अपमान, अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने गुरुवार को बांकीमोंगरा के अरदा चौक पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया। आंदोलन के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सुबह से ही बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
चक्काजाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छोटे-बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बांकीमोंगरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी।
फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर इस आंदोलन और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। मामले से जुड़ी हर नई जानकारी पर दिव्य आकाश पत्रिका की लगातार नजर बनी हुई है।
Uncategorized
मेहनत की मिसाल बनीं अर्ची अग्रवाल, CA बनकर बढ़ाया बांकीमोंगरा और कोरबा का गौरव
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– “सपने वही पूरे होते हैं, जिनके पीछे मेहनत और हौसला दोनों हों।” इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है बांकीमोंगरा की होनहार बेटी अर्ची अग्रवाल ने। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित मई 2026 की CA फाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है।
अर्ची की इस उपलब्धि ने पूरे बांकीमोंगरा और कोरबा जिले को गौरवान्वित कर दिया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अर्ची के पिता उमेश कुमार अग्रवाल और माता सरिता अग्रवाल ने बताया कि बेटी ने शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर गंभीरता दिखाई। कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए जीवन का सबसे गर्वपूर्ण पल है।
परिवार के वरिष्ठ सदस्य पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल ने भी अर्ची की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्हें विश्वास है कि अर्ची भविष्य में अपने ज्ञान, ईमानदारी और प्रतिभा से समाज में नई पहचान बनाएंगी।
गौरतलब है कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की परीक्षा देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है। इसे उत्तीर्ण करने के लिए वर्षों की कठिन मेहनत, धैर्य, अनुशासन और मजबूत संकल्प की आवश्यकता होती है। ऐसे में अर्ची अग्रवाल की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।
बांकीमोंगरा सहित पूरे कोरबा जिले में अर्ची अग्रवाल की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी और क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को साकार करने की नई ऊर्जा देगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
