देश
CM Yogi का Samajwadi Party पर प्रहार, अंधेरा फैलाने वाले राम मंदिर के उजाले में नहीं आए
अयोध्या,एजेंसी। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला, आरोप लगाया कि जिन्होंने 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, वे राम मंदिर के अभिषेक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा पुलिस फायरिंग के आदेश का जिक्र करते हुए सत्य की विजय और सनातन धर्म के संघर्ष को उजागर किया।
दीपोत्सव मनाने अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर का उपयोग समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने के लिए किया। उन्होंने कहा कि सपा ने शहर को वर्षों तक अंधेरे में रखा।
आदित्यनाथ ने सपा के विरोधियों और बीजेपी की तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने (राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर) गोलियां चलाईं, वे 2024 में राम मंदिर के अभिषेक के लिए कभी नहीं आए।’
उन्होंने आगे कहा, ‘राम मंदिर आंदोलन के दौरान, मंदिर निर्माण को रोकने के लिए अधिवक्ताओं को तैनात किया गया था। उन्होंने गोलियां चलाईं, जबकि हमने दीये जलाए।’
आदित्यनाथ यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने अक्टूबर 1990 में पुलिस को गोली चलाने का आदेश दिया था। यह कार्रवाई उन कारसेवकों के खिलाफ की गई थी जो बाबरी मस्जिद की ओर मार्च कर रहे थे।
सत्य की विजय और सनातन धर्म का संघर्ष
मुख्यमंत्री ने संघर्ष और आस्था पर जोर देते हुए कहा, ‘हर दीया हमें याद दिलाता है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं किया जा सकता। सत्य की नियति विजयी होना है। और इसी विजय की नियति के साथ सनातन धर्म 500 वर्षों से निरंतर संघर्ष कर रहा है। इन्हीं संघर्षों के परिणामस्वरूप अयोध्या में एक भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।’
1990 की घटना के बारे में
अक्टूबर 1990 में, मुलायम सिंह यादव ने लालकृष्ण आडवाणी और बाबरी मस्जिद की ओर मार्च कर रहे श्रद्धालुओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आदेश दिया था। उन्होंने तब कहा था: ‘उन्हें अयोध्या में प्रवेश करने की कोशिश करने दीजिए। हम उन्हें कानून का मतलब सिखाएंगे। कोई मस्जिद नहीं तोड़ी जाएगी।’
हालांकि, आडवाणी अयोध्या नहीं पहुंच पाए और उन्हें पड़ोसी राज्य बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया था। तब तक, कई कारसेवक शहर में जमा हो चुके थे। जैसे ही कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद की ओर कूच करने की कोशिश की, पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई। जब बैरिकेडिंग के बावजूद भीड़ नहीं हटी, तो मुलायम ने पुलिस को गोली चलाने का आदेश दिया, जिससे भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई थी।
देश
हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे
हैदराबाद,एजेंसी। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है।
रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की।

विजय-रश्मिका ने रिसेप्शन में ट्रेडिशनल लुक रखा है।

विजय-रश्मिका हाथ थामे मीडिया के सामने पहुंचे।

रिसेप्शन की शुरुआत कपल ने फैमिली फोटोज से की।
विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा
रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे।
रिसेप्शन से विजय-रश्मिका की तस्वीरें –

रिसेप्शन में रश्मिका ने डिजाइनर जेड बाय एमके की कस्टम लाल साड़ी और विजय ने व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहना।

रिसेप्शन से पहले ली गई विजय-रश्मिका की तस्वीर। एक्ट्रेस ने श्री जूलर्स की जूलरी पहनी थी।

विजय-रश्मिका की ये तस्वीरें आईफा अवॉर्ड के ऑफिशियल पेज से जारी की गई हैं।

विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स और भाई के साथ पोज करती हुईं रश्मिका मंदाना।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स रिसेप्शन में हैदराबाद पहुंचे
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं।

रिसेप्शन में फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेत्री कृति सेनन साथ नजर आए।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लाल साड़ी में रिसेप्शन में पहुंचीं और अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींचा।

रिसेप्शन में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं और कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं।

वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी रिसेप्शन में शामिल हुईं।
साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे
रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है।

रिसेप्शन में एक्टर राम चरण पहुंचे और कपल को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।

ग्रैंड रिसेप्शन में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश ने विजय देवरकोंडा को गले लगाकर कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।

रिसेप्शन में एक्टर नागार्जुन भी पहुंचे और विजय-रश्मिका के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।

रिसेप्शन में अभिनेता रवि तेजा भी पहुंचे।

रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए और विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना से मुलाकात कर उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अल्लू अर्जुन कुर्ते के साथ फ्लोरल जैकेट पहने रिसेप्शन में पहुंचे।

रामचरण, पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे।

साउथ स्टार चिरंजीवी ने भी रिसेप्शन में शिरकत की।

साउथ स्टार नागार्जुन, बेटे नागा चैतन्य और पत्नी के साथ पहुंचे थे।

फिल्म पुष्पा में कैमियो करने वालीं श्रीलीला भी रश्मिका के रिसेप्शन में शामिल हुईं।
रिसेप्शन में थी कड़ी सुरक्षा, बिना कार्ड के एंट्री पर थी रोक
हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।



