Connect with us

कोरबा

हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को दी जाएगी सिलेबस सहित ज्ञानवर्धक किताबे

Published

on

कलेक्टर ने डीईओ को स्कूल, विद्यार्थियों और किताबो की सूची बनाने के दिए निर्देश

जिले में राज्योत्सव और धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश

पारदर्शिता के साथ सही धान खरीदने के निर्देश

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर की विभागीय कामकाजों की समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित हाइ और हायर सेकंडरी विद्यालयों में सिलेबस की किताबें सहित प्रतियोगिता परीक्षा और अन्य ज्ञानवर्धक किताबों के सेट वितरण के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई करने वाले बालक और बालिकाओं की सूची तैयार करते हुए उनकी आवश्कताओं को ध्यान रखकर किताबो के सेट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाने जिले में आवश्यक तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्यघर के इंस्टॉलेशन में प्रगति लेन के निर्देश विद्युत विभाग को दिए।


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने शासन के निर्देशों के तहत 15 नवम्बर से प्रारंभ होने वाली धान ख़रीदी की प्रक्रिया के सम्बंध में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर, एसडीएम को मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए जिले में धान खरीदी बिना किसी गड़बड़ी के पारदर्शिता के साथ करने और शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य अधिकारी को राइस मिलर, समितियों की बैठक लेने और सम्पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों को धान बेचने के लिए पंजीयन कराने हेतु गाँव में मुनादी कराने के निर्देश दिए।  बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में निवासरत पीवीटीजी परिवारों के घरों में पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर सिस्टम लगाने और जनपद सीईओ को सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मातृ वंदना योजना में प्रगति लाने, स्वास्थ्य विभाग को टीबी की जांच बढ़ाकर मरीजो का उपचार करने, स्कूल शिक्षा विभाग को अपार आईडी में पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में बहुत पुराने रिकार्ड को नष्ट करने और कार्यालय में अनावश्यक पुराने सामग्रियों को नहीं रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ई एन्ड एम  और लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने हरदीबाजार-इमलीछापर, दर्री-बरमपुर सड़क के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बन्द पड़ी योजनाओं के खाते बन्द करने,वंचित लोगो के आयुष्मान कार्ड पूर्ण करने, आयुर्वेद विभाग को एक सप्ताह के भीतर एक सप्ताह के भीतर आईपीडी की सेवा एक सप्ताह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जनपदों और तहसील में ई ऑफिस से फ़ाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम रनाई और साखो के वन अधिकार पत्र का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, मनोज कुमार बंजारे, संयुक्त कलेक्टर कौशल तेंदुलकर, माधुरी सोम, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, कोरबा- सरोज महिलांगे, पोड़ी उपरोड़ा- तुलाराम भारद्वाज, पाली-श्रीमती सीमा पात्रे, जनपद सीईओ क्षितिज गुरभेले आदि उपस्थित थे।


पीएम जनमन आवास दो माह में करे पूर्ण
कलेक्टर अजीत वसंत ने जनपद अंतर्गत लंबित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन आवास अंतर्गत निर्माणधीन कार्यों को दो माह के भीतर पूर्ण कर नए साल में पीवीटीजी परिवारों को घर की चाबी सौपने और नए आवास में गृह प्रवेश कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत विंडो लेबल तक पूर्ण हो चुके आवास को भी दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवास निर्माण सहित अन्य निर्माण संबंधी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर

Published

on

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दीपका में जश्न का माहौल, ऋषि सिदार के जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

जनता ने विकास पर लगाई मुहर, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की रिकॉर्ड जीत

कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भारी जनसमर्थन प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से पराजित करते हुए पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा भारत माता और भाजपा के जयघोष के साथ विजय का जश्न मनाया।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी, उपचुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह प्रचंड जीत संगठन की बढ़ती मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। इस गौरवपूर्ण विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में “व्यापार एवं उद्योग समिति” के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी

Published

on

कोरबा। संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं कोरबा नगर के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का विषय है कि कोरबा के सुप्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार मोदी को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में “व्यापार एवं उद्योग समिति” का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर स्थित सिमचा रिसोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के गणमान्य प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान संगठन के विस्तार, समाजहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन की योजनाओं को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु 12 विभिन्न राष्ट्रीय समितियों का गठन किया गया तथा उनके लिए राष्ट्रीय संयोजकों की नियुक्ति की गई। विशेष गौरव की बात यह रही कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से दो पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। सामान्यतः एक प्रदेश से केवल एक राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया जाता है, किंतु छत्तीसगढ़ में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक अभियानों एवं योजनाओं की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इसी क्रम में अशोक कुमार मोदी को “व्यापार एवं उद्योग समिति” का राष्ट्रीय संयोजक तथा श्रीमती शोभा केडिया को “मंगल परिणय समिति” का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए जाने पर अशोक कुमार मोदी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा समाज और राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक विकास, रोजगार सृजन एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से सकारात्मक एवं प्रभावी पहल की जाएगी।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में सामाजिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान, अग्र पंचायत गठन तथा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

अधिवेशन के समापन अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि संगठन की आगामी राष्ट्रीय बैठक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तथा कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

इस गरिमामयी राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूचा सहित देश के 16 राज्यों से आए पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

अशोक कुमार मोदी की इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ एवं कोरबा क्षेत्र के सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का वातावरण है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।

Continue Reading

कोरबा

आंधी-तूफान से पेड़ गिरने की घटना में तीन युवकों की मृत्यु, वन विभाग के कार्य से नहीं था कोई संबंध

Published

on

जांच में पंचों ने दी जानकारी

कोरबा/पाली । पाली विकासखण्ड के ग्राम चोरकाडांड में 30 मई 2026 को हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में प.स.राहा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं पंचों से जानकारी प्राप्त की गई। जांच के दौरान पंचों ने लिखित बयान देकर घटना के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की।

पंचों के अनुसार, 30 मई 2026 को लगभग अपराह्न 03 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान आने से गांव के समीप स्थित एक बड़ा घावड़ा वृक्ष जड़ से टूटकर गिर गया। उस समय वृक्ष के नीचे बैठे तीन युवक उसकी चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों युवकों की मृत्यु हो गई।
पूछताछ में पंचों ने बताया कि घटनास्थल के निकट वन प्रबंधन समिति चोरकाडांड द्वारा सुअर पालन हेतु शेड निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, किंतु मृतक युवक उक्त निर्माण कार्य में संलग्न नहीं थे। घटना के समय वे वृक्ष के नीचे बैठे थे।
पंचों ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि मृतकों का वन विभाग अथवा शेड निर्माण कार्य से कोई संबंध नहीं था तथा यह दुर्घटना प्राकृतिक कारणों से आई आंधी-तूफान के दौरान वृक्ष गिरने के कारण हुई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677