देश
अब बिहार डिप्टी सीएम के भी दो वोटर-कार्ड सामने आए:तेजस्वी बोले- या तो चुनाव आयोग ने किया फर्जीवाड़ा या विजय सिन्हा फर्जी हैं
पटना,एजेंसी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी CM विजय सिन्हा के भी दो EPIC नंबर मिले हैं। मतदाता सूची में विजय सिन्हा का लखीसराय और पटना के बांकीपुर विधानसभा के नाम से EPIC नंबर दर्ज है।दोनों में एड्रेस और उम्र अलग-अलग है। नाम और पिता का नाम एक ही है, लेकिन एक वोटर आईडी में पिता का स्व. शारदा रमन सिंह लिखा गया है।
हालांकि, डिप्टी CM ने 2020 के एफिडेविट में अपनी उम्र-54 और एड्रेस- एग्जीबिशन रोड, स्थित पुष्प बिहार अपार्टमेंट के बगल में मां भवानी शारदालय, पटना बताया था। ये एड्रेस दोनों ही वोटर आईडी कार्ड पर नहीं है।
इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तेजस्वी ने कहा- विजय कुमार सिन्हा का दो EPIC नंबर है। वो भी दो विधानसभा क्षेत्रों में, जिनमें उम्र भी अलग अलग है।’
तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दौरान ऑफिशियल वेबसाइट पर दोनों EPIC को ऑनलाइन चेक कर दिखाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली चली गई। इस पर तेजस्वी ने कहा, ‘ये वही मुख्यमंत्री जी का बिजली फ्री है क्या?
राजद की ओर से शेयर किए गए विजय सिन्हा के 2 EPIC नंबर…


तेजस्वी बोले- या तो विजय सिन्हा फर्जी या EC ने फर्जीवाड़ा किया
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जो हमलोग SIR को लेकर आरोप यही न लगा रहे हैं। या तो विजय सिन्हा ने दो जगह जाकर साइन किया होगा। या तो चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा किया है या तो बिहार का डिप्टी CM फर्जी हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘चुनाव आयोग से हमलोग निष्पक्षता और ट्रांसपेरेंसी की बात कर रहे हैं। तेजस्वी के ऊपर मीडिया ट्रायल हुआ। दिल्ली में बैठकर लोग मुझे जेल भेज रहे थे। 7 अगस्त की शाम मुझे EC की ओर से नोटिस आया। हमने अगले दिन 8 तारीख को जवाब दिया।
चुनाव आयोग ने मुझे स्पीड पोस्ट से नोटिस भेजा तो मैने भी स्पीड पोस्ट से ही नोटिस भेजा। क्या पटना जिला प्रशासन और लखीसराय जिला प्रशासन डिप्टी CM विजय सिन्हा को नोटिस भेजेगा।
बीजेपी के कहने पर सब कुछ नहीं चलेगा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त को नियंत्रण देता हूं। वो हमारे विधानसभा क्षेत्र में आए और देखें बाढ़ के क्या हालत है। दिल्ली में बैठकर बीजेपी के कहने पर सब कुछ नहीं चलेगा। पोस्ट ऑफिस बनकर नहीं चलेगा।’
SIR के जरिए 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए है, उसका डिटेल्स जनता के सामने रखिए। 22 लाख मृत पाए गए तो क्या हर केस में मृत्यु प्रमाण पत्र लिया गया है। सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।’

कांग्रेस बोली- डिप्टी CM ने लखीसराय और बांकीपुर विधानसभा से SIR फॉर्म भरा
कांग्रेस का आरोप है कि डिप्टी CM ने लखीसराय और बांकीपुर विधानसभा से SIR फॉर्म भरा है। इसके बाद दोनों जगह ड्राफ्ट में उनका नाम भी आ गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे ‘चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर खतरा’ बताते हुए आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
विजय सिन्हा के EPIC कार्ड की हकीकत
2025 के वोटर पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में डिप्टी CM विजय सिन्हा के नाम से एक कार्ड लखीसराय में दिखाया जा रहा है। जिसका EPIC कार्ड नंबर है- IAF 39393370 है। उम्र 57, पिता का नाम- शारदा रमन सिंह बताया गया है। इस कार्ड का सीरियल नंबर 274 है।
वहीं, दूसरा कार्ड पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में दिखाई पड़ रहा है। इसमें नाम- विजय कुमार सिन्हा, पिता का नाम- स्व. शारदा रमन सिंह, लेकिन इसमें उम्र 60 साल लिखी है। इस कार्ड का EPIC नंबर- AFS0853341 है और सीरियल नंबर 767 है।
5 अगस्त को वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर आवेदन दिया: विजय सिन्हा
राजद और कांग्रेस के उठाए सवाल पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मेरा नाम पूरे परिवार के साथ था। अप्रैल 2024 में मैने लखीसराय में अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए आवेदन किया। उसी समय पटना में नाम हटाने का भी आवेदन किया था।’
‘लेकिन मेरा नाम पटना से नहीं हटा। SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मालूम पड़ा कि मेरा नाम दो जगह है तो पटना से नाम हटवाने के लिए BLO को 5 अगस्त को आवेदन दिया है।’
कांग्रेस की ओर से जारी डिप्टी CM के दो EPIC नंबर


बिहार कांग्रेस ने उठाए सवाल
बिहार कांग्रेस ने डिप्टी CM के दो EPIC नंबर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने X पर लिखा, ‘अगर उपमुख्यमंत्री के नाम से दो निर्वाचन कार्ड दर्ज हैं, तो यह चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए।’
कांग्रेस ने आगे लिखा, ‘क्या चुनाव आयोग के नियम सिर्फ दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों के लिए हैं, भाजपाइयों के लिए नहीं? यह फ्रॉड भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ का नतीजा है।’
‘इसी तरह ये लोग पूरे देश में भाजपाइयों को दोहरी–तिहरी नागरिकता दे रहे हैं. कहीं एक पत्ते पर 80-80 वोट डल रहे हैं, तो कहीं एक व्यक्ति 4-4 बार वोट दे रहा है।’

रोहिणी बोलीं- चुनाव आयोग को ये नहीं दिखेगा
डिप्टी CM के दो EPIC नंबर सामने आने के बाद रोहिणी आचार्य ने X पर लिखा, ‘चुनाव आयोग को ये नहीं दिखेगा, दिखेगा भी कैसे” जिनके लिए आयोग की निष्ठा है, उनसे ही जुड़ी ये बात है।’
‘वैसे जवाब कौन देगा, वो या चुनाव आयोग? गलती किसकी है- आयोग की या विपक्ष से जुड़ी किसी भी बात पर बेवजह, बिना कुछ जाने-समझे-परखे फटे ढोल की तरह बजने वालाो की? अब भाजपा वाले शोर क्यों नहीं मचा रहे।’
देश
PM मोदी के काशी दौरे की तैयारी: आज वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी, 6500 करोड़ की सौगातों और सिग्नेचर ब्रिज पर लगेगी अंतिम मुहर
वाराणसी,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को काशी दौरा संभावित है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन की तैयारियों को लेकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। बैठक के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास और लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अगले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। बरेका में होने वाले नारी शक्ति महोत्सव और जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। शाम के समय बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा हाल से लेकर सूर्य सरोवर और सभा स्थल की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर के कई हिस्सों में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर मार्गों को खाली कराया जा रहा है। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को 6500 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें मुख्य रूप से गंगा नदी पर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा। हालांकि, अंतिम सूची अभी जारी नहीं की गई है।
देश
Bengal Assembly elections: कोई नहीं चाहता कि बंगाल में भाजपा बनाए सरकार, ममता का दावा फिर लौटेगी TMC
पूर्ब मेदिनीपुर,एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता में आएगी और कोई नहीं चाहता कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाए।

बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी बीजेपी
पूर्ब मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि केंद्र से भाजपा नीत राजग सरकार को हटाने के लिए सब साथ में आएं। उन्होंने कहा, ”भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी।
दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगी तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। हम 2026 में ही दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगे।” तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पिछले एक महीने से पश्चिम बंगाल का गहन दौरा कर रही हैं और इस अवधि में ”मैं समझ गई कि जनता क्या चाहती है, यह साफ है कि कोई भी भाजपा को नहीं चाहता। तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा द्वारा जारी ‘आरोपपत्र’ पर उसे आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी हल्दिया डॉक कॉम्प्लैक्स और उससे लगे औद्योगिक क्षेत्र में ‘कट-मनी’ लेने के लिए भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हैं।
आरोप प्रत्यारोप को दौर जारी
बनर्जी ने कहा, ”आपने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया, मैं भी भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हूं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल सरकार के खिलाफ एक आरोपपत्र जारी करते हुए 28 मार्च को राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
देश
खड़गे के बयान पर हमलावार हुई BJP: तरुण चुग बोले- PM मोदी को “Terrorist” कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान
नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर बीजेपी नेता तरुण चुग ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए “Terrorist” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना राजनीतिक मतभेद नहीं, बल्कि लोकतंत्र और 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का अपमान है।

उन्होंने कहा कि दिशाहीनता और घटिया मानसिकता के ग्रसित कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान निम्नस्तरीय, घृणित और राष्ट्रविरोधी है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि देश की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। जिसे देश की जनता कताई बर्दाश्त नहीं करेगी।
हालांकि इस बयान को लेकर जहां बीजेपी कांग्रेस पर हमलावार है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सफाई दी है। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को ‘आतंकित’ कर रहे हैं। खरगे ने कहा, ”वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (शब्दश:) आतंकवादी हैं। इसे आतंकित करना… वह अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ”भाजपा कार्यालय का एक्सटेंशन” बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक लोगों को डराने-धमकाने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। खरगे ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह दावा करके जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने तर्क दिया, ”अगर वह सच में इसे लागू करना चाहते हैं, तो वह मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकते हैं। वह इसे क्यों नहीं दे रहे हैं?’
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
