कोरबा
4 नवंबर से घर-घर सर्वेक्षण प्रारंभ
Published
3 months agoon
By
Divya Akashमतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 7 फरवरी 2026 तक जारी
कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों बैठक, एसआईआर कार्यक्रम के सम्बंध में दी विस्तृत जानकारी
कोरबा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लिए मतदाता सूची के वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियाँ घोषित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में प्रिंटिंग एवं प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर सर्वेक्षण एवं सूचीकरण कार्य संचालित होगा। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मसौदा सूची पर दावे एवं आपत्तियाँ 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का परीक्षण, सुनवाई एवं सत्यापन कार्य 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण कर 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विशेष पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु एक बी.एल.ओ. को नामित किया गया है जो 4 नवंबर से घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की जानकारी संकलित करेंगे तथा फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8। का वितरण और संग्रहण करेंगे। सभी बी.एल.ओ. को निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन पुस्तिका एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही पर्यवेक्षक अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधक को निगरानी हेतु नियुक्त किया गया है ताकि कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जा सके।
राजनीतिक दलों को दी गई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी

आज कलेक्टरेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, तो पहचान प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। बी.एल.ओ. घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र वितरित करेंगे और आवश्यक दस्तावेज एकत्र करेंगे। बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए. को इस संबंध में प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है। जिले में शुद्ध एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु सभी दलों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। कलेक्टर ने प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए बी.एल.ए. की नियुक्ति करने का भी आग्रह किया। बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य के दौरान पूर्ण सहयोग देने की सहमति व्यक्त की।
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा कराएं नाम दर्ज
जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। नाम जोड़ने, सुधार अथवा विलोपन के लिए नागरिक अपने संबंधित बी.एल.ओ., मतदान केन्द्र या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सुविधा हेतु आवेदन http://www.nvsp.in अथवा Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।
जिला प्रशासन कोरबा ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम की पुष्टि अवश्य करें और यदि नाम सूची में दर्ज नहीं है तो शीघ्र आवेदन प्रस्तुत करें। हर योग्य मतदाता का नाम जुड़ना लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत करता है।
इस बैठक में अमीलाल चौहान, दीपक साहू, संतोष दिवान, मनोज कुमार विश्वकर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You may like
कोरबा
विदाई समारोह में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने किया प्रेरित
Published
54 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के डीएवी पब्लिक स्कूल कोरबा में कक्षा 12 वीं के छात्रों को विदाई देने समारोह का आयोजन किया। इससे स्कूल का वातावरण, उत्साह, स्मृतियों और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। सुबह स्कूल परिसर में हवन कर मंगलकामना की गई।
विदाई समारोह में 11 वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी। खेलों में 12 वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर चेतना शर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राएं जीवन में आगे बढ़ें। सदैव नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास व परिश्रम के मार्ग पर चलें। छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा श्रिया रात्रे ने किया।

कोरबा
कोरबा में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:निगम सभापति ने SP से की शिकायत, जेफरी एप्सटीन से जोड़ने का आरोप
Published
57 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा नगर निगम के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिकायत में बताया गया है कि वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों के यौन शोषण अपराधी जेफरी एप्सटीन का सहयोगी बताया जा रहा है। ‘राव साहब’ नामक फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री मोदी की एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट कर उन्हें एप्सटीन फाइल से जोड़ने की कोशिश की गई है।
इसी तरह, ‘मलिक साहब’ नामक फेसबुक आईडी से भी एडिटेड फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। एक अन्य फेसबुक आईडी ‘समाजवादी विचारधारा’ से बिना किसी प्रमाण के प्रधानमंत्री मोदी पर मानसी सोनी नामक महिला का शारीरिक शोषण करने और उसे गायब करने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।

सभापति ठाकुर ने बताया साजिश
सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित नेता हैं। बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाने से जनता में असम्मान और नाराजगी का माहौल बन रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट्स के जरिए कोरबा शहर और राज्य का सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर एडिट कर झूठी खबरों में इस्तेमाल करना और अभद्र पोस्ट फैलाना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने फेसबुक इंडिया के सीईओ अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
शिकायत के दौरान सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने जांच का दिया आश्वासन
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

कोरबा
कोरबा में सरकारी जमीन पर कब्जा:रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था, नगर निगम ने जारी किया नोटिस
Published
1 hour agoon
February 11, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 स्थित हेलीपैड नर्सरी (ग्रीन जोन) में शासकीय जमीन पर रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था। एक कमरेनुमा प्लॉट काटकर दीवारें खड़ी की जा रही थीं। नगर निगम की नजर पड़ते ही निर्माण कार्य पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा नियम खिलाफ है। हेलीपैड नर्सरी ग्रीन जोन में अवैध कब्जे को लेकर रवि शंकर जोन कार्यालय ने 7 तारीख को नोटिस जारी किया है। स्थल पर अभी भी निर्माण सामग्री और खड़ी दीवारें मौजूद हैं। आशंका है कि कब्जाधारी कभी भी यहां पूर्ण रूप से कब्जा कर सकता है।
माजिक भवन के पास हो रहा कब्जा

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कब्जा किया जा रहा है, उसके पास ही एक सामाजिक भवन भी बना हुआ है, जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य संभवतः रात के समय किया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।
वार्ड पार्षद कर चुके हैं कई बार शिकायत
हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद पहले भी कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। कुछ साल पहले नगर निगम ने ग्रीन जोन में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से कब्जे की कोशिशें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के बीच स्थित यह हेलीपैड नर्सरी लोगों के लिए ऑक्सीजन जोन की तरह है। यहां सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां कब्जे का खेल बढ़ता जा रहा है, जिससे हरे-भरे क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
सड़क किनारे पेड़ों पर लगे पोस्टर-बैनर
हेलीपैड नर्सरी के सड़क किनारे कई पेड़ों पर ऐसे बैनर-पोस्टर लगे हैं, जिनमें जमीन को प्रस्तावित बताया गया है। इस मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।



रायपुर : अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों को अन्य राज्यों की मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए: आबकारी आयुक्त
कबीरधाम : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम सेमो को दी 2.38 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई