Connect with us

कोरबा

अवैधानिक वनाधिकार पट्टों पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही

Published

on

कलेक्टर ने करमंदी व जोगीपाली में कूटरचित कर तैयार किए गए कुल 34 फर्जी वनाधिकार पट्टा को किया निरस्त

भूमि को शासन के मद में वापस दर्ज कर किया गया अभिलेख दुरूस्ती, दोषियों के विरूद्ध की जा रही कानूनी कार्यवाही

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा विकासखंड के ग्राम करमंदी  व करतला विकासखंड के ग्राम जोगीपाली में अवैधानिक तरीके से कूटरचित कर तैयार किए गए कुल 34 फर्जी वनाधिकार पट्टा को निरस्त किया है। साथ ही उक्त भूमि को पूर्ववत छत्तीसगढ़ शासन मद में दर्ज कर राजस्व अभिलेख दुरुस्त करने सम्बंधित तहसीलदार को आदेशित किया है। जिसके तहत ग्राम करमंदी में 29 फर्जी वनाधिकार पट्टा एवं ग्राम जोगीपाली में 05 वनाधिकार पट्टा को निरस्त किया है।
कलेक्टर ने ग्राम करमंदी के ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनचौपाल में प्रस्तुत शिकायत के आधार पर जारी अवैधानिक पट्टों में अधिकारियों का हस्ताक्षर प्रथम दृष्टया फर्जी व बनावटी होने से दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर फर्जी पट्टे को निरस्त करने हेतु एसडीएम कोरबा व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देश दिए थे। एसडीएम कोरबा व एसी ट्राइबल से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम कर मंदी में 29 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र कूटरचित कर बनाया जाना सही पाया गया।  जिसको निरस्त करते हुए कूटरचित वन अधिकार पत्र को पटवारी के कम्प्यूटर में दर्ज की गई ऑनलाइन व्यवस्था से हटाने एवं जब्ती की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की गई है एवं उक्त भूमि को पूर्ववत राजस्व अभिलेखों में शासकीय भूमि बड़े झाड़ के जंगल मद में दर्ज किया गया हैं। साथ ही  दोषी व्यक्तियों के पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। निरस्त किए गए पट्टे के अंतर्गत ग्राम करमंदी के ग्राम करमंदी के कमल साय/प्रेमसाय रकबा 0.405 हेक्टेयर, पुनिया बाई/रामनाथ रकबा 0.641 हेक्टेयर, रामनाथ/सोनसाय रकबा 0.805 हेक्टेयर, रामनाथ/अयोध्या प्रसाद रकबा 0.405 हेक्टेयर, देवनाद/रामप्रसाद 0.225 हेक्टेयर, जानकी बाई/आनंदराम रकबा 0.805 हेक्टेयर, राजपत/रामाधार रकबा 0.805 हेक्टेयर, धनेश/राजपत रकबा 0.805 हेक्टेयर, राजेश/राजपत रकबा 0.805 हेक्टेयर, गीता/राजपत रकबा 0.805, रमेश कुमार/बंशीलाल रकबा 0.805 हेक्टेयर, अमर सिंह/प्रेमसाय रकबा 0.605 हेक्टेयर, गोविंदा/अमर सिंह रकबा 0.405 हेक्टेयर, सुरेन्द्र कुमार/रामसाय रकबा 0.405 हेक्टेयर, शेरसिंह/रामसाय रकबा 0.405 हेक्टेयर, तेरस बाई/गणेश राम रकबा 0.241 हेक्टेयर, बसंती बाई/घसिया रकबा 0.561 हेक्टेयर, कमल लोचन/अमर सिंह रकबा 0.405 हेक्टेयर, संतोषी बाई/रनसाय रकबा 0.405 हेक्टेयर, गुलाब चंद/घासीराम रकबा 0.032 हेक्टेयर, महेत्तर राम/उदेराम रकबा 0.32 हेक्टेयर, कमलाबाई/बुधवार सिंह रकबा 0.605 हेक्टेयर, पितर बाई रकबा 0.405 हेक्टेयर, मोहन कुमार/धरमूराम रकबा 0.161 हेक्टेयर, चंद्रेश कुमार/राजपत रकबा 0.805 हेक्टेयर, संतसिंह/बुधवार सिंह रकबा 0.607 हेक्टेयर, राधाबाई रकबा 0.160 हेक्टेयर, सोनिया बाई रकबा 0.641 हेक्टेयर और लक्ष्मण प्रसाद/बाबूलाल रकबा 0.320 हेक्टेयर फर्जी पट्टे को निरस्त किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम जोगीपाली  के आवेदक तेजराम व अन्य ग्रामीणों द्वारा ग्राम के खसरा नंबर 29 बड़े झाड़ के जंगल मद में दर्ज भूमि पर वनाधिकार पट्टा प्रदाय करने एवं फर्जी वनाधिकार पट्टा को निरस्त किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। तहसील दार करतला के जांच प्रतिवेदन सहित मूल नस्ती के आधार पर फर्जी वनाधिकार पट्टा धारी  सूर्यकांति पति ओमप्रकाश रकबा 2.0230 हेक्टेयर,  इस्माईल पिता बड़कू खां रकबा 1.0320 हेक्टेयर, दिलासो बाई पति श्याम लाल रकबा 2.0230 हेक्टेयर, कमला बाई पति शंकरदास रकबा 3.0480 हेक्टेयर एवं भारत भूषण बैरागी पिता लोकनाथ बैरागी रकबा 2.0230 हेक्टेयर  पट्टे को निरस्त किया है  एवं उक्त भूमि को पूर्ववत छत्तीसगढ़ शासन मद में दर्ज करने तथा राजस्व अभिलेख दुरुस्त करने सम्बंधित  तहसीलदार को आदेशित किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद

Published

on

शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद

कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।

Continue Reading

कोरबा

रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल  तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित

कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677