Connect with us

कोरबा

गौधाम कनबेरी में भव्य रूप से गोपाष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

Published

on

कोरबा । अग्रवाल सभा कोरबा के द्वारा संचालित श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के द्वारा गोधाम कनबेरी में भव्य रूप से गोपाष्टमी पर्व मनाया गया।


श्री अग्रसेन गौधाम कनबेरी में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही गो गोपाल मंदिर में गोमाता की पूजा अर्चना व हवन का कार्यक्रम अयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेम चन्द पटेल व विशिष्ट अतिथि में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव सिंग व कार्यक्रम अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कोरबा के अध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित हुये इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा गो गोपाल मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कि गई इस अवसर पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में माता माधवी देवी गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि यह लगभग 700 से अधिक गौमाता है हमारे द्वारा गौ माता की सेवा में अनेकों प्रयास किये जा रहे है उनके स्वस्थ्य, भोजन, साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि गौधाम में वर्तमान में आने जाने के लिए सडक की समस्या बनी हुई है सडक का निर्माण की कोशिश की जा रही है कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजीव सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी ने आज के दिन जंगल में कार्य चारने की शुरूआत कि थी उनके द्वारा गोपाष्टमी के कथा पर प्रकाश डाल गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोपाल मोदी ने अपने उदबोधन में कहा कि आज बहुत ही पावन दिन है अति वर्षा के बाद जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था तो भगवान इन्द ने आज के दिन उससे माफी मांगी थी आज भी हम गाय को गौमाता कहते है हमारे घर में पहली रोटी गौमाता के नाम की बनाती है हमारे हर पूजा पाठ में गौमाता का कुछ ना कुछ उपयोग होता है इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेम चन्द पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है गोपाष्टमी के पावन अवसर पर यहां आने का अवसर मिला है भगवान और गौमाता का बहुत ही गहरा संबंध में तभी तो भगवान ने अपनी लीलाओं में चाहे वे गौमाता को चारने या उनका माखान खाने रूप में गौमाता से संपर्क बनाया रखा है श्री अग्रसेन गौधाम में आने से आनंद की अनुभूति होती है हम सब गौमाता की सेवा कर रहे है ।


इस अवसर पर गौधाम में एक अंतराष्ट्र्रीय सिक्को व नोटों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें अंतराष्ट्र्रीय स्तर में नोट या सिक्कों में गौमाता का चित्र का प्रकाशन किया गया था उन सभी नोट व सिक्कों को दिखाया गया इस संबंध में राजनांद गांव से आये हुए तेज करण जैन ने जानकारी में बताया कि वे 1985 से 146 देश के 476 नोट व 144 सिक्के जिसमें एल्युमिनियम से लेकर सोने तक के सभी सिक्कों को संग्रहण का कार्य कर रहे है जिसका कई जगह उनके द्वारा प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है और विभिन्न पुरूस्कारों उन्हें मिल चुके है।


इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, सत्यनारायण बुधिया, नागरमल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल व सचिव गोपाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति निर्देशक आनंद किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष जयंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, माता माधवीदेवी गौसेवा समिति अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, राजकुमार मोदी, अग्रवाल महिला मंडल कि अध्यक्षता श्रीमति मनीषा अग्रवाल व उनकी कार्यकारणी के सदस्यगण जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन व नरेन्द्र अग्रवाल व भारी संख्या में अग्रबन्धुगण, महिलाऐं, ग्रामवासी उपस्थित थे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल  तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

Published

on

भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

कोरबा। ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। जिले में बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है। सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क करने वाले, खेती कार्य मे लगे आमजन तथा बाजार में खरीददारी आदि कार्य करने वाले व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थो का सेवन नहीं कर पाते हैं। इस कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं, जिसका समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय –
आम लोगों के द्वारा आवश्यक उपाय अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के रंग के कपड़े पहनना, भोजन करके तथा पानी पीकर ही घर से बाहर निकलना, घर से बाहर जाते समय गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को कपड़े/ गमछे से ढककर ही निकलना, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करना,  गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में पानी पिना तथा ज्यादातर पेय पदार्थों का सेवन करना सहित अन्य उपाय अपना सकते है। इसी प्रकार बाहर जाते समय पानी साथ रखें, धूप में बेवजह बाहर जाने से बचें, बच्चों बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, साथ ही उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एवं सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थों का सेवन कराएं। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर के अंदर आने से रोकें तथा जहाँ तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें, धूप में नंगे पांव ना चलें। इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापघात) से बचा जा सकता है।

लू (तापाघात) के लक्षण-

लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सिर दर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना जैसे अन्य लक्षण शामिल है।

लू से बचाव हेतु प्राथमिकी उपचार –

लू (तापाघात) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े गीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी की स्थिती में कोई भी भोज्य/पेय पदार्थ का सेवन नहीं कराएं एवं उसे तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएं। रोगी के होश में आने की स्थिति में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि पेय पदार्थों का सेवन कराएं। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें, प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाए।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू (तापघात) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं ओ. आर. एस. की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर श्री दुदावत तथा सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में लू (तापाघात) से बचाव हेतु आवश्यक उपाय को अपनाने का आग्रह किया है। जिससे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677