Connect with us

छत्तीसगढ़

बाप-बेटों ने मिलकर लोगों से 50 करोड़ ठगे:शेयर मार्केट में 10% मुनाफे का झांसा, बिलासपुर और कवर्धा में जमीन और कारें खरीदी

Published

on

कबीरधाम,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने मंगलवार को शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट​​​​​​ के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाप-बेटे हैं। इन्होंने निवेशकों को हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफे और एक साल बाद मूलधन लौटाने का लालच देकर प्रदेश भर में 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 30 अक्टूबर 2024 को शिव सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD. निवेश किंग कंपनी के संचालकों ने उसे धोखाधड़ी का शिकार बनाया। शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने धर्मेश धुर्वे, यतीन्द्र धुर्वे और नारायण प्रसाद धुर्वे को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने धर्मेश धुर्वे, यतीन्द्र धुर्वे और नारायण प्रसाद धुर्वे को गिरफ्तार किया।

कवर्धा जिले में ही 1 करोड़ 39 लाख की ठगी

19 अगस्त 2025 को पुलिस ने धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे ​​​​​​(29) और नारायण प्रसाद धुर्वे (56) को गिरफ्तार किया। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने केवल कवर्धा जिले में ही 1 करोड़ 39 लाख और बाकी जिलों में 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है।

ठगी के पैसों से जमीन और कार खरीदी

जांच में खुलासा हुआ कि, आरोपियों ने इस रकम से बिलासपुर में 57 लाख और कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख की जमीन खरीदी है। इसके अलावा 2 गाड़ियां भी खरीदी है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दस्तावेज, कार जब्त

इस मामले में डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि, लगातार कई दिनों तक दस्तावेजों की जांच, तकनीकी विश्लेषण और कई जिलों में दबिश के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद उनके ठिकानों से ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और महत्वपूर्ण सबूत भी जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपना

Published

on

कभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत

कोरबा, 29 अक्टूबर 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से मिलने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि का उपयोग कर महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं। कोरबा जिले के राजीव नगर, दर्री निवासी श्रीमती भगवती निर्मलकर इसकी प्रेरक मिसाल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती निर्मलकर को हर माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने इस राशि को धीरे-धीरे बचाकर अपना किराना व्यवसाय शुरू किया। इससे उन्हें आय का एक नया साधन मिला है और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिल रही है।
श्रीमती निर्मलकर बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव आया है। अपना व्यवसाय शुरू करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक योगदान दे पा रही हैं। अब उनकी इच्छा अपने किराना व्यवसाय को और आगे बढ़ाने की है।
श्रीमती भगवती निर्मलकर ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके अनुसार, योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें बचत करने, व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

Continue Reading

कोरबा

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी

Published

on

भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 बोलीदारों ने लिया भाग

कोरबा, 29 अक्टूबर 2026। कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा (खनिज शाखा) द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत जिले की तीन रेत खदानों-भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा की नीलामी प्रक्रिया दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को संपन्न की गई।
उक्त रेत खदानों के लिए दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को निविदा आमंत्रण सूचना (छप्ज्) जारी की गई थी। नीलामी की प्रक्रिया डैज्ब् पोर्टल के माध्यम से रिवर्स ऑक्शन पद्धति से संपन्न कराई गई। निर्धारित सीलिंग प्राइस रू.200 के विरुद्ध न्यूनतम बोली राशि रू.50 प्रस्तुत किए जाने के फलस्वरूप पात्र बोलीदारों के मध्य पोर्टल के माध्यम से लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत तीनों रेत खदानों के लिए अधिमानी बोलीदार घोषित किए गए।

भिलाईखुर्द रेत खदान की नीलामी में कुल 115 बोलीदारों ने भाग लिया। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आशीष कुमार गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक 2, बाजारपारा, कोटमीकला, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।
इसी प्रकार, कुदमुरा-2 रेत खदान की नीलामी में कुल 241 बोलीदारों ने भाग लिया। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से हरजिंदर सिंह, निवासी गढ़फुलझर, बसना, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।
चारपारा रेत खदान की नीलामी में कुल 132 बोलीदारों ने भाग लिया। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से जुगेश्वर बाग, निवासी पलसापाली, महासमुंद-अंकोरी क्षेत्र, छत्तीसगढ़ को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।
इस प्रकार जिले की तीनों रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया में कुल 488 बोलीदारों ने भाग लिया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डैज्ब् पोर्टल के माध्यम से रिवर्स ऑक्शन एवं लॉटरी के जरिए अधिमानी बोलीदारों का चयन किया गया।
खनिज विभाग द्वारा नीलामी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराया गया।  खदानों का संचालन संबंधित नियमों, स्वीकृत अनुमति एवं निर्धारित शर्तों के अधीन ही किया जा सकेगा।

Continue Reading

कोरबा

पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

Published

on

दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित

कोरबा 27 अगस्त 2026। पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 05 नवम्बर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक सिंह कंवर ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य उन्मेद सिंह के समक्ष  05 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 06 नवम्बर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677