कोरबा। मंगलवार 07 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के बीच रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने चिर्रा-श्यांग मार्ग का भूमिपूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना है और यह तभी संभव है जब हम साथ मिलकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हों। उन्होंने कहा कि 50 साल में पहली बार उनकी पहल पर कलेक्टर ने 186.90 करोड़ की स्वीकृति दी है, ताकि पिछड़ा हुआ रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की किरण पहुंच सके। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमारी पहल और प्रयास जारी रहेगा।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। विधायक फूल सिंह राठिया के अथक प्रयासों से जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 186 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की राशि के 640 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। विकास कार्यों की शुरुआत चिर्रा-श्यांग मार्ग के भूमि पूजन के साथ की गई, जिसका विधिवत शुभारंभ विधायक राठिया ने पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर लगभग 30 ग्रामों के लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि “पिछले 50 वर्षों में जो नहीं हुआ, वह आज हमारे विधायक के कार्यकाल में संभव हुआ है।”
यह विधानसभा क्षेत्र मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति बहुल है और वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझता रहा है। अब डीएमएफ मद से स्वीकृत परियोजनाओं के तहत सड़क, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, पीडीएस गोदाम, छात्रावास, आवासीय भवन और सीसी रोड निर्माण जैसे कार्य तेजी से आरंभ किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का एक अलग पहचान है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग निवास करते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र और करतला ब्लॉक के गाँव सम्मिलित है। दशकों से इस विधानसभा अंतर्गत अनेक गांवों में विकास की दरकार थी। सड़क, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, उपार्जन केंद्र गोदाम निर्माण, पंचायत भवन सहित कई ऐसी मांगे थीं, जो ग्रामीणों के लिए जरूरी होने के साथ ही उन्हें विकास की राह में जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार भी था। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से आई मांगों के आधार पर यहाँ न सिर्फ कार्यों की स्वीकृति मिली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्यों को पूरा करने की दिशा में भी सतत प्रयास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन के निर्देश पर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 640 कार्यों के लिए 186 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। विगत डेढ़ वर्ष के मध्य रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत होने से जहाँ कई दशकों से बहुप्रतीक्षित चिर्रा-श्यांग की माँग पूरी होगी वही वनांचल के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क मिल पायेगा। 86 सीसी रोड निर्माण, 134 नए आंगनबाड़ी भवन, 60 नवीन प्राथमिक शाला भवन, 32 नवीन माध्यमिक शाला भवन, 11 हायर सेकंडरी स्कूल हेतु नवीन भवन, 27 स्वास्थ्य केंद्रों में नवीन भवन,आवासीय भवन, अहाता निर्माण, 33 स्कूलों में अहाता निर्माण, 55 पीडीएस सह गोदाम निर्माण, 19 नवीन पंचायत भवन, 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवनों का निर्माण, 11 उपार्जन केंद्रों में 150 मैट्रिक टन का गोदाम निर्माण, छात्रावास भवन सहित अतरिक्त कक्ष, शिक्षको के ठहरने के लिए रेसिडेंशियल हॉस्टल, अधीक्षक आवास, धान चबूतरा निर्माण सहित अन्य बड़े कार्य शामिल है। इसके साथ ही झगरहा-कोरकोमा-पसरखेत-चचिया मार्ग, भालूसटका-रिसदी बायपास मार्ग, सीलीभूडू-कुदरीचिंगार मार्ग का मजबूतीकरण, उन्नतिकरण, सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा से मालीकछार तक सड़क, गिधौरी चारपारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ओझायाइन से रामपुर तक पहुँच मार्ग सहित अन्य मार्गों के लिए भी डीएमएफ से राशि स्वीकृत कर श्री अजीत वसंत कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की राह में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। डीएमएफ से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत डेढ़ वर्ष में 186 करोड़ 90 लाख 24 हजार 643 रूपये की लागत से 634 विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें नौ करोड़ 35 लाख 44 हजार रूपये की लागत से कुदमुरा से श्यांग मार्ग का निर्माण कार्य, दो करोड़ 59 लाख 81 हजार रूपये की लागत से ग्राम अमलडीहा से मालीकछार पहूंच मार्ग निर्माण कार्य, दो करोड़ 86 लाख 58 हजार रूपये की लागत से ग्राम अमलडीहा से मालीकछार सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य, एक करोड़ 51 लाख 75 हजार 200 रूपये की लागत से विकासखण्ड कोरबा में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नाश्ता, एक