Connect with us

छत्तीसगढ़

बाप-बेटों ने मिलकर लोगों से 50 करोड़ ठगे:शेयर मार्केट में 10% मुनाफे का झांसा, बिलासपुर और कवर्धा में जमीन और कारें खरीदी

Published

on

कबीरधाम,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने मंगलवार को शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट​​​​​​ के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाप-बेटे हैं। इन्होंने निवेशकों को हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफे और एक साल बाद मूलधन लौटाने का लालच देकर प्रदेश भर में 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 30 अक्टूबर 2024 को शिव सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD. निवेश किंग कंपनी के संचालकों ने उसे धोखाधड़ी का शिकार बनाया। शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने धर्मेश धुर्वे, यतीन्द्र धुर्वे और नारायण प्रसाद धुर्वे को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने धर्मेश धुर्वे, यतीन्द्र धुर्वे और नारायण प्रसाद धुर्वे को गिरफ्तार किया।

कवर्धा जिले में ही 1 करोड़ 39 लाख की ठगी

19 अगस्त 2025 को पुलिस ने धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे ​​​​​​(29) और नारायण प्रसाद धुर्वे (56) को गिरफ्तार किया। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने केवल कवर्धा जिले में ही 1 करोड़ 39 लाख और बाकी जिलों में 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है।

ठगी के पैसों से जमीन और कार खरीदी

जांच में खुलासा हुआ कि, आरोपियों ने इस रकम से बिलासपुर में 57 लाख और कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख की जमीन खरीदी है। इसके अलावा 2 गाड़ियां भी खरीदी है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दस्तावेज, कार जब्त

इस मामले में डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि, लगातार कई दिनों तक दस्तावेजों की जांच, तकनीकी विश्लेषण और कई जिलों में दबिश के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद उनके ठिकानों से ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और महत्वपूर्ण सबूत भी जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

Published

on

दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित

कोरबा 27 अगस्त 2026। पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 05 नवम्बर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक सिंह कंवर ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य उन्मेद सिंह के समक्ष  05 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 06 नवम्बर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा

Continue Reading

कोरबा

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

Published

on

कोरबा, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर 09 नवंबर 2026, सोमवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश के क्रम में कोरबा जिले के स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिले में 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 09 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके परिप्रेक्ष्य में कोरबा जिले के लिए पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

30 एवं 31 को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी रायगढ़ में: डॉ. गजेंद्र तिवारी आमंत्रित

Published

on

कोरबा/पाली। विश्व हिन्दी अधिष्ठान अंतर्गत केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली का पत्र, दिनांक 17.09.2026, सहित नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ का पत्र, दिनांक 30.09.2026 के अनुसार 21वीं सदी का हिन्दी साहित्य:विविध परिदृश्य विषयक सहित नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ परिसर में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय आयोजन प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होगा।
उक्त संगोष्ठी में वक्ता/सत्र समीक्षक के रूप में कोरबा के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पाली के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र तिवारी को आमंत्रित किया गया है।
इस आशय का पत्र अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक मीनकेतन प्रधान ने डॉ. गजेन्द्र तिवारी को पे्रषित किया है और फोन कर भी उन्हें आमंत्रित किया। डॉ. तिवारी इस दो दिवसीय संगोष्ठी में अपना वक्तव्य देंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677