Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : आज हम पते में जिस ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल की ही देन – मुख्यमंत्री साय

Published

on

भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

श्रद्धेय अटल जी
भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर। आज हम छत्तीसगढ़वासी अपने पते में जिस “छत्तीसगढ़” शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल की ही देन है। वे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अवंती विहार चौक पर आयोजित माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका पुण्य स्मरण किया। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। सभी लोग उनके भाषण के कायल होते थे। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने 25 सप्ताह तक चलने वाले छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के ‘रजत महोत्सव’ का शुभारंभ किया है। आज यदि हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, तो यह स्वर्गीय श्री अटल की ही देन है। इस 25 सप्ताह में सभी विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। हमने उनकी स्मृति में इस वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया है, जिसके तहत अधोसंरचना विकास में तेजी लाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल जी ने जिस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उन उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए हमारा राज्य तेजी से तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। इन 25 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि हमने अगले 25 वर्षों में विकसित राज्य बनने की न केवल संकल्पना की है, बल्कि इसे पूरा करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ रोडमैप भी तैयार किया है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि जब स्वर्गीय श्री अटल तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, उस समय मैं सांसद के रूप में निर्वाचित हुआ। मैंने संसद में स्वर्गीय श्री अटल के व्याख्यान सुने हैं। लोकसभा में उनके संबोधन का हम सब इंतजार करते थे। उनका चुटीला अंदाज, बेबाकी और अपनी बात रखने की कला सबका मन मोह लेती थी। जब छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी बिल संसद में प्रस्तुत हुआ, उस चर्चा को भी मुझे श्रोता के रूप में सुनने का अवसर मिला। उस समय हमारे राज्य से राज्यसभा सांसद स्वर्गीय लखी राम अग्रवाल एवं स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने भी अपनी बात संसद में रखी।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल ने हमें सिखाया कि सिद्धांतों पर हमेशा दृढ़ रहना चाहिए। वे सिद्धांत एवं मूल्यों की राजनीति को ही महत्व देते थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल का जीवन इस बात का प्रमाण है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि संवाद, सहमति और संवेदना की कला भी है। उनकी वाणी आज भी हमारी धड़कनों में गूंजती है। 

कार्यक्रम को विधायक पुरंदर मिश्रा एवं राज्य खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर किशोर महानंद, जयंती पटेल, अवंती विहार व्यापारी संघ के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

SECL गेवरा क्षेत्र में मुआवजे के लिए हाहाकार, बेघर हुए ग्रामीणों ने दी अनिश्चितकालीन धरना और उग्र आंदोलन की चेतावनी

Published

on

​कोरबा/गेवरा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमगांव के भू-विस्थापितों ने मुआवजा भुगतान में हो रही देरी और प्रबंधन की संवेदनहीनता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वर्षों पहले जमीन और मकान अधिग्रहित किए जाने के बावजूद आज भी दर्जनों परिवार अपनी जायज राशि के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं ।

​प्रमुख मुद्दे और विस्थापितों का दर्द

​विभिन्न आवेदनों के माध्यम से विस्थापितों ने अपनी व्यथा सामने रखी है:-
भुगतान में अकारण देरी:- ललित कुमार जैसे प्रभावितों का कहना है कि उनकी संपत्तियों का अर्जन हो चुका है, लेकिन पिछले 6 महीनों से मुआवजे की राशि बिलासपुर मुख्यालय स्तर पर अकारण रोकी गई है। इससे परिवारों के सामने भरण-पोषण और आर्थिक संकट की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है ।
न्याय के लिए पिता का संघर्ष:- ग्राम अमगांव के ही जोहनराम निर्मलकर ने बताया कि उनकी दिवंगत पुत्री स्व. लता के नाम पर निर्धारित मुआवजा राशि 3 साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिली है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वे 11 अप्रैल 2026 से अपने पूरे परिवार के साथ मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे ।
रोहिदास मोहल्ला के साथ भेदभाव का आरोप:- ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला निवासी बसंती चैतराम समरू और अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पूरे गांव का पुनर्वास और मुआवजा हो चुका है। लेकिन दलित वर्ग के इस समूह को जानबूझकर उपेक्षित रखा जा रहा है 2023 में मूल्यांकन होने के बावजूद उन्हें आज तक लाभ नहीं मिला है ।

आर-पार की लड़ाई का ऐलान

​विस्थापितों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रबंधन का रवैया न केवल संवेदनहीन है, बल्कि अन्यायपूर्ण भी है।कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी राशि रोकना उनकी मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रहा है ।

​हमने बार-बार गुहार लगाई, लेकिन प्रबंधन की उदासीनता खत्म नहीं हो रही। अब हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है, यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो होने वाले उग्र आंदोलन और किसी भी अप्रिय स्थिति की समस्त जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी ।

प्रभावित ग्रामीण ललित कुमार जोहनराम व अन्य
​विस्थापितों ने अपनी शिकायतों की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली और पुलिस प्रशासन को भी भेज दी है। अब देखना यह है कि प्रशासन और SECL प्रबंधन इन गरीबों की सुध लेता है या आंदोलन की आग और भड़कती है ।

johan ram
rohidas mohlla
Continue Reading

कोरबा

कांग्रेसी पार्षदों ने किया बुधवारी बाजार नाली निर्माण का निरीक्षण, अनियमितता पर उठाए सवाल

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पार्षद रविसिंह चंदेल, नारायण कुर्रे, बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, डॉ. गोपाल कुर्रे आदि ने बुधवारी बाजार के पास निर्माण कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अनेकों अनियमितता पाई गई । 

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने सवाल उठाया कि बुधवारी बाजार के पास लोहे का ग्रिल लगाकर थर्मोप्‍लास्‍ट (नो पार्किंग) लगाया गया है, वहीं नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है । इस पर कृपाराम साहु ने कहा कि शीघ्र ही यहॉं गौरव पथ बनना है, जो प्रक्रिया में है। गौरव पथ के निर्माण के समय यहॉं लगे लोहे के ग्रील, थर्मोप्‍लास्‍ट और नाली का टूटना लगभग तय है । ऐसे में जनता के पैसे का दुरूपयोग किस लिए यह समझ से परे है । 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि कोरबा नगर निगम में पिछले 10 वर्षों से ईंट से नाली निर्माण बंद है । पिछले 2 कार्यकाल के दौरान कोरबा निगम क्षेत्र में जितने भी नालियों का निर्माण हुआ, वह सब सीमेंट, छड़, क्रांक्रिट से हुआ है लेकिन बुधवारी बाजार में जल्‍दबाजी में राखड़ ईंट से नाली का निर्माण कराया जा रहा है, इस निर्माण से कमीशनखोरी की बू आ रही है । कांग्रेस के विपक्ष के पार्षदगण इस मामले की जांच कर जिम्‍मेदारों पर कार्यवाई की मांग किया है । 

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने दी गुड फ्राइडे की बधाई एवं शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुड फ्राइडे पर्व के पवत्रि अवसर पर कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आज का दिन प्रभु यीशु के त्‍याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके अपार प्रेम को याद करने का दिन है । यह दिन आत्‍म चिंतन और प्रार्थना का दिन है । प्रभु  यीशु ने मानव जाति के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है । 

श्री अग्रवाल ने प्रभु यीशु मसीह से कोरबावासियों के जीवन में सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, उन्‍नति तथा दीर्घायु के लिए प्रार्थना किया है । यह पवित्र पर्व हम सबके जीवन में खुशी, आशा, प्रेम, करूणा और दया रोशन करें । 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677