करोड़ 59 लाख 83 हजार 160 रूपये की लागत से विकासखण्ड करतला में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नाश्ता प्रदाय, एक करोड़ 21 लाख की लागत से महाविद्यालय उमरेली में विभिन्न निर्माण कार्य,, 32 लाख 60 हजार रूपये की लागत से स्वसहायता समूह हेतु प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण, सात करोड़ 73 लाख 53 हजार 700 रूपये की लागत से गिधौरी चारपारा मार्ग में पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य, दो करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये की लागत से ओझायाईन से रामपुर पहुॅच मार्ग, आठ करोड़ आठ लाख 55 हजार रूपये की लागत से रामपुर से सिरली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 29 करोड़ 80 लाख 75 हजार रूपये की लागत से कोरबा के झगरहा कोरकोमा पसरखेत चचिया मार्ग, एक करोड़ 58 लाख 11 हजार रूपये की लागत से मुडापारा दादर से भालूसटका होते हुए रिस्दी बायपास मार्ग निर्माण कार्य, चार करोड़ 38 लाख 83 हजार रूपये की लागत से सीलीभुडु कुदरीचिंगार मार्ग का मजबूतीकरण एवं उन्नतीकरण कार्य, दो करोड़ 61 लाख 93 हजार 376 रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड करतला में संचालित शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नास्ता प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव, तीन करोड़ 73 लाख सात हजार 460 रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड कोरबा में संचालित शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नास्ता प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव, 35 लाख 70 हजार रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड करतला में संचालित शा. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नाश्ता एवं मध्यान्ह पकाने हेतु प्रदाय गैस सिलेण्डर के रिफलिंग हेतु प्रस्ताव, 68 लाख 90 हजार रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड कोरबा में संचालित शा. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नाश्ता एवं मध्यान्ह पकाने हेतु प्रदाय गैस सिलेण्डर के रिफलिंग हेतु प्रस्ताव, 96 लाख रूपये की लागत से 08 अधीक्षक आवास गृह निर्माण कार्य, दो करोड़ 19 लाख 67 हजार रूपये की लागत से 11 उपार्जन केन्द्र गोदाम निर्माण कार्य 150 मैट्रिक टन, 15 लाख 29 हजार रूपये की लागत से 04 स्कूल में शौचालय निर्माण कार्य, तीन करोड़ 09 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 33 स्कूल में अहाता निर्माण, तीन करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये की लागत से स्कूल शिक्षकों के 08 रेसिडेन्शियल हॉस्टल का निर्माण कार्य, 09 करोड़ 16 लाख 18 हजार रूपये की लागत से 60 नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण, छः करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवासीय भवन का निर्माण कार्य, सात करोड़ 11 लाख 69 हजार रूपये की लागत से 55 पीडीएस गोदाम सह दुकान निर्माण कार्य, तीन करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से 19 नवीन पंचायत भवन का निर्माण, छः करोड़ 23 लाख 32 हजार की लागत से नवीन माध्यमिक शाला भवन का निर्माण, दस करोड़ दो लाख 27 हजार 670 रूपये की लागत से 14 प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास का भवन निर्माण कार्य, अतिरिक्त कक्ष, एवं शौचालय निर्माण, छः करोड़ 40 लाख की लागत से 11 नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण, सात करोड़ 18 लाख 18 हजार की लागत से 27 स्वास्थ्य केन्द्रों में नवीन भवन, आवासीय भवन एवं अहाता निर्माण कार्य, दो करोड़ 08 लाख 44 हजार रूपये की लागत से 14 धान चबूतरा निर्माण, 08 करोड़ 13 लाख 49 हजार रूपये की लागत से 80 सी.सी.रोड निर्माण कार्य, 15 करोड़ 67 लाख 72 हजार की लागत से 134 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य, छः करोड़ 73 लाख 44 हजार रूपये की लागत से 15 आत्मानंद विद्यालयों में नवीन भवन निर्माण एवं अन्य कार्य, 71 लाख 35 हजार रूपये की लागत से 05 शासकीय पशु औषधालय में नवीन भवन निर्माण कार्य, एक करोड़ 37 लाख 40 हजार रूपये की लागत से 16 प्रार्थना शेड का निर्माण कार्य, पांच करोड़ 59 लाख 90 हजार की लागत से 47 अन्य कार्य भी शामिल हैं।
कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेगा पिकनिक स्पॉट के रिसॉर्ट में सुबह उस वक्त पर्यटनों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जब विद्युत मीटर बोर्ड के पीछे करीब 8 फीट लंबा किंग कोबरा छिपकर बैठा मिला। किंग कोबरा की जानकारी मिलते ही रेस्ट हाउस के मैनेजर इस्तीखार खान ने तत्काल वन विभाग एवं नोवा नेचर संस्था के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दिया, जिसके बाद सारथी ने अपने अजगर बहार के स्थानीय टीम के सदस्य कमलेश, देवेंद्र, राम, गौतम, दिल ,नरेश, देव मरावी को तत्काल सतरेगा के लिए रवाना कर साथ ही इसकी जानकारी कोरबा वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय दिया एवं उनके निर्देशानुसार उपवनमण्डलाधिकारी रामसिंह राठिया उत्तर के मार्गदर्शन एवं बालकों रेंजर