Connect with us

छत्तीसगढ़

बस्तर में 2 लोगों का कुल्हाड़ी से गला काटा:बीजापुर में घसीटकर ले गए नक्सली, दंतेवाड़ा में भी मर्डर, शांति-वार्ता लेटर के बीच डबल वारदात

Published

on

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में नक्सली और सरकार के बीच बातचीत को लेकर चर्चा है, लेकिन इन सबके बीच बीजापुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण का कुल्हाड़ी से गला काट दिया। घर में घुसकर ग्रामीण की हत्या की है। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है।

वहीं दूसरी वारदात दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र की है। एक शख्स की नक्सली पैटर्न में हत्या की गई है। कुछ साल पहले नक्सलियों ने बेटे की हत्या की थी। अब उसी पैटर्न पर पिता की भी हत्या हुई है। घर से थोड़ी दूर में खून से सनी लाश मिली है।

शख्स की हत्या नक्सलियों के पैटर्न पर हत्या हुई है, लेकिन जमीन विवाद की भी बात भी सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। राज्य गठन के बाद से 25 साल में बस्तर के अलग-अलग जिलों में 1820 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई है। वहीं इसी साल 10 शिक्षादूतों को कुल्हाड़ी से काटा गया।

बीजापुर में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर ग्रामीण की हत्या कर दी। (AI जनरेटेड फोटो)

बीजापुर में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से गला काटकर ग्रामीण की हत्या कर दी। (AI जनरेटेड फोटो)

पहली वारदात- बीजापुर में घर से घसीटकर ले गए, फिर मार डाला

पहली वारदात ​​​बीजापुर के जांगला थाना क्षेत्र के बेंचरम की है। मंगलवार (16 सितंबर) की रात हथियारबंद नक्सली ग्राम बेंचरम पहुंचे। इस वक्त दशरू राम ओयाम (36) घर पर था। नक्सलियों ने ग्रामीण को घर से घसीटकर बाहर निकाला, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला।

मर्डर के बाद लाश को बाहर ही फेंककर भाग गए। परिजनों ने हत्या की सूचना जांगला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस मामले में मर्ग और अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

हथियारबंद नक्सली आधीरात बेंचरम गांव आए थे। एक ग्रामीण को घसीटकर ले गए। फिर हत्या की। (IA जनरेटेड फोटो)

हथियारबंद नक्सली आधीरात बेंचरम गांव आए थे। एक ग्रामीण को घसीटकर ले गए। फिर हत्या की। (IA जनरेटेड फोटो)

दूसरी वारदात- दंतेवाड़ा में भी गला काटकर हत्या

दूसरी वारदात दंतेवाड़ा जिले के नीलावाया गांव की है। पटेलपारा का रहने वाला बंडी कोर्राम (55) अपने किसी परिचित के साथ घर से बाहर गया हुआ था। रात में उसके परिचित ने घर के पास छोड़ दिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हत्या हो गई। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

परिजनों के मुताबिक जब बंडी अपने घर नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। कुछ देर बाद बंडी की लाश घर के पास मिली। गांव वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बंडी कोर्राम की हत्या के बाद परिजन लाश से लिपटकर रो रहे।

बंडी कोर्राम की हत्या के बाद परिजन लाश से लिपटकर रो रहे।

पहले नक्सलियों ने बेटे को मार डाला था

बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नक्सलियों ने मृतक के बेटे की हत्या कर दी थी। वहीं अब पुलिस आपसी रंजिश और नक्सल एंगल दोनों तरह से मामले की जांच कर रही है। हालांकि ASP आरके बर्मन ने नक्सल वारदात से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि, आपसी रंजिश की वजह से हत्या हुई है। जांच जारी है।

एक साल में 10 शिक्षादूतों की नक्सलियों ने की हत्या

बस्तर में नक्सलियों ने एक साल में 10 शिक्षादूतों की हत्या की है। इसमें बीजापुर में 5, सुकमा में 3 और नारायणपुर में 2 को मिलाकर 10 शामिल हैं। नक्सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से गला रेता। आदिवासी अंचल में शिक्षा की लौ जलाने वालों की हत्या की।

25 साल में 1821 लोगों की हत्या

बता दें कि, नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक यानी पिछले 25 सालों में बस्तर के अलग-अलग जिलों में कुल 1821 लोगों की हत्या की है। इनमें आम नागरिक समेत जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा हत्या बीजापुर जिले में ही हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रामनवमी की शुभकामनाएं दी पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने

Published

on

कोरबा। कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संचालक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के डायरेक्टर, द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कोरबा सहित पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

लायन अग्रवाल ने रामनवमी पर शुभता का संदेश देते हुए कहा है कि रामनवमी वह एतिहासिक दिन है, जब समाज में आदर्श स्थापना एवं जनता के प्रति राजा के कर्त्तव्यों का संदेश देने के लिए भगवान बिष्णु ने सातवें अवतार के रूप में भगवान राम के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए और किस तरह भगवान राम ने अपने माता-पिता के वचनों को पूरा करने के लिए सत्ता त्याग कर 14 वर्ष वनवास काटा। राम त्याग, परोपकार और मानव कल्याण के प्रतीक थे। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए था और वे भारत की संस्कृति थे। भगवान राम का जन्म ही समस्त चर-अचर और विश्व कल्याण के लिए था। रामनवमी उस महापर्व का नाम है, जब हम भगवान राम के आदर्शों का कुछ अंश अपने जीवन में उतारें और क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इसी में ही रामनवमी की सार्थकता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

LIC को आयकर विभाग का बड़ा झटका, ₹7,000 करोड़ से ज्यादा की डिमांड

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बड़ा डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें टैक्स और ब्याज शामिल है। इस आदेश के तहत कंपनी से रू.6,146.71 करोड़ आयकर और रू.953.25 करोड़ ब्याज सहित कुल रू.7,099 करोड़ से अधिक की मांग की गई है। 

किन कारणों से बनी इतनी बड़ी डिमांड?

कंपनी के अनुसार, आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने आकलन के दौरान कुछ मदों को आय में शामिल किया और कई दावों को अस्वीकार कर दिया, जिससे टैक्स देनदारी बढ़ गई। इसमें अंतरिम बोनस को आय में जोड़ना, ‘जीवन सुरक्षा फंड’ से हुए नुकसान को शामिल करना, निगेटिव रिजर्व को आय मानना, धारा 80M के तहत क्लेम किए गए डिडक्शन को खारिज करना और TDS देरी से जमा करने पर ब्याज को अस्वीकार करना जैसे कारण शामिल हैं।

आदेश को चुनौती दे सकती है LIC

LIC ने संकेत दिया है कि वह इस डिमांड ऑर्डर को आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष चुनौती दे सकती है। कंपनी का कहना है कि इस आदेश का असर केवल बताई गई टैक्स और ब्याज राशि तक सीमित है और इसके नियमित कारोबार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

शेयर पर रहेगी नजर

बाजार की नजर अब कंपनी के शेयर पर बनी हुई है, जो 25 मार्च को बीएसई पर रू.780.60 पर बंद हुआ था, जबकि 26 मार्च को रामनवमी के कारण बाजार बंद रहा।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में

Published

on

कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677