26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसोर्ट में हुई शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। ये इंटिमेट वेडिंग आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई, जिसमें महज 250 गेस्ट शामिल हुए थे। ये शादी तेलुगु और कोडवा जैसी दो अलग-अलग परंपराओं से संपन्न हुई।रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं।
देखिए विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें-

शादी की रस्में निभाते हुए विजय-रश्मिका।

शादी में एंट्री लेती हुईं रश्मिका मंदाना।

रश्मिका ने लाल साड़ी के साथ हैवी गोल्ड जूलरी पहनी थी।

विजय देवरकोंडा ने लाल अंगवस्त्रम, धोती के साथ हैवी कस्टमाइज्ड गोल्ड जूलरी पहनी थी।

विजय के गोल्ड नेकपीस में हाथी बने हुए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं।
ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया।
उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा।

24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी
विजय रश्मिका की संगीत सेरेमनी आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में 24 फरवरी को हुई। इस दौरान विजय-रश्मिका ने कई डांस परफॉर्मेंस दी हैं। संगीत में रश्मिका मंदाना ने फाल्गुनी शेन का डिजाइनर लहंगा पहना था।
देखिए संगीत सेरेमनी की तस्वीरें-

विजय के भाई आनंद ने अपनी भाभी रश्मिका के साथ स्टेज पर डांस किया। साथ ही उन्होंने ग्रूम स्क्वॉड के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

संगीत में दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास परफॉर्मेंस दी। विजय, रश्मिका को बाहों में उठाकर घुमाते दिखे।

विजय और रश्मिका ने संगीत नाइट में डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के आउटफिट पहने।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपल्स ने खेले गेम्स
26 फरवरी को हुई शादी से 2 दिन पहले 23 फरवरी को ही रश्मिका-विजय उदयपुर के ममेंटोज एकाय रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान लड़के वालों और लड़की वालों के बीच गई गेम्स भी हुए। प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की तस्वीरें भी उदयपुर से लगातार सामने आईं।
देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें-

‘मोमेंटोस एकाया’ होटल में दूल्हा-दुल्हन ने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला। ये फोटो विजय ने शेयर की। जिस पर ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ लिखा है।

दूल्हन रश्मिका मंदाना ने क्रिकेट मैच की फोटो इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी।

विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूल पार्टी की फोटो शेयर की थी।

विजय एक फोटो में स्विमिंग पूल में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए है।

ये फोटो प्री-वेडिंग डिनर की है। टेबल को पिंक-ग्रीन थीम पर डेकोरेट किया गया।
देश
चांदी 2 दिन में ₹32 हजार सस्ती हुई:₹2.58 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.63 लाख का हुआ
नई दिल्ली,एजेंसी। सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए घटकर रू.1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
वहीं, एक किलो चांदी 13 हजार रुपए गिरकर ₹2.58 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत रू.2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 32 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है।
सोना इस साल रू.26 हजार और चांदी रू.27 हजार महंगी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 26 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 27 हजार रुपए महंगी हुई है।
इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल
| तारीख | सोना | चांदी |
| 31 दिसंबर 2025 | ₹1,33,195 | ₹2,30,420 |
| 20 जनवरी 2026 | ₹1,47,409 | ₹3,09,345 |
| 10 फरवरी 2026 | ₹1,56,255 | ₹2,59,100 |
| 28 फरवरी 2026 | ₹1,59,097 | ₹2,66,700 |
| 5 मार्च 2026 | ₹1,59,850 | ₹2,57,800 |
अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार
जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी:
- मिडल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर से उछलती हैं, तो सोने-चांदी में दोबारा तेजी आ सकती है।
- अमेरिकी डेटा: अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत होगा और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
खेल
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी:सानिया चंडोक के साथ मुंबई में फेरे, अमिताभ, अंबानी और जय शाह पहुंचे, धोनी-द्रविड़ भी शामिल हुए
मुंबई,एजेंसी। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी हुई। समारोह में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और जय शाह पहुंचे।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए। वहीं, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे।
शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे।
दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।
शादी की तस्वीरें

शादी के दौरान सचिन पत्नी अंजलि के साथ वर-वधु पर फूल बरसाते दिखे।

शादी से पहले लड़की वालों ने अर्जुन तेंदुलकर को टीका लगाया।

अर्जुन तेंदुलकर ने लाल शेरवानी पहनी थी।

शादी की सभी रस्में मराठी रीति रिवाज से की गई।

शादी के बाद बेटे-बहू और परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर।
शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वीरें

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ शादी में पहुंचे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पत्नी नीता ,बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे।

अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी एश्वर्या के साथ शादी में पहुंचे।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी शादी समारोह में शामिल हुए।

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल के साथ शादी में पहुंचे।

राहुल द्रविड़ पत्नी विजेता के साथ शादी में पहुंचे।

क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

इरफान पठान पत्नी के साथ शादी में नजर आए।

सुनील गावस्कर पत्नी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

ICC के चेयरमैन जय शाह पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं।

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

यूसुफ पठान पत्नी आफरीन और BCCI वाइस प्रसिडेंट राजीव शुक्ला पत्नी अनुराधा प्रसाद के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

MNS प्रमुख राज ठाकरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया भी शादी समारोह में पहुंचे।
पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया
सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी।

अपने पैट स्पा सेंटर में सानिया चंडोक।
सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है।
वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