जयंत सरकार के नेतृत्व में जितेंद्र सारथी एवं सिद्धांत जैन कोरबा से रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच कर सर्वप्रथम विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली को बंद करवाया गया, फिर पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, किंग कोबरा सर्किट बोर्ड के पीछे बेहद संकरी जगह में छिपा हुआ था, जिसके कारण उसे बाहर निकालना टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और सावधानी के बाद टीम ने करीब 8 फीट लंबे किंग कोबरा को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ लग गई, इतने फुर्तीले और लंबे सांप को देख कर लोग जिज्ञासा वश फोन से वीडियो बनाने से नहीं चुके, साथ ही मौजूद लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, सफल रेस्क्यू के बाद पंचनामा के पश्चात किंग कोबरा को उसके उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
कोरबा जिले के लेमरू, बालको , पसरखेत , करतला, कुदमुरा एवं आसपास के वन क्षेत्रों से पिछले कुछ समय से छोटे आकार के किंग कोबरा लगातार सामने आ रहे हैं, छोटे किंग कोबरा का बार-बार मिलना इस क्षेत्र में इनके प्राकृतिक प्रजनन और अनुकूल आवास की उपलब्धता का सकारात्मक संकेत माना जा सकता है, साथ ही यह बात भी सिद्ध करता हैं कि एक ही सांप बार बार रेस्क्यु नहीं हो रहे बल्कि सभी किंग कोबरा दूसरे से भिन्न हैं। हालांकि, क्षेत्र में इनकी वास्तविक संख्या और आबादी की स्थिति निर्धारित करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन आवश्यक है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब स्थानीय लोगों में भी किंग कोबरा और अन्य वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ रही है। आज किसी क्षेत्र में किंग कोबरा दिखाई देने पर लोग उसे मारने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं। सूचना का समय पर मिलना और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू होकर पुनः प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाना वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है।
वन विभाग एवं नोवा नेचर ने आम लोगों से अपील की है कि किंग कोबरा या किसी भी सांप के दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें और स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, तत्काल प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत और सड़क सुरक्षा के लिए गति अवरोधक व संकेतक लगाने के निर्देश
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में बुधवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान वर्षा ऋतु के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसी सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं सुधार कराने की आवश्यकता बताई। इस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क सुरक्षा के विषय पर भी चर्चा करते हुए दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए आवश्यक स्थानों पर गति अवरोधक एवं सड़क संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले के पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने आवश्यकता वाले क्षेत्रों में बांगो डेम से पेयजल उपलब्ध कराने की बात रखी। इस संबंध में संबंधित विभागों को क्षेत्र की आवश्यकता, तकनीकी संभावनाओं एवं व्यवहारिक पहलुओं का परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यों की प्रगति तथा हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं को बैठक में रखा गया, जिस पर अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती शांति मरावी, श्रीमती सुष्मिता अनंत कमलेश, श्रीमती सावित्री अजय कंवर, श्रीमती सुषमा रवि रजक, विनोद कुमार यादव, श्रीमती माया रूपेश कंवर, कौशल नेटी एवं विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा, 10 सितम्बर 2026। जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तरीय समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कोरबा को सदस्य बनाया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनभागीदारी एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’, ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शासकीय अमले एवं उपलब्ध संसाधनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि का फोटो एवं वीडियो अभिलेखीकरण करते हुए जिलेवार प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया गतिविधियों में शासन द्वारा निर्धारित हैशटैग, फ्रेम एवं लोगो का ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी आयोजनों में वित्तीय मितव्ययिता बरतते हुए उपलब्ध शासकीय संसाधनों एवं अधोसंरचना का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति अभियान की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच समन्वय तथा निर्धारित कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग करेगी। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से सेवा एवं विकास गतिविधियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाना है।