Connect with us

कोरबा

भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल नहीं रहे : आज दोपहर 3:00 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का 15 अक्टूबर की शाम 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
बनवारी लाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष थे। जो कि 28 मार्च 2021 से विधानसभा उपाध्यक्ष बने थे। भाजपा से होने के बावजूद पूर्व सीएम अजीत जोगी (कांग्रेस) ने इन्हें विस उपाध्यक्ष का पद सौंपा था और यहीं से विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने की परंपरा शुरू हुई थी लेकिन अब यह परंपरा खत्म हो गई है।
बनवारीलाल अग्रवाल कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने जनसंघ के समय से की थी और हमेशा सादगी, ईमानदारी व निष्पक्षता को प्राथमिकता दी।राजनीति में आने से पहले वे पेशे से वकील थे। रायपुर विश्वविद्यालय से एम.एससी., बी.एड. और एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने जनता के अधिकारों की रक्षा को अपना उद्देश्य बनाया। उनका जनसंपर्क अत्यंत व्यापक था और वे गरीब-मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले नेताओं में गिने जाते थे।
कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे मंत्री देवांगन – पूर्व मंत्री अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। कुछ दिनों पहले ही उनके निवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जानने के लिए मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे थे। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सबसे पहले बालको अस्पताल पहुंचकर बनवारी लाल अग्रवाल का कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे। क्रिटिकल स्थिति में होने के कारण डॉ. उन्हें बचा नहीं सके और बिती शाम को उनका निधन हो गया।
तीन साल पहले हुआ था बेटे का निधन
बता दें कि करीब तीन साल पहले 28 दिसंबर 2022 को उनके बेटे का भी निधन हो गया था। उनके बेटे कोरबा निवासी कारोबारी अभिषेक अग्रवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। जो उनके लिए एक बड़ा सदमा था। उनके बेटे को कुछ दिनों पहले ही तबीयत खराब होने पर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ कर चले गए थे।
आज दोपहर 3:00 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:00 बजे उनके निवास स्थान दुरपा रोड कोरबा से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मोती सागर पारा में होगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर निवास स्थान पर रखा गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कैदियों की सुविधों, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा

Published

on

कोरबा। न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने एवं बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला जेल कोरबा का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध कैदियों की स्थिति, उन्हें उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान बोर्ड सदस्यों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। उसमें कौदियों के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केन्द्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य सामान्य उपयोग के स्थान शामिल रहे। अधिकारियों ने कौदियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उसी समस्याओं आवश्यकताओं एवं दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की। भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षा कर्यक्रमों जैसी गतिविधियों का भी आकलन किया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की भी जांच की गयी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैदियों को समय पर और सरल रूप से कानूनी सहायता प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा के अध्यक्षता में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थय परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित की जाए। वहींं निरीक्षण के दौरान 17 महिला एवं 189 पुरूष बंदी जेल में रहे। इस संयुक्त निरीक्षण में सुश्री मयुरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु. त्राप्ति कु. ग्रेसी – न्यायिक मजिस्टेट, प्रथम श्रेणी, ओमप्रकाश यादव- अपर कलेक्टर कोरबा, नीतिश िसह ठाकुर- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विजय लक्ष्मी- लोक निर्माण विभाग, सी.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  तामेश्वर उपाध्याय- जिला शिक्षा अधिकारी,  दिपेश भारती रोजगार अधिकारी, विनय कुमार उद्योग अधिकारी, मुकेश कुमार वेलफेयर अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक हरीश सक्सेना उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

ईएमटी पद हेतु अनंतिम मेरिट सूची जारी

Published

on

दावा आपत्ति 31 दिसंबर तक आमंत्रित

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस हेतु इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन ;ईएमटी के 14 पदों हेतु पात्र/अपात्र सूची प्रकाशन कर दिनांक 28.11.2025 को सायं पांच बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा से प्राप्त जानकारी अनुसार दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् दावा अपत्ति निराकरण सूची एवं अंनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में 31 दिसंबर 2025 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

26 दिसम्बर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

Published

on

स्कूल कॉलेजों में  विद्यार्थियों को सम्मिलित कर विविध गतिविधियां होंगी आयोजित

कोरबा। भारत सरकार द्वारा 26 दिसम्बर को दसवें सिक्ख गुरु गोविन्द सिंह  के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहादत को राष्ट्रीय दिवस घोषित करते हुए 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त शहादत दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विद्यालयों/महाविद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल -कॉलेज  के विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के  शहादत की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending