Connect with us

कोरबा

एसईसीएल में विविध कार्यक्रमों के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का सफल समापन

Published

on

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सराहे एसईसीएल के तकनीकी एवं निवारक सतर्कता प्रयास

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन समारोह 3 नवम्बर 2025 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के भूतपूर्व सदस्य (रेलवे ऑपरेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट) रविन्द्र गोयल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। मंच पर निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार,मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र तथा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री दुहन ने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरे एसईसीएल परिवार के लिए गर्व की बात है कि सतर्कता के क्षेत्र में किए जा रहे हमारे नवाचारपूर्ण प्रयासों को केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सराहा है। उन्होंने कहा, “सफलता तभी संभव है जब हम टीम भावना से कार्य करें और हर स्तर पर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को आत्मसात करें।”

मुख्य वक्ता श्री गोयल ने कहा कि सतर्कता की जिम्मेदारी केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, यह व्यक्ति के पूरे जीवन और परिवार तक विस्तारित होती है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक है कि हम सही और नैतिक मार्ग का चयन करें।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जीवनदृष्टि है। उन्होंने कहा कि सतर्कता सुनिश्चित करना केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और खनिक इस जिम्मेदारी की मजबूत कड़ी हैं। श्री जैन ने तीन माह तक चले विशेष सतर्कता अभियान के दौरान विभाग द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी भी दी।

समारोह की शुरुआत में अतिथियों ने परिसर में पौधारोपण किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया तथा सतर्कता प्रतिज्ञा का सामूहिक पाठ मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा सतर्कता अभियान की गतिविधियों पर केन्द्रित स्मारिका ‘स्पंदन’ एवं सिस्टेमिक इमप्रोवमेंट्स पर एक हैंडबुक’ का विमोचन किया गया।
इस अवसर सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों पर आधारित सतर्कता गैलरी का भी किया प्रदर्शन किया गया जोकि कार्यक्रम के प्रमुख अकर्षणों में से एक रही। गैलरी में सतर्कता विभाग की पहलों एवं ऑनलाइन प्रयासों जैसे जटायु डाइश्बोर्ड के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में डीएवी स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी तथा अग्रज नाट्य दल, बिलासपुर ने सतर्कता संदेश पर आधारित नाटक का मंचन कर सबका मन मोह लिया।
समापन सत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया। ये प्रतियोगिताएं एसईसीएल मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित की गई थीं।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) शशांक अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सतर्कता) एन. नागेश्वर राव ने प्रस्तुत